
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp • 400,829 subscribers
Chief Minister of Rajasthan
Shorts
Videos

अब न दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत, न लाइनों का झंझट और न ही बिचौलियों की कोई चिंता। बस WhatsApp नंबर 94610 62705 पर संदेश भेजिए और निवास, आय, जाति प्रमाण पत्र सहित अनेक सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे, कुछ ही क्लिक में उठाइए। डिजिटल राजस्थान के माध्यम से हमारी सरकार सुशासन को अधिक सरल, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाते हुए सरकारी सेवाओं को हर नागरिक तक सहजता से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
Bhajanlal Sharma107,033 views • 3 months ago

कांग्रेस शासन में पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात किया, वहीं हमारी सरकार ने 400 से अधिक परीक्षाएँ पारदर्शी तरीके से सफलतापूर्वक आयोजित की हैं। संकल्प पत्र के अनुरूप 1 लाख 93 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया है।
Bhajanlal Sharma23,297 views • 22 days ago

यह शपथ है अनवरत विकास की! यह शपथ है अटूट विश्वास की! यह शपथ है निरंतर सेवा की! यह शपथ है वीर भूमि के गौरव बढ़ाने की! सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के संकल्प को सर्वोपरि मानते हुए आज जनाशीर्वाद के साथ वीर भूमि राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। /1 Narendra Modi CMO Rajasthan
Bhajanlal Sharma439,604 views • 2 years ago

राजस्थान की बेटी, देश की शान! वर्तमान में माननीया राष्ट्रपति जी की ADC के रूप में दायित्व निभा रहीं राजस्थान की बेटी मेजर नव्या शेखावत जी प्रदेश की बेटियों के सामर्थ्य, साहस और आत्मविश्वास की प्रेरणादायी मिसाल हैं। भारतीय सेना में अपनी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से आपने महिला सशक्तीकरण की एक नई मिसाल कायम की है। आपकी यह गौरवपूर्ण यात्रा राजस्थान की बेटियों को बड़े सपने देखने, लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर प्रेरित करती रहेगी। आपके उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं! President of India
Bhajanlal Sharma31,669 views • 1 month ago

रामजल सेतु, यमुना जल समझौता, नर्मदा एवं किशाऊ परियोजना जैसे महत्वपूर्ण कदमों से हमारी सरकार राजस्थान के जल भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राजस्थान को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Bhajanlal Sharma15,179 views • 22 days ago

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी द्वारा ₹480 करोड़ की लागत से निर्मित जोधपुर हवाई अड्डे के नए भव्य टर्मिनल भवन का उद्घाटन क्षेत्र के प्रगति पथ पर एक मील का पत्थर है। 23,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला यह आधुनिक टर्मिनल प्रति वर्ष 20 लाख यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने में सक्षम है। राजस्थान की विरासत, झरोखों और मेहराबों से सुसज्जित यह भवन सतत विकास का अनुपम उदाहरण है। इस सौगात से मारवाड़ में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसरों को अभूतपूर्व विस्तार मिलेगा। माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार! #PMModi4ViksitRajasthan
Bhajanlal Sharma58,141 views • 4 months ago

मां के प्रति आदर हमारी सभ्यता और संस्कारों की पहचान है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मातृसम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग और उस पर राहुल गांधी जी का हंसना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं संवेदनहीन है। राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में भाषा, व्यवहार और अभिव्यक्ति की मर्यादा बनी रहनी चाहिए। मातृसम्मान सदैव सर्वोपरि है।
Bhajanlal Sharma25,034 views • 1 month ago

हमारी सरकार सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं को अपने ही प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलें, ताकि वे अपने परिजनों के साथ रहते हुए अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से प्रदेश के विकास में भागीदार बन सकें।
Bhajanlal Sharma34,095 views • 2 months ago

आज राजस्थान के करीब 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी मिला है। मैं नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उनका युवा मन राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को और मजबूती देगा, मैं सबको शुभकामनाएं देता हूं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी #PMModi4ViksitRajasthan
Bhajanlal Sharma49,498 views • 4 months ago