Bharat Suraj भारत सूरज's banner
Bharat Suraj भारत सूरज's profile picture

Bharat Suraj भारत सूरज

@bharatsuraj0117,036 subscribers

नाम और काम दोनों में 🇮🇳 | घर बिहार| Studying Society, System And Politics | Reports-@WittyChokha| Ex-@VistaarNews| यहां सब मेरे ठोस निजी विचार हैं.

Shorts

सड़क पर चल रही विजय यात्रा फुटपाथ को मुंह चिढ़ा रही थी. सड़क पर IIT पहुंचने वाले बच्चों के गले में गेंदा की माला थी और फुटपाथ के बच्चे के मुंह में पॉलीथीन. सफेद टीशर्ट पहना लड़का आसमान निहार रहा था और फुटपाथ पर आवारा घूमने वाला बच्चा उस लड़के को. सड़क और फुटपाथ के बीच की खाई बहुत गहरी है. इस खाई पर जाति का पुल नहीं टिक सकता जिसमें सिर्फ आरक्षण के पार्ट पुर्जे लगे हों. आरक्षण का नट बोल्ट इतना टाइट होता तो न जाने इस खाई को कितनी बड़ी आबादी पार कर गई होती. फुटपाथ पर अभी भी गुरबत की जात एक सी ही है. मुद्दा इस खाई को भरने का होना चाहिए. 📍पटना , बिहार #Bihar #BiharElections #biharelection2025

सड़क पर चल रही विजय यात्रा फुटपाथ को मुंह चिढ़ा रही थी. सड़क पर IIT पहुंचने वाले बच्चों के गले में गेंदा की माला थी और फुटपाथ के बच्चे के मुंह में पॉलीथीन. सफेद टीशर्ट पहना लड़का आसमान निहार रहा था और फुटपाथ पर आवारा घूमने वाला बच्चा उस लड़के को. सड़क और फुटपाथ के बीच की खाई बहुत गहरी है. इस खाई पर जाति का पुल नहीं टिक सकता जिसमें सिर्फ आरक्षण के पार्ट पुर्जे लगे हों. आरक्षण का नट बोल्ट इतना टाइट होता तो न जाने इस खाई को कितनी बड़ी आबादी पार कर गई होती. फुटपाथ पर अभी भी गुरबत की जात एक सी ही है. मुद्दा इस खाई को भरने का होना चाहिए. 📍पटना , बिहार #Bihar #BiharElections #biharelection2025

195,714 просмотров

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब पटना के बोरिंग रोड में घूमने-फिरने वाले उमर के हुए थे तब तक उनके पिता शकुनि चौधरी दलबदल करते हुए राजद में शामिल हो चुके थे. ज़ाहिर है राबड़ी देवी को सम्राट चौधरी की नादानियों की ज़्यादा खबर होगी. राबड़ी ने कहा है कि सम्राट चौधरी बोरिंग रोड में लड़की छेड़ते थे. वो क्या दूसरों को गुंडा बोलेंगे! #Bihar #BiharElections2025 #SamratChoudhary

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब पटना के बोरिंग रोड में घूमने-फिरने वाले उमर के हुए थे तब तक उनके पिता शकुनि चौधरी दलबदल करते हुए राजद में शामिल हो चुके थे. ज़ाहिर है राबड़ी देवी को सम्राट चौधरी की नादानियों की ज़्यादा खबर होगी. राबड़ी ने कहा है कि सम्राट चौधरी बोरिंग रोड में लड़की छेड़ते थे. वो क्या दूसरों को गुंडा बोलेंगे! #Bihar #BiharElections2025 #SamratChoudhary

54,479 просмотров

क्या जी, पीएम मोदी के सम्मान में बीजेपी का बिहार बंद कैसा रहा? मेरे मुताबिक तो पटना भर में बीजेपी का बंद प्रतीकात्मक रहा लेकिन बाहर के जिलों में बीजेपी का बिहार बंद राजद के बंद से भी कुख्यात हो गया. लगता है खाली नीतीश कुमार ही तेजस्वी की बात कॉपी नहीं कर रहे, बीजेपी भी आरजेडी स्टाइल में ही रमती जा रही है. #Bihar #BiharElections2025 #BiharBandh #BJP #PMModi

क्या जी, पीएम मोदी के सम्मान में बीजेपी का बिहार बंद कैसा रहा? मेरे मुताबिक तो पटना भर में बीजेपी का बंद प्रतीकात्मक रहा लेकिन बाहर के जिलों में बीजेपी का बिहार बंद राजद के बंद से भी कुख्यात हो गया. लगता है खाली नीतीश कुमार ही तेजस्वी की बात कॉपी नहीं कर रहे, बीजेपी भी आरजेडी स्टाइल में ही रमती जा रही है. #Bihar #BiharElections2025 #BiharBandh #BJP #PMModi

35,129 просмотров

Videos

bharatsuraj01's profile picture

सोनम वांगचुक कॉकरोचों के प्रदर्शन में आए और महफिल लूट गए. दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की एक-एक बात और एक-एक वाक्य में जितनी संजीदगी और गंभीरता थी, वो कॉकरोच वाली सेना के बाकी सिपाहियों में तो आज दूर-दूर तक नहीं दिखी. शायद यही कारण रहा कि सोनम वांगचुक के आने से पहले तक तो जंतर मंतर पर सब बिखरा-बिखरा सा लग रहा था। प्रदर्शन कम, इंफ्लूएंसर मीट अप ज्यादा लग रहा था, ऐसा कि मानो सब इस प्रदर्शन से अपना यूट्यूब कंटेंट ही निकालने आए हों. तब तक वहां कैमरे ज़्यादा और लोग कम दिख रहे थे. लेकिन फिर सोनम आए और अपने साथ कुछ संगठित भीड़ भी खींच लाए. लद्दाख वाले मास्टर साहब को देख कर ये कॉकरोचेस भी फिर थोड़े से अनुशासन में आए. सोनम वांगचुक ने बेहद जरूरी और बढ़िया भाषण दिया. वे शिक्षा और परीक्षा की बात को शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग से भी आगे लेकर गए. लेकिन फिर वही, जैसे ही मास्टर साहब ने उत्साहित कॉकरोचेस को कहा कि अब आप लोग थोड़ी देर और जारी रखिए हम निकलते है, ठीक उनके निकलते ही कॉकरोच के इस कक्षा के क्लास मॉनिटर की ही तबियत खराब हो गई. अभिजीत बाहर गाड़ी में AC चलवाकर कर बैठ गए , फिर क्या हुआ मालूम है? सभी कॉकरोचेस चटक गए, किसपे तो अपने ही दिपके पे ! #CockroachJantaParty #cjp_पार्टी #CJP #AbhijitDipke #SonamWangchuk #Delhi

Bharat Suraj भारत सूरज

126,142 просмотров • 14 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

यही सवाल हम शुरू से लेकर अबतक पूछ रहे हैं कि आखिर Patna Police फैसल खान की गिरफ्तारी क्यों नहीं कर सकी? नोएडा में बैठे-बैठे इस पूरे मामले को हिन्दू-मुस्लिम वाला एंगल देकर फैसल खान उर्फ खान सर को मुस्लिम कार्ड का सिम्पैथी बैंगल पहनाने वाले पत्रकारों को आज रौशन आनंद के ये सवाल Pinch नहीं कर रहे हैं क्या? जो पत्रकार ये कह रहे थे कि ये तो सिर्फ दो लोगों के बीच का आपसी विवाद है, इसमें क्यों कूदना वो सभी फिर खाली खान वाला सॉफ्ट सिम्पैथी का खदान खोद कर रौशन आनंद के सवाल पर क्यों चुप हो जा रहे थे? वो बताएंगे कितने की डील थी? रौशन आनंद ने अपनी जमानत के बाद जो सवाल पूछा है वही सवाल हम लगातार पूछते रहे हैं कि आखिर Patna Police फैसल खान के गार्ड का कबूलनामा होने के बावजूद, उसके खिलाफ FIR दर्ज करने के बावजूद भी उसको गिरफ्तार क्यों नहीं कर पाई? क्या फैसल खान की गिरफ्तारी को रोकने के लिए पटना पुलिस पर बिहार सरकार के किसी मंत्री का दबाव था या फिर स्टूडेंट्स को हथियार बना कर पुलिस को खरीदने की कोशिश हुई? रौशन आनंद जिस तरह किसान कोल्ड स्टोरेज परिसर के मालिक पर षड्यंत्र रचने काआरोप लगा रहे हैं, उनके बेटे के करोड़ों की जिम के खर्च को लेकर सवाल कर रहे हैं.. क्या अब भी ये सिर्फ दो लोगों के बीच की लड़ाई ही लग रही है या फिर किसी बड़े सिंडिकेट के पर्दाफाश होने की सुगबुगाहट है? ये सवाल क्या उन पत्रकारों को पिंच कर पाएगा कि आखिर फैसल खान ने फायरिंग की बात क्यों छुपाई, क्यों अपने बयानों से पलटे, क्यों स्टूडेंट्स को ढाल बना कर गिरफ्तारी से बचते रहे? ये सवाल क्या कभी पॉडकास्ट वाले पत्रकारों को पिंच कर पाएगा कि आखिर सस्ती कोचिंग देने की बात करने वाले सिंडिकेट के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है कि बड़ा-बड़ा अस्पताल खुल जा रहा है, लाखों करोड़ों का भोज हो जा रहा है.. कोचिंग पर कोचिंग का विस्तार हो जा रहा है? या तो फिर सस्ती कोचिंग का दावा फर्जी है या फिर सस्ती कोचिंग की आड़ में महंगी कमाई का कोई दूसरा गुणा गणित है? रौशन आनंद को फैसल खान से सुलह करने की नसीहत देने वाले जो लोग इस मामले में पटना पुलिस के पक्षपाती रवैये और फैसल खान की क्रियाकलापों पर सवाल उठाने के बजाय इस मामले पर मुखर अन्य पत्रकारों को भेड़िया बता रहे थे, क्या उनको कभी ये बात पिंच कर पाएगी कि असल में वो खुद सियारों की फौज में शामिल हो चुके हैं? खैर, सियारों का हुआं हुआं EXPOSE हो चुका है और आगे बहुत कुछ EXPOSE होना बाकी है. #bihar #RoushanAnand #KhanSir #KhanCoachingCentre #PatnaPolice

Bharat Suraj भारत सूरज

16,554 просмотров • 5 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

बिहार के पटना में इस वक्त सिर्फ फैज़ल खान और उनके खान कोचिंग सेंटर की माफियागिरी ही Expose ही नहीं हुई है, बल्कि खान को लेकर पटना पुलिस की क्यूटीपाई वाली पुलिसिंग के साथ-साथ फैजल खान और बिहार सरकार के बीच की सेटिंगबाजी भी Expose हो गई है. नहीं तो बताए Patna Police कि आखिर उसने 2 जून को हुई घटना की रात ये क्यों कहा कि मुसल्लहपुर हाट में कोई फायरिंग नहीं हुई है? क्यों ये फैजल खान भी बाद में अपने ही बयान से पलट गए? अगर खान के गार्ड द्वारा की गई फायरिंग का वीडियो वायरल नहीं होता तो फिर तो मामला सेट था? पटना पुलिस बताए कि आखिर कहां हुई सेटिंग? जब ज्ञानबिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद को इस बिनाह पर गिरफ्तार कर लिया गया कि उसने ही अपने लोगों को कह कर खान के गार्ड को पिटवाया है और मारपीट करवाई है तो फिर अब तक फैजल खान की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है? अगर उस फायरिंग में कोई बच्चा मर जाता तब ही बवाल होता? जब पटना पुलिस अपनी ही नाक कटवा कर अब कह रही है कि हां, फैजल खान के गार्ड ने गोली चलाई है, दोनों की गिरफ्तारी भी हुई है यहां तक कि हथियार भी ज़ब्त किए गए हैं तो फिर उन दोनों गार्ड के गॉड-फादर फैजल खान अब तक फॉरच्यूनर में बैठ कर भौकाली कैसे काट रहे हैं? बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बताएं कि उनकी नजर में क्या सिर्फ ज्ञानबिंदु वाले रौशन आनंद ही शिक्षा माफिया हैं या फिर वो इन गालीबाज और गोलीबाज फैजल खान को भी माफिया मानेंगे? बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बताएं कि क्या वो भी इस फैजल खान के उतने ही ग्रिप में आ गए हैं जितना कि उनके पिता तुल्य नीतीश कुमार थे? Patna Police Mithilesh Tiwari Samrat Choudhary CMO Bihar #Bihar #Patna #KhanCoachingCentre #biharnews

Bharat Suraj भारत सूरज

43,252 просмотров • 16 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

सीधे मुद्दे की बात तो यही है कि इतना कुछ होने के बाद भी पटना के फैसल खान उर्फ 'खान सर' को जो डिजिटल पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर, अभी भी आदरणीय और अविस्मरणीय बताने में लगे हुए हैं, उन्हें Vistaar News पर Gyanendra Tiwari (Vistaar News) और Himanshu Dhariwal की ये रिपोर्ट बहुत ध्यान से देखने और सुनने की जरूरत है. ताकि वो ये समझ जाएं कि अब पटना में जारी इस मौजूदा विवाद के बीच ऐसे गालीबाज और गोलीबाज व्यक्ति की पैरोकारी करने के लिए उन्हें थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी. अब सिर्फ 'खान' वाला खदान खोदने से ही काम नहीं चलेगा, हिन्दू-मुस्लिम का एंगल ढूंढ कर फैजल खान जैसे फूहड़ मास्टरों को सहानुभूति का बैंगल पहनाने वाला ट्रिक भी पुराना हो गया है. अब कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात तो होकर रहेगी. मतलब ज्ञानबिंदु वाले रौशन आनंद की गिरफ्तारी पर दबी जुबान में सिर्फ ये कहकर आगे बढ़ जाना कि हां, वो गिरफ्तारी भी गलत है! ऐसा होना तो नहीं चाहिए था! ये कहकर काम नहीं चलेगा...और फिर इस फैसल खान के हिस्से बिहार के सिस्टम और शासन प्रशासन की बपौती सौंपने वाले लहजे में ये कह कर भी काम नहीं बनेगा कि 'खान सर' को पुलिस से कह कर रौशन आनंद को भी छुड़वा लेना चाहिए.. कि जैसे फैसल खान मुसल्लहपुर हाट वाले खान सर नहीं हुए कि गैंग्स ऑफ वासेपुर वाले फैजल खान हो गए! न न न न , ये PR स्टंट तो अब बच्चा भी पकड़ लेगा। सीधे मुद्दे की बात तो ये भी है कि जो बात आज भोपाल के न्यूज़रूम से निकल कर दिल्ली और पटना तक पहुंच रही है, वो बात नोएडा के स्टूडियो में बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी और बिल्कुल इसी लहजे और एटीट्यूड में कही जानी चाहिए थी.. लेकिन नोएडा से ये इसलिए भी संभव नहीं हो पाया क्योंकि कभी इसी नोएडा ने फैजल खान को अपना मंच दिया था..पॉडकास्ट के नाम पर जब यही फैजल खान इस देश के पत्रकारों को लेकर घटिया, गलीच और धमकी भरी बकवास करता था तब उसके सामने बैठे नोएडा के इसी न्यूज़रूम से निकले हुए पॉडकास्टर पत्रकार खीखी कर दांत निकाल रहे होते थे... सब खाली व्यूज के चक्कर में! बाकी Abhinav Pandey भैया, आपको तो ये पूरी रिपोर्ट दो बार देखनी चाहिए. आप कहां अदाणी और अनिल अग्रवाल पर चले गए! आप फैसल खान और रौशन आनंद के बीच की इस कोचिंग क्लैश को सिर्फ 'खान' के नाम पर फ्लैश मार कर कैसे दिखा सकते हैं? #bihar #patna #KhanCoachingCentre #GyanbinduCoachingCentre #PatnaPolice

Bharat Suraj भारत सूरज

21,448 просмотров • 14 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

अंधभक्त हैं अगर आप, तब भी आप एक पल को मेरी बात से सहमत तो हो जायेंगे लेकिन जन्मांध यानी जन्म से अंधे पैदा हुए हैं तो मेरी बात शायद आपको तब समझ नहीं आएगी. कि कैसे आज सरकारी तंत्र, कोचिंग माफिया, Abhinay Maths और खान सर जैसे लोगों ने आपके बच्चों और उनके भविष्य को अपनी राजनैतिक दुकान चलाने के लिए पॉडकास्ट इंडस्ट्री से लेकर सियासत के हलके बाजार में एक भारी भरकम रकम पर बेच दिया है. नोट कर लीजिए इनमें से कोई भी सरकारी सिस्टम से लड़ नहीं रहा है, बस बुलावे के इंतज़ार में है कि या तो सत्ता के गलियारे से फोन आ जाए जैसे बिहार में BPSC आंदोलन के वक्त आ गया था या फिर अपना Youtube Analytics बढ़िया हो जाए. बस इससे ज्यादा कुछ नहीं. Anjana Om Kashyap Anuranjan Jha हर्ष वर्धन त्रिपाठी 🇮🇳Harsh Vardhan Tripathi The Abhishek Tiwary Show Shubham Shukla Dharmendra Pradhan PMO India #CoachingMafiya #NEET #CBSE

Bharat Suraj भारत सूरज

22,951 просмотров • 20 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

पटना में खान कोचिंग सेंटर के बाहर मारपीट की खबर को खान जैसे शिक्षा माफियाओं के लिए फर्जी सहानुभूति में मत बदलने दीजिएगा। अरे ये तो बहुत सही समय पर इन्होंने अपना असली रूप दिखा दिया। यही तो मुद्दा है कि गोली, बंदूक और बमबाजी शिक्षकों के बीच होती हैं कि माफियाओं के ? क्योंकि ये बात खुद खान कह रहा है कि ये बाकी कोचिंग वालों की करतूत है। इस घटना की CCTV Footage में जिस ज्ञानविंदु कोचिंग सेंटर के लोगों का नाम आ रहा है, आज से दो दिन पहले उसमें और खान में कंप्टीशन चल रहा था कि किसके यहां से कितना दारोगा निकला है और वो इन दोनों के दावे फर्जी थे। दारोगा भर्तियां मात्र 19000 हजार थीं और ये दोनों मिलकर 22000 दारोगा बनाने का दावा कर रहे थे। मतलब दारोगा निकालने वाले इन शिक्षक के कोचिंग के बाहर बंदूक बज रहा है, लाठियां टूट रहीं हैं और ये पत्रकार और सरकार को ज्ञान दे रहे हैं? सोचिए अगर आपका बच्चा भी इनकी लड़ाई में आज पिट गया होता, मर गया होता तो फिर ये लोग किसको गाली देते? पुलिस को, पत्रकार को या सरकार को? इस मुद्दे को खान की सहानभूति में बदलिएगा. ये सब मिलकर आपके बच्चों की लाश बिछा देंगे जमीन पर, पैसे के लिए अपनी इस लड़ाई में. CMO Bihar Patna Police आपलोग इन माफियाओं पर नकेल कस पाइएगा कि नहीं? Anjana Om Kashyap हर्ष वर्धन त्रिपाठी 🇮🇳Harsh Vardhan Tripathi Nripendra Singh Chitra Tripathi Dibang #KhanSir #KhanCoachingCentre #Bihar

Bharat Suraj भारत सूरज

19,994 просмотров • 18 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

इस पत्रकार को जिंदाबाद कहिए 🔥 क्योंकि ये जांबाज़ जहां खड़े होकर रिपोर्ट कर रहा है, वहां सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी में उसको घेर रहे लोग उसी लाठी से मार-मार कर उसकी खोपड़ी भी खोल देते तो कोई बवाल नहीं होता, कोई सवाल नहीं होता. बिहार के PMCH का अपना कायदा कानून है कि आप उसकी बदइंतजामी और काले करतूतों पर कोई सवाल नहीं पूछ सकते. न जाने कितने ही पत्रकार और मरीजों के परिजन वहां पिट चुके हैं, लेकिन मजाल कि अस्पताल या पुलिस प्रशासन कोई एक्शन ले ले! अभी कुछ दिन पहले ही इसी PMCH के इमरजेंसी वार्ड के पास बाइक पार्किंग को लेकर विवाद हो गया जिसमें वहां के इन्हीं सुरक्षा गार्ड्स ने एक मरीज के परिजनों को लाठी-डंडों से पीट दिया. इस घटना में दो लोगों का सिर फूट गया और एक महिला के साथ भी बदसलूकी हुई. माने लाठी चलाने के लिए परमिशन नहीं चाहिए लेकिन कैमरा निकाल कर बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल की दुर्व्यवस्था दिखाने के लिए परमिशन लगेगा साहब ! #bihar #biharnews #PMCH

Bharat Suraj भारत सूरज

19,516 просмотров • 21 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

इस वक्त हमारे देश में शिक्षा और परीक्षा पर सवाल है. साथ ही शिक्षा मंत्रालय की नाकामयाबी पर भी खूब बवाल है. ये होना भी चाहिए. लेकिन ज़रूरी तो ये भी है न कि इसी शिक्षा की आड़ में अपनी राजनीति का दुकान चमकाने वाले, पढ़ाने के नाम पर उल जलूल बतिया कर व्यूज़ कमाने वाले, फिर अलग-अलग पॉडकास्ट में उसी व्यूज कर सौदा कर के मोटा माल छापने वाले, इन फूहड़ सुपर शिक्षकों को भी बेनकाब किया जाए. जब व्यवस्था की सफाई करनी ही है तो फिर आज की शिक्षा व्यवस्था में अंदर तक घुस चुके इन कोचिंग माफियाओं और फर्जी यूट्यूबिया कंटेंट क्रिएटर मास्टरों को भी क्यों न साफ किया जाए. लेकिन मजाल कि इनको आप कुछ कह दें. ये तो प्रधानमंत्री मोदी से भी ज्यादा लोकप्रियता का दावा लेकर बैठे हैं. तभी तो इसपर पत्रकार Anjana Om Kashyap के सवाल उठा देने मात्र से इन तमाम यूट्यूबिया सुपर शिक्षकों के भीतर इतना उबाल आ गया है कि जैसे सौ डिग्री टेंपरेचर पर इनका खून खौल रहा हो. जबकि असल में इनकी खाल के नीचे खून की जगह अब सिर्फ पैसा बहता है और मंत्री-विधायक बनने के सुनहरे सपने. मेरे भाइयों-बहनों, बहुत जरूरी है कि आप इन फर्जी यूट्यूबिया मास्टरों के मकड़जाल से समय रहते निकल जाइए और किताब के पन्नो पर ज्यादा समय खपाइये. साथ ही उन शिक्षकों को चुनिए जो आज भी टीन शेड से लेकर छोटे बड़े मकानों में ही बच्चों को पढ़ाते हैं, सवाल समझाते हैं और तथ्यपरक जवाब लिखना भी सिखाते हैं. उनकी इच्छा बेस्ट पॉडकास्ट गेस्ट बनने की नहीं होती हैं, उनकी महत्वाकांक्षा तो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य को गढ़ने की होती है. न कि उन यूट्यूब के स्टारडम वाले शिक्षकों के जैसे विधायक और नेता बनने की जुगत में घुसे रहने की. #CBSE #NTA #CoachingMafia #Coaching

Bharat Suraj भारत सूरज

12,562 просмотров • 20 дней назад

bharatsuraj01's profile picture

जिस बिहार के लोग महीने का मात्र ₹15000 कमाने के लिए भी ट्रेनों में खुद को टांग कर दिल्ली, मुंबई, गुजरात जाने को मजबूर रहते हैं, उन्हें आगे भी मजबूर रहना होगा. क्योंकि केंद्र सरकार बिहार को इंडस्ट्री नहीं दे सकती. गृहमंत्री जी के मुताबिक बिहार में जमीन कम है. इसलिए यहां वो ऐसा कुछ बनाएंगे जिसमें जमीन लगे ही नहीं. मतलब वही AI hub, IT Parks, Software Technology in Space Technology of Bihar and World International जैसा कुछ. मतलब देखिए न क्या नियति है बिहार की! दिवाली में अपने आंगन दिया जलाने के लिए जो बिहार दयनीय तरीके से ट्रेनों और बसों में लटकता नजर आता है, उसके लिए गृह मंत्री जी बिहार को AI हब बनाने वाले हैं. इस मजाक पर हंस भी नहीं सकते हैं. #AmitShah #BiharElection2025 #BiharElections #BiharPolitics

Bharat Suraj भारत सूरज

87,344 просмотров • 8 месяцев назад