
Bhupesh Baghel
@bhupeshbaghel • 965,443 subscribers
Former Chief Minister, Chhattisgarh, India.
Shorts
Videos

धीरेंद्र शास्त्री और RSS के लोग ही हमेशा से यह तय करने की कोशिश करते रहे हैं कि आम जनता को क्या खाना चाहिए और क्या पहनना चाहिए। बंगाल का ही उदाहरण ले लीजिए, वहाँ मछली दैनिक भोजन का एक स्वाभाविक हिस्सा है। लेकिन जब बागेश्वर बाबा ने वहाँ जाकर इसके खिलाफ बयान दिया, तो खुद उनके अध्यक्ष को इसका विरोध करना पड़ा। क्यों? क्योंकि वहाँ मामला सीधे तौर पर उनके वोटों का था।
Bhupesh Baghel38,698 views • 8 days ago

आज़ादी के पहले यदि पांच लोग भी वंदे मातरम् गाते हुए निकल जाएं तो उनको गोली मार दी जाती थी. उस समय भाजपा के लोग अंग्रेज़ों की मुखबिरी और तलवे चाट रहे थे. क्या भाजपा के लोगों ने कभी वंदे मातरम् गाया या किसी आंदोलन में भाग लिया? वो कांग्रेस पार्टी है जिसने अपने राष्ट्रीय अधिवेशनों और कार्यक्रमों में वंदे मातरम् गाया. बंकिम चंद्र चटर्जी जी ने लिखा है लेकिन राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकार कांग्रेस पार्टी ने किया. हमने इसके लिए लाठियां और गोलियां भी खाई हैं. जनसंघ में या बीजेपी में या आरएसएस में वंदे मातरम् कब गाया गया बताइए जरा?
Bhupesh Baghel33,370 views • 1 month ago

पिछले विधानसभा चुनाव में आदिवासी क्षेत्रों में हमने 11 सीटें जीती थीं। कांकेर में हम महज 18 वोटों से हारे, वहीं पत्थलगांव में करीब 250 वोटों से और पाली-तानाखार में भी बहुत कम वोटों से हार हुई। इस तरह देखें तो 14 सीटों पर हमारी स्थिति बेहद मजबूत रही। कुल 28 आदिवासी सीटों में हम लगभग बराबरी की स्थिति में थे। कुछ सीटों पर 200-500 वोटों के मामूली अंतर से हम पिछड़ गए, वरना आदिवासी सीटों पर हमारा प्रदर्शन बराबरी का था। इसलिए यह कहना कि आदिवासी सीटों पर हम हार गए, पूरी तरह सही नहीं है।
Bhupesh Baghel23,375 views • 22 days ago

कहां हुई कटौती सांय सांय? अख़बार की ख़बरों में? काफ़िला तो अब भी पूरा है।
Bhupesh Baghel91,102 views • 4 months ago

हक़ के लिए सड़क पर Gen Alpha!! विष्णु के कथित सुशासन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के गृह जिले में स्कूल के बच्चे शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए चक्काजाम करने को मजबूर हैं। दुर्ग के सेलूद में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पर्याप्त शौचालय की मांग को लेकर दुर्ग-पाटन मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया। Gen Alpha विद्यार्थियों का कहना है कि सांसद से लेकर शिक्षा मंत्री तक अपनी समस्या पहुंचाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन मिले, समाधान नहीं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे बच्चों को स्कूल में शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। सरकार को बच्चों की आवाज सुननी चाहिए और आश्वासन नहीं, तुरंत स्थायी समाधान देना चाहिए। स्वामी आत्मानंद स्कूलों को शानदार शिक्षा की जिस मंशा से हमने शुरू किया था, उसे बरकरार रखना चाहिए। Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh
Bhupesh Baghel21,221 views • 23 days ago

असली 'इटली का चश्मा' तो भाजपा ने पहन रखा है। जब से बी.एस. मुंजे इटली से प्रभावित होकर वह बड़ा सा ड्रम लेकर आए हैं, जो आज भी नागपुर में रखा है, तब से इनकी विचारधारा वहीं से प्रेरित है। इनकी हाफ पैंट और काली टोपी भी सीधे तौर पर हिटलर और मुसोलिनी की ही देन है। और इटली से इन्हें कितना प्रेम है, यह तो सभी देख रहे हैं! बस 'मेलोडी खाओ और खुद जान जाओ' यही इनका नया इटली प्रेम है। हमारे सर्वोच्च नेता स्व. राजीव गांधी जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी से विवाह करके उन्हें भारत लाए थे। आज हम सब उन्हें एक विशुद्ध भारतीय नारी के रूप में देखते हैं। भारत के प्रति उनका त्याग, बलिदान और समर्पण पूरी तरह से अद्वितीय और अतुलनीय है। अब बस मोदी जी यह बता दें कि वे हमारी 'भाभी जी' को गुजरात से प्रधानमंत्री निवास में कब ला रहे हैं?
Bhupesh Baghel13,614 views • 14 days ago

Friends…!!!! स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश भर के लोगों में ग़ुस्सा है. स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता की जेबों पर डाका डाला जा रहा है. पाण्डातराई (कवर्धा) में मनमाने बिजली बिल से त्रस्त लोग अपने घरों, दुकानों और खेतों में लगे स्मार्ट मीटर उखाड़कर विद्युत सब-स्टेशन पहुँचे और ज़ोरदार प्रदर्शन किया. सरकार को अपने पूँजीपति मित्रों के लिए काम करने के बजाय जनता के लिए काम करना चाहिए. आख़िर जनता कह तक सहेगी? स्मार्ट मीटर की लूट बंद करो.
Bhupesh Baghel40,203 views • 1 month ago

देश की राष्ट्रपति आदिवासी महिला हैं और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आदिवासी हैं फिर भी मुख्यमंत्री जी “विश्व आदिवासी दिवस” पर आदिवासी समाज को एक ट्वीट तक करके बधाई नहीं दे पाए. हमारी सरकार ने 9 अगस्त को “विश्व आदिवासी दिवस” पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए और धूमधाम से कार्यक्रम किए लेकिन आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री को अपने ही कार्यक्रम के लिए भी 'ऊपर' से अनुमति लेनी पड़ती है.
Bhupesh Baghel29,856 views • 1 month ago

जब तक FIR नहीं होगी, हम उठने वाले नहीं हैं. उद्योग और प्लांट लगाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर फर्जी NOC जारी करने के मामले में प्रशासन की चुप्पी के खिलाफ आज तिल्दा थाना के सामने भारी संख्या में ग्रामीणों के साथ हम सब बैठे हैं. हमारी स्पष्ट मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और संलिप्त लोगों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो. जब तक भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी, हम पीछे नहीं हटेंगे. न्याय की लड़ाई जारी है.
Bhupesh Baghel56,756 views • 2 months ago