
Brajesh Misra
@brajeshlive • 796,006 subscribers
Broadcast/Online Journalist | Editor-in-Chief #BharatSamachar TV News Station @bstvlive & https://t.co/Qx6WEhTfT0| Founder of https://t.co/nFGASTl6ny
Shorts
Videos

समय से कोई नहीं लड़ सकता। समय को जीता भी नही जा सकता। कुछ नही रुकता तो वो समय है। डोनाल्ड ट्रंप। अमेरिका के प्रेसिडेंट रहे हैं। अपने समय के दुनिया के सबसे ताकतवर लीडर। बोलते थे तो हर शब्द में घमंड सुनाई देता था। फैसले ऐसे थे कि एक नस्ल छोड़ बाकी के लिए घृणा थी। खुद को दुनिया का मुख्तार कहते थे। आज कोर्ट में आम कुर्सियों पर बिठाए गए हैं। जज ने मीडिया को भीतर बुला लिया। कैमरा देख ट्रंप के चेहरे का रंग उड़ गया। जज मुस्कराए और चश्मा उतारकर एक नजर अपने कोर्ट रूम को देखा। अमेरिका का पूर्व प्रेसिडेंट, फ्रॉड केस के ट्रायल में उनके सामने है। इसी को समय की ताकत कहते हैं।
Brajesh Misra545,481 views • 2 years ago

शिवपाल यादव का पहला बड़ा राजनीतिक धमाका। ब्रजेश मिश्रा को दिए गए पॉडकास्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा। "...बात 2003 की है। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सहमति मिलने के बाद ही उत्तर प्रदेश में BSP के 37 विधायकों को तोड़कर मुलायम सिंह यादव की सरकार बनाई गई थी। अटल जी का ग्रीन सिग्नल था। उनके सामने दो ही विकल्प थे। क्योंकि बीजेपी टूटने वाली थी। शिवपाल के संपर्क में बीजेपी के कई विधायक थे। लिहाजा अटल जी ने BJP को बचाने के लिए BSP तोड़ने को समाजवादियों को खुला छोड़ दिया। शिवपाल यादव, अरविंद गोप और अमर सिंह की तिकड़ी उन 37 विधायकों को उठा लाई। तुरंत स्पीकर से मिले। राजभवन तो तैयार बैठा था। नेता जी ने अगले दिन मुख्यमंत्री की शपथ ली। जो साथ आए थे बसपा वाले, निर्दलीय सब मंत्री बनाए गए। जो वादा था निभाया।" पूरा पॉडकास्ट देख सकते हैं इस रविवार। भारत समाचार डिजिटल पर स्ट्रीमिंग।
Brajesh Misra142,471 views • 11 months ago

"सम्राट चौधरी और अशोक चौधरी पर अगला खुलासा जल्द करूंगा। मैने कोई डील नहीं की। पॉवर में आए तो किसी को छोड़ेंगे नहीं। नीतीश ईमानदार लेकिन उनके इर्द गिर्द भ्रष्ट हैं। 100 दिन के भीतर 100 नेता और अफसर जेल जाएंगे। उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। पहली कलम से पहला फैसला करेंगे। बिहार में शराबबंदी कानून खत्म होगा।" प्रशांत किशोर ने भारत समाचार के एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा को दिए इंटरव्यू में बड़े खुलासे किए हैं। देखिए आज रात 8 बजे।
Brajesh Misra97,518 views • 9 months ago

यह महान दृश्य है। गांधी जी समाधि पर दुनिया सजदा कर रही है। एक साथ इतने राष्ट्रध्यक्ष। अमेरिका से लेकर इंग्लैंड। कनाडा से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक। यह गांधी जी के महानतम विचार और व्यक्तित्व का परिचायक है। गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और राष्ट्र-राज्यों की सीमाओं से परे है। आज, गांधी जी को दुनिया के हर कोने में अहिंसा और उनके सर्वोच्च मानवतावाद के प्रति अप्रतिम समर्पण के लिए याद किया जाता है। G20 के सफल आयोजन के जरिए भारत सरकार ने दुनिया भर को संदेश दिया है की गांधी जी के विचारों से ही सबकी उन्नति है।
Brajesh Misra117,892 views • 2 years ago

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम। दावोस। स्विट्जरलैंड। जब दुनिया विषम और जटिल भू राजनीतिक परिस्थितियों से जूझ रही हो तब ये देखना दिलचस्प और महत्वपूर्ण होगा कि दावोस से दुनिया के लिए क्या एजेंडा तय होता है। ये भारत के लिए बेहद अहम है। क्योंकि यहां सबसे बड़ी भागीदारी के साथ भारत मौजूद है। उत्तर प्रदेश भी अपनी निवेश पॉलिसी को प्रमोट कर रहा है। World Economic Forum
Brajesh Misra31,672 views • 6 months ago

देश में चुनाव है। लोकतंत्र का संग्राम है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास क्या है भारत के विकास का समग्र दृष्टिकोण? दस साल के कार्यकाल पर भी चर्चा। इस बार के चुनाव में क्या हैं उनके मुद्दे ? जिन पर वो मांग रहे तीसरे कार्यकाल के लिए जनसमर्थन। आज रात 9 बजे। #PMModiwithBrajeshMisra
Brajesh Misra60,951 views • 2 years ago

जिनके नाम पर था ED का इकबाल। कैसी और कौन साजिशे रची गई थी। किसको कहां घेरना था। एक ऐसी प्रीमियर जांच एजेंसी जिसके किस्से कहानी उपन्यासों से ज्यादा है। सरकार बनाने बिगाड़ने से लेकर सत्ता की हर साजिश के राजदार। अब तक कभी नहीं बोले। लेकिन अब बोलेंगे। नाम है राजेश्वर सिंह अब भूमिका बदल गई है। अब विधायक है। लेकिन दिल्ली दरबार की 7 बड़ी जंग जीतने के बाद तलवार म्यान में रखी तो राजनीति में प्रवेश। अब MLA l तत्कालीन रेवेन्यू सेक्रेटरी हसमुख अधिया का पूरा सच। सहारा इंडिया की जांच का असली चेहरा। वो कौन था जो दुबई से करता था फोन और फिर वो लम्हा जब CBI VS CBI की जंग शुरू हुई। क्या उसके प्रणेता, मेंटोर, और मार्गदर्शक थे राजेश्वर? क्या थी भूमिका? यूं ही कोई राजेश्वर नहीं बन जाता। सुनिए दो घंटे का पॉडकास्ट संडे 7 बजे सुबह। फर्स्ट प्रीव्यू। देखिए ब्रजेश मिश्रा के साथ। #brajeshmisrapodcastwithRajeshwar #rajeshwarsinghpodcast #bharatsamachar
Brajesh Misra26,700 views • 11 months ago

दावोस दिल से। बर्फ की सफेद चादर से ढका दावोस दुनिया का अकेला ऐसा शहर है जहां सरकारें अपना पारंपरिक चेहरा बदलकर बिजनेसमैन की तरह पेश आती है। इस बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में AI, वैश्विक सहयोग, धीमी वैश्विक वृद्धि, बढ़ता कर्ज और वित्तीय अस्थिरता पर भी गहन मंथन हो रहा है ताकि स्थिर आर्थिक विकास के नए रास्ते निकाले जा सकें। AI, क्वांटम कंप्यूटिंग और फ्यूजन एनर्जी जैसी फ्रंटियर तकनीकों को भविष्य की अर्थव्यवस्था का इंजन माना जा रहा है। रोजगार, उत्पादकता और सामाजिक बदलाव चर्चा के केंद्र में है। “Spirit of Dialogue” के तहत Davos का संदेश साफ है। "टकराव नहीं, समाधान। विभाजन नहीं, संवाद।" #WEF26 #Davos
Brajesh Misra14,495 views • 6 months ago
No more content to load