Voice of Chhattisgarh's banner
Voice of Chhattisgarh's profile picture

Voice of Chhattisgarh

@CGVOICE007774,150 subscribers

ना पक्ष की, ना विपक्ष की, बात होगी तो सिर्फ छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया आदमी के हक की। भारत माता का बेटा - छत्तीसगढ़ महतारी के लइका।

Shorts

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी का हाथ बांधकर पत्नी का मुँह काला करने, मुंडन करने और जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में चरित्र शंका के कारण पति द्वारा पत्नी का हाथ बांधकर पत्नी का मुँह काला करने, मुंडन करने और जबरदस्ती पेशाब पिलाने का मामला सामने आया है।

34,687 views

Videos

CGVOICE00777's profile picture

ये DSP कल्पना वर्मा केस वाला दीपक टंडन है। जिसने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर रिश्वत, ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि DSP ने पहले उन्हें लव ट्रैप में फंसाया। शादी का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपए, महंगी गाड़ी और कीमती गहने ले लिए। वहीं बवाल के बीच DSP कल्पना के पिता हेमंत वर्मा ने 2 महीने पहले पंडरी थाने में दीपक टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि दीपक ने बिजनेस लेन-देन का पैसा नहीं लौटाया। जब चेक दिया गया तो बाउंस हो गया। चेक बाउंस का मामला कोर्ट में चल रहा है। इसके बाद होटल कारोबारी दीपक टंडन ने खम्हारडीह थाने में DSP कल्पना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि DSP कल्पना से दोस्ती थी। कल्पना और उसके परिवार ने 75 लाख के लेन-देन की फर्जी शिकायत दर्ज कराई है। दीपक टंडन ने आरोप लगाया कि कल्पना ने साजिश के तहत फंसाया है। 2021 और 2025 के बीच उसने कल्पना को 2 करोड़ रुपए कैश, एक हीरे की अंगूठी, एक सोने की चेन और एक कार दी थी, जिसे उसने अपने पास रख लिया है। हालांकि पुलिस ने दोनों मामलों में बयान दर्ज कर लिया है। जांच में मामला आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक DSP कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताया है।

Voice of Chhattisgarh

122,468 views • 6 months ago

CGVOICE00777's profile picture

जब विपक्ष में थे तब संविदा कर्मचारियों की बड़ी चिंता होती थी, वर्तमान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, वर्तमान उप मुख्यमंत्री Arun Sao, वर्तमान वित्तमंत्री OP Choudhary जब विपक्ष में थे तब इनके मन में संविदा कर्मचारियों के प्रति बहुत हमदर्दी थी। जब खुद सत्ता में आकर सरकार चला रहे हैं, जब सब कुछ इनके हाथ में हैं तब संविदा कर्मचारियों साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं। अब खुद की सरकार है तो अपने नियमितीकरण का हक मांगने वाले कर्मचारियों को गिरफ्तार करवाया जा रहा है, नौकरी से बर्खास्त करने का नोटिस दिया जा रहा है। #Chhattishgarh #संविदा_एनएचएम_कर्मचारियों_का_नियमितीकरण_पूरा_करो #छत्तीसगढ़_के_संविदा_कर्मचारियों_का_नियमितीकरण_करो Vishnu Deo Sai Arun Sao CMO Chhattisgarh ShyamBihari Jaiswal Bhupesh Baghel Deepak Baij T S Singhdeo Dr. Charan Das Mahant CGNHMEMPLOYEE सत्य-बात⚖️🇮🇳 छ.ग. सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ (CGSVSKM) छ.ग.सर्व विभागीय संविदा कर्म.महासंघ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ BJP Chhattisgarh INC Chhattisgarh CHOUnion@CHHATTISGARH

Voice of Chhattisgarh

33,115 views • 9 months ago

CGVOICE00777's profile picture

ये वीडियो है बिलासपुर के बदहाल मोपका बाईपास सड़क का। मोपका से सेंदरी के पास रतनपुर हाईवे तक इस सड़क की लंबाई 14 किमी है, 35.88 करोड़ रुपए से बने इस बाईपास सड़क की हालत इतनी खराब है कि इस सड़क में 2 हजार छोटे बड़े गड्ढे हैं। करीब 100 गड्ढे तो इतने खतरनाक हैं कि किसी की जान तक जा सकती है। एक से सवा फीट तक गहरे गड्डों के कारण लोगों की जान हर रोज खतरे में पड़ रही है। इस बाईपास को राज्य सरकार ने साल 2016 में बनवाया था। लेकिन रख रखाव नहीं होने के कारण अवधि खत्म होने से पहले ही पूरी सड़क खत्म हो चुकी है। हर दिन जाम, गड्डों में फंसे हुए वाहन और हादसों के खतरे की वजह से लोगों ने अब कार, बाइक से इस सड़क पर चलना बंद कर दिया है। सड़को की ये दुर्दशा सरकार और अधिकारियों को क्यों दिखाई नहीं देती? इस बाईपास सड़क के निर्माण करवाने वाले अधिकारियों और ठेका कंपनी पर कार्रवाई होगी? वीडियो सौजन्य - दैनिक भास्कर #Bilaspur #Chhattisgarh Bilaspur Vishnu Deo Sai CMO Chhattisgarh Arun Sao Tokhan Sahu

Voice of Chhattisgarh

20,617 views • 11 months ago

No more content to load