
Chandigarh Politales
@CHDPolitales • 2,826 subscribers
Completely Biased Politics | Elections | Policy
Shorts
Videos

राहुल गांधी के “Hello Captain Uncle” बयान के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह का पहला बयान सामने आया। कैप्टन साहब ने राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि राहुल ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि उनका बच्चों से—सोनिया गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और राहुल गांधी जी—से हमेशा प्यार रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने साफ़ कहा कि निजी रिश्ते और राजनीति अलग-अलग होनी चाहिए। जब बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापस आने के सवाल पर पूछा गया तो कैप्टन साहब ने स्पष्ट कहा—“नहीं, बिल्कुल नहीं। मैं बीजेपी में ही रहूंगा।” हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोनिया जी, राहुल जी, प्रियंका जी या गांधी परिवार के किसी सदस्य को किसी निजी काम में उनकी मदद की जरूरत होगी, तो वे परिवार की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचेंगे। और जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस से हटाए जाने का उन्हें गुस्सा है? कैप्टन साहब का जवाब बेहद शांत था—“बिल्कुल नहीं। गुस्सा क्यों होगा? वो उनकी मर्जी थी, उनकी पार्टी थी, उन्होंने हटा दिया। मैंने कभी उनसे पूछा भी नहीं कि मुझे क्यों हटाया।” राजनीति अपनी जगह, रिश्ते अपनी जगह। शायद यही कैप्टन अमरिंदर सिंह का संदेश है।
Chandigarh Politales122,372 views • 1 month ago

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पंजाब पुलिस द्वारा कथित तौर पर बेरहमी से पीटे गए सिख युवक मोहंजीत सिंह से फोन पर बात की। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अस्पताल पहुंचकर मोहंजीत सिंह से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने राहुल गांधी से फोन पर उनकी बातचीत करवाई। राहुल गांधी ने मोहंजीत सिंह का हाल जाना और उनके साथ हुई घटना को लेकर जानकारी ली। Video Credits Akashdeep Thind
Chandigarh Politales16,792 views • 21 days ago

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा ऐलान राजा वड़िंग ने कहा, “आने वाले दो दिनों में पूरी पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर मैदान में उतरेगी। चन्नी साहब, रंधावा साहब, राणा गुरजीत सिंह जी, बाजवा साहब और हम सभी एक ही गाड़ी में दिखाई देंगे। हम पंजाब के हर जिले में जाएंगे, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।” अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैं चार चुनाव जीत चुका हूँ—तीन विधायक के और एक सांसद का। कांग्रेस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अगर भविष्य में पार्टी मेरा टिकट भी काट देती है, तब भी मेरा झंडा कांग्रेस का ही बुलंद रहेगा और मैं कांग्रेस के लिए ही काम करता रहूँगा।” उन्होंने कहा कि उनके लिए पार्टी और विचारधारा किसी भी पद या टिकट से बड़ी है तथा कांग्रेस को मजबूत करना ही उनका संकल्प है।
Chandigarh Politales42,664 views • 3 months ago

मैंने पहले भी कहा है, पंजाब के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता हैं राहुल गांधी। पंजाब के एक कलाकार ने उनकी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर बनाई है — जिसे गौर से देखने की जरूरत है। कलाकार का नाम हरप्रीत सिंह है और उनका इंस्टाग्राम हैंडल है @artist__harry_ यह तस्वीर सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि लोगों के दिलों से निकला प्यार दिखाती है। पंजाब के लोगों का राहुल गांधी के प्रति लगाव और सम्मान इसमें साफ झलकता है। ऐसी रचनाएं बताती हैं कि नेता सिर्फ राजनीति से नहीं, लोगों के दिलों से भी जुड़े होते हैं।
Chandigarh Politales49,449 views • 5 months ago

लुधियाना से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक स्पष्ट और मजबूत संदेश दिया— कांग्रेस में किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। न राजा वड़िंग में कोई फर्क है, न चरणजीत सिंह चन्नी में, न प्रताप सिंह बाजवा में, न परगट सिंह में और न ही सुखजिंदर सिंह रंधावा में। सभी नेता एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं। पूरी पंजाब कांग्रेस एकजुट है, मेहनत कर रही है और 2027 में जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए तैयार है।
Chandigarh Politales18,944 views • 3 months ago

जब मंच से राजा वड़िंग संबोधन कर रहे थे, तभी भीड़ में से एक कार्यकर्ता ने सवाल दाग दिया— “क्या अवला को टिकट मिलेगी या नहीं?” इस पर राजा वड़िंग ने बिना कोई लाग-लपेट रखे तुरंत जवाब दिया— “टिकट अवला की जेब में है, मैं कौन होता हूँ देने वाला।” इस एक वाक्य ने रैली के माहौल को और भी जोशीला कर दिया। मंच से आए इस बयान को वहां मौजूद हज़ारों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ज़ोरदार तालियों के साथ स्वागत किया। राजनीतिक हलकों में इस बयान को रमिंदर सिंह अवला के कद और प्रभाव की खुली स्वीकारोक्ति के तौर पर देखा जा रहा है।
Chandigarh Politales33,183 views • 8 months ago

Fresh threats issued to Punjabi singer Mankirt Aulakh and former PU Chandigarh student leader Jeewan Jyot Singh Jugnu Chahal, allegedly by gangster Gaurav Patial. The development has once again raised serious concerns over the deteriorating law and order situation in and around Chandigarh and Punjab. Video Credits Alpha Punjab Tv Gagandeep Singh
Chandigarh Politales24,114 views • 6 months ago

गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, “जब मुझे मीडिया में मुख्यमंत्री बना दिया गया था और हाईकमान घोषणा करने ही वाला था, तभी नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ और मनप्रीत बादल ने हाईकमान को धमकी दी कि अगर मुझे मुख्यमंत्री बनाया गया तो वे पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सुनील जाखड़ का ऐसा कहना मेरे लिए सबसे अधिक दुखद था। यह बात मुझे सबसे ज़्यादा चुभी, क्योंकि उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।” फ़िलहाल सुनील जाखड़ और मनप्रीत बादल पार्टी से पहले ही बाहर है और सिद्धू की त्यारी है रंधावा साब ने सीएम ना बनने के बावजूद पार्टी के लिए मेहनत की वही जाखड़ को पार्टी ने इतना सब दिया इनके पिता जी को इतने पद दिए फिर भी एक पल नहीं लगाया पार्टी का मुश्किल समय में साथ छोड़ने के लिए
Chandigarh Politales30,105 views • 9 months ago

वह रैली सुरक्षा कारणों से रद्द नहीं हुई थी। असली वजह यह थी कि वहाँ मुश्किल से 300 लोग पहुंचे थे, जबकि मीडिया को बताया गया था कि 5 लाख लोगों की भीड़ आएगी। नीचे मौजूद वीडियो में साफ दिखता है कि जब कैप्टन अमरिंदर सिंह संबोधित कर रहे थे, तो सामने भीड़ न के बराबर थी। मेरा प्रधान मंत्री डरपोक है वैसे जाखड़ तुझे क्या इतना ही दुख हुआ तो यूएस समय ही कांग्रेस छोड़ता अपने भतीजे को फिर भी चुनाव क्यों लड़वाया?
Chandigarh Politales23,620 views • 7 months ago

🚨🚨FAKE NEWS ALERT🚨🚨 कांग्रेस विधायक गोकुल सेठिया का नाम ना की क्रॉस वोटिंग और ना ही रद्द हुए वोटो में है ये सब गोकुल ने ख़ुद इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर स्पष्ट किया तो ये जो नीचे खबर चलाई है ये किसने चलाई है और क्यों न्ही पता लेकिन कार्य शर्मनाक है और तो और गोकुल ने ऐलान भी किया की कल सुबह 10 बजे वो 9 सेक्टर वाले हरियाणा कांग्रेस भवन में धरना देंगे क्यूंकि उनकी माँग है की क्रॉस वोट करने वालो के और जिनके वोट कैंसिल हुए उनके नाम उजागर हो उनका कहना है की पार्टी के कार्यकर्ता सुर उनके इलाक़े की जनता को संदेह पैदा हो रहे है और ये अच्छी बात नहीं है वही हमे पता लगा है की ऐसी फेक खबर चलाने वाले ऐसे कुछ अकाउंट्स के ख़िलाफ़ पार्टी के कुछ विधायक (जिन्होंने सही वोट डाले)क़ानूनी कार्रवाई की तयारी कर रहे है
Chandigarh Politales18,854 views • 6 months ago

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बड़ा दिल दिखाते हुए पंजाब में चल रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के मंच से यह स्पष्ट ऐलान किया कि वे मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हैं। दोनों नेताओं ने साफ कहा कि उनकी लड़ाई पद के लिए नहीं, बल्कि गरीबों के हक़ और अधिकारों के लिए है। उनका एकमात्र लक्ष्य है—पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनाना और जनता के मुद्दों पर मज़बूती से खड़ा होना। यह फैसला पार्टी हित में खुलकर सामने आने का प्रमाण है। इसके बावजूद दूर बंगाल या आंध्र प्रदेश में बैठे कुछ ट्विटर-राजनीतिक “विशेषज्ञ” यह कहने से बाज़ नहीं आएंगे कि पंजाब कांग्रेस बंटी हुई है और एकजुट नहीं है। खैर, इस स्पष्ट और सकारात्मक ऐलान के बाद चरणजीत सिंह चन्नी जी को भी ऐसा ही बयान देना चाहिए, ताकि पार्टी के कैडर और पंजाब की जनता के बीच एक मज़बूत, स्पष्ट और एकजुट संदेश जा सके।
Chandigarh Politales22,813 views • 8 months ago

इससे पहले कि नोएडा और दिल्ली में बैठे सरकारी दलाल किसानों पर धुएं के इल्ज़ाम लगाएँ — ज़रा ये वीडियो देखो! ये वीडियो है बठिंडा ऑयल रिफाइनरी का, जिसका मालिक है HMEL – Hindustan Mittal Energy Limited, यानि लक्ष्मी मित्तल की कंपनी, जो HPCL (Hindustan Petroleum Corporation Limited) के साथ जॉइंट वेंचर में चलती है। यह रिफाइनरी 24 घंटे धुआं छोड़ती है, और सर्दियों में तो आसमान ही काला हो जाता है — जैसा वीडियो में साफ़ दिख रहा है। अब बताओ… क्या इस धुएं का ज़िम्मेदार भी किसान है? किसानों पर इल्ज़ाम लगाने वालों — हिम्मत है तो किसी बड़े उद्योगपति की तरफ उंगली उठाकर दिखाओ! वरना “क्लाइमेट” के नाम पर सिर्फ़ गरीब को ही मत कुचलो। 💥
Chandigarh Politales25,780 views • 11 months ago