
Chitra Tripathi
@chitraaum • 2,452,492 subscribers
Journalist abp news, Winner Ramnath Goenka award 2015.
Shorts
Videos

नोएडा के सेक्टर 74 में हमारी सोसाइटी में लाइट चली गई. पॉवर बैकअप भी काम नहीं कर रहा. हर फ्लोर पर घुप अंधेरा है. लिफ्ट में एक आदमी 22वें फ्लोर पर फँस गया था, लिफ्ट के अंदर अंधेरे में उनका क्या हाल हुआ होगा, समझा जा सकता है. फ़िलहाल उन्हें निकाला जा चुका है. लेकिन हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर मोटा पैसा लेने वाली सोसाइटी में इंतज़ाम किस क़दर है गर्मी और पॉवर बैकअप को लेकर, तस्वीरें देखिये. नोएडा अथॉरिटी ऐसी सोसाइटी को इंतज़ाम करने को कहें, वरना लोगों की जान भी जा सकती है. CEO, NOIDA Authority
Chitra Tripathi949,106 views • 3 months ago

सुप्रिया श्रीनेत जी, किसी को झूठा साबित करने के पहले फैक्ट “खुद” से चेक कर लें. मैं TV एंकर होकर पूरा सच जानती हूँ, इसीलिये मैंने सवाल में उस बात को शामिल किया. “पूर्व PM मनमोहन सिंह ने अलग-अलग मौक़े पर कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक़ अल्पसंख्यकों का होना चाहिए, ख़ासकर कि मुसलमानों का” मगर आप कांग्रेस पार्टी की इतनी बड़ी नेता होने के बावजूद मनमोहन सिंह का बयान नहीं जानती, तो ये दो वीडियो आपको सुनने के लिये यहाँ पर लगा रही हूँ. आपका दिन शुभ हो 😊 Supriya Shrinate
Chitra Tripathi542,680 views • 1 year ago

बिहार की राजनीति नई करवट ले रही है. एक गाँव में प्रशांत किशोर की पदयात्रा का वीडियो-
Chitra Tripathi353,057 views • 1 year ago

पहला वीडियो श्रीनगर के लालचौक का है. एक वक्त पर गोलियों की गूंज से इलाक़ा थर्राता था. आज गीत की गूंज इलाक़े के लोगों को जोड़ कर एक जगह खुले आसमान के नीचे गाने/थिरकने को प्रेरित कर रही हूँ. दूसरा वीडियो डल झील का है. ख़ूबसूरत वादियों से घिरे जन्नत की ये सबसे खूबसूरत आज की हक़ीक़त है. LG Manoj Sinha सर आप बधाई के पात्र हैं. शांति और समृद्धि हमेशा कश्मीर की बनी रहे🙏🏻😊 #G20InKashmir #Kashmirg20
Chitra Tripathi501,722 views • 3 years ago

पिछले 2-3 महीने के दौरान इस लड़की से मेरी मुलाक़ात 5-6 बार हुई होगी. घर से ऑफिस के रास्ते रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी होने के दौरान ही ऐसा हो पाता है. दो महीने पहले मेरे गले की गाँठ देखकर कहा था कि इसे ठीक करा लो तुम्हें कुछ हो जाएगा तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा. ये सुनकर मुस्कुराने के अलावा उस समय बोलने को कुछ था नहीं मेरे पास. खैर इसका असर कह लें या कुछ और, तीन साल से जो ऑपरेशन टल रहा था वो मैंने पिछले महीने करा लिया. आज फिर मिली और सबसे पहले नज़र उस जगह पर गई जहां ऑपरेशन हुआ था. मेरा हाल-चाल जाना ☺️💕
Chitra Tripathi351,418 views • 2 years ago

आम और ख़ास हर कोई #राष्ट्रपति_भवन का दीदार कर सकता है. क्या आप जानते हैं कि पहले राष्ट्रपति के कार्यकाल से ही भवन के भीतर दीवारों पर गीता के श्लोक उकेरे गए. सोने की पतली परत से दीवारों पर उकेरी गई आकृति अद्भुत है. देखने पर लगता है वो बोल उठेंगी. अब तक आप राष्ट्रपति भवन नहीं जा पाये हैं तो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और जरुर जायें. जाकर महसूस करें कि हमारा गणतंत्र जब बना था तो वहाँ का माहौल कैसा था. ☺️☺️
Chitra Tripathi432,430 views • 3 years ago