
Shivraj Singh Chouhan
@ChouhanShivraj • 9,267,177 subscribers
भाई और मामा | Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Minister of Rural Development, Government of India, Former Chief Minister, MP
Shorts
Videos

तिरंगा हमारे दिलों में लहराता है, हमारी साँसों में बसता है। कितनी भी कोशिश कर लो, जब तक इस देश की मिट्टी में भारत माँ के सपूत हैं, ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ कोई न कोई बेटा सीना तानकर सामने खड़ा हो जाएगा। आलोचना से कोई शिकायत नहीं, लोकतंत्र में असहमति का भी सम्मान है। लेकिन देश और तिरंगे का अपमान न स्वीकार है, न बर्दाश्त है। भारत माता की जय!
Shivraj Singh Chouhan67,567 views • 1 day ago

आज मेरे सौभाग्य का सूर्योदय हुआ है। श्री दरबार साहिब में मत्था टेकने से मन अनंत ऊर्जा और उत्साह से भर गया। यहाँ न कोई छोटा है, न बड़ा है। न कोई ऊँचा है और न ही नीचा। यहाँ सेवा का जो काम होता है, वह हर एक के अहंकार को दूर करता है। गुरु चरणों में मेरा बारंबार प्रणाम🙏
Shivraj Singh Chouhan116,058 views • 4 days ago

वन्दे मातरम् पूरा गाना पड़ेगा... कांग्रेस संसद और संविधान से ऊपर नहीं...
Shivraj Singh Chouhan136,098 views • 12 days ago

मेट्रो दिल्ली की लाइफलाइन है, लेकिन आज इसमें सफर कुछ अलग ही था। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता के रंगों और हमारे वीरों के गौरव से सजी इस मेट्रो में यात्रा करना सचमुच यादगार रहा। चलती मेट्रो में शहीदों के चित्र और उनके विचार देखकर मन बार-बार उन्हें नमन करता रहा। लगा, जैसे इतिहास हमारे साथ सफर कर रहा हो। प्रभात प्रकाशन और दिल्ली मेट्रो की यह सुंदर पहल दिल को छूने वाली है। Delhi Metro Rail Corporation Prabhat Prakashan
Shivraj Singh Chouhan39,304 views • 5 days ago

कृषि के विविधीकरण के तहत मैंने अपने खेत में शिमला मिर्च लगाई है। सच कहूँ, पौधों को भी बच्चों की तरह पालना पड़ता है। समय पर पानी देना, खाद-पोषण का ध्यान रखना और रोज देखना कि पौधों को क्या जरूरत है। मेहनत करते-करते जब फसल लहलहाती है, तो मन भी खुश हो जाता है।
Shivraj Singh Chouhan22,466 views • 3 days ago

The Final Walk of a Gentleman आज जब अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, तो लगा जैसे क्रिकेट का एक शांत, सधा हुआ और गरिमामय अध्याय पूर्ण हुआ। क्रिकेट सिर्फ आक्रामकता का नहीं, गरिमा, धैर्य और चरित्र का भी खेल है। अजिंक्य रहाणे ने अपने व्यक्तित्व और खेल से इसे बार-बार सिद्ध किया। चाहे विदेशी सरज़मीं पर टीम को संभालना हो, चाहे कप्तानी की जिम्मेदारी निभानी हो, चाहे मुश्किल परिस्थितियों में क्रीज़ पर ढाल बनकर खड़ा रहना हो, या फिर धैर्य और विश्वास से मैच की दिशा बदलनी हो; रहाणे ने हर भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। स्लिप में लपके गए कई अविश्वसनीय कैच, टीम को जिताने वाली कई यादगार पारी और सादगी भरा मुस्कुराता चेहरा हमेशा याद आएगा। The Dressing Room Will Miss Cap no. 278 Thank You Ajinkya Rahane
Shivraj Singh Chouhan225,883 views • 1 month ago

आज पंजाब की पावन भूमि की हालत देखकर मन को बहुत तकलीफ होती है...
Shivraj Singh Chouhan24,518 views • 4 days ago

भोपाल में आदर्श युवा पूर्विया राजपूत समाज जागृति समिति के प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर मन सचमुच उत्साह से भर गया। कल ही हमने स्वतंत्रता दिवस मनाया है। आज इन होनहार युवाओं से मिलकर मन में यह विश्वास और बढ़ा कि देश का भविष्य हमारी युवा पीढ़ी के हाथों में सुरक्षित है।
Shivraj Singh Chouhan93,407 views • 16 days ago

कुछ कहानियाँ केवल सफलता की नहीं होतीं, वे संघर्ष, संकल्प और सपनों की ताकत का प्रमाण बन जाती हैं। ऐसी ही प्रेरणादायी कहानी है हमारे भांजे आदर्श की, जिन्होंने NEET 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर 304वीं रैंक प्राप्त की । आदर्श के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आदर्श ने कभी अपने सपनों को छोटा नहीं होने दिया। आदर्श ने तैयारी के दौरान मोबाइल, टीवी और अन्य distractions से स्वयं को दूर रखा और पूरी निष्ठा के साथ केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उसकी अथक मेहनत, अनुशासन और अटूट संकल्प ने आज उस मुकाम पर पहुँचा दिया है, जहाँ पूरा परिवार, समाज और देश उस पर गर्व कर रहा है। आप भी हमारे भांजे आदर्श की यह प्रेरणादायी कहानी सुनिए और विश्वास रखिए कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और इरादे मजबूत हों, तो परिस्थितियाँ कभी भी सफलता की राह नहीं रोक सकतीं
Shivraj Singh Chouhan171,087 views • 1 month ago

A nation’s standing is often reflected in the honours its leaders receive. Heartiest congratulations to PM Shri Narendra Modi Ji on being conferred Uzbekistan’s highest honour, the ‘Oliy Darajali Do’stlik’ Order. This prestigious recognition is a proud moment for every Indian and reflects the deep trust and friendship between India and Uzbekistan. May India-Uzbekistan relations continue to scale new heights! #PMModiInUzbekistan
Shivraj Singh Chouhan11,230 views • 2 days ago