
CMO Delhi
@CMODelhi • 996,274 subscribers
Official handle of Chief Minister's Office, Delhi. मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली का आधिकारिक अकाउंट
Videos

जो ओवरहेड तार कभी दिल्ली की सुंदरता पर बट्टा लगाते थे, उन्हें हटाने का अभियान अब व्यापक रूप ले चुका है। भारत की पहली रियल-टाइम डिजिटल ट्विन तकनीक के माध्यम से तारों के नेटवर्क की मॉनिटरिंग और डिजिटलीकरण कर दिल्ली के शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। #ViksitDelhi
CMO Delhi217,347 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के Innovation Challenge के अंतर्गत शॉर्टलिस्ट की गई “Made in India” प्रदूषण नियंत्रण तकनीकों का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया। 𝗦𝗧𝗥 𝟭𝟬𝟭 𝗙𝗶𝗹𝘁𝗲𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 𝗔𝗶𝗿 𝗣𝘂𝗿𝗶𝗳𝗶𝗲𝗿, 𝗘𝗩-𝗠𝗼𝘂𝗻𝘁𝗲𝗱 𝗔𝗻𝘁𝗶-𝗦𝗺𝗼𝗴 𝗚𝘂𝗻 और 𝗣𝗔𝗪𝗔𝗡 𝗜𝗜𝗜 जैसे अत्याधुनिक उपकरण धूल, धुएं और harmful emissions पर source level पर प्रहार कर दिल्ली को स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर वायु गुणवत्ता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। #ViksitDelhi
CMO Delhi39,821 views • 1 month ago

दिल्ली सरकार अगले एक साल में लगभग 50 करोड़ लीटर वर्षा जल के संचयन के लक्ष्य पर काम कर रही है। कैसे? 75 CM Shri Schools में Rainwater Harvesting Systems को फिर से सक्रिय किया जा रहा है, ताकि बारिश की हर बूंद भूजल को मजबूत बना सके। आप सभी से अपील है। बारिश का पानी बहने न दें, भविष्य के लिए बचाएं। आज जल बचेगा, तभी आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित बनेगा। #ViksitDelhi
CMO Delhi20,398 views • 1 month ago

🟧 आधार कार्ड 🟧 निवास प्रमाण पत्र 🟧 पारिवारिक आय प्रमाण पत्र 🟧 परिवार के सदस्यों का विवरण राशन कार्ड बनवाने के लिए केवल ये चार चीजें देनी हैं। बहुत जल्द ₹2.5 लाख इनकम क्राइटेरिया के अंदर जिनकी पारिवारिक इनकम आ रही है, वो भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर पाएंगे। पर अप्लाई करें।
CMO Delhi23,709 views • 1 month ago

No office is beyond scrutiny when Seva is the priority. Today, Chief Minister Smt. Rekha Gupta conducted a surprise inspection of the e-Sub Registrar Office at Rohini and ordered immediate improvements in citizen facilities. More inspections, higher standards to ensure better public services will continue across Delhi. #ViksitDelhi
CMO Delhi18,483 views • 1 month ago

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ अब तेजी से खत्म हो रहे हैं। हर दिन 25,000 से 30,000 मीट्रिक टन वेस्ट वैज्ञानिक तरीके से प्रोसेस हो रहा है। अब तक 195 लाख मीट्रिक टन कचरा साफ हो चुका है और 75 एकड़ जमीन रीक्लेम की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने समयसीमा तय कर दी है। 2026 तक ओखला और भलस्वा, और 2027 तक गाजीपुर के कूड़े के पहाड़ पूरी तरह खत्म किए जाएंगे। #ViksitDelhi
CMO Delhi26,013 views • 2 months ago

पिछले 13 साल से दिल्ली की जनता, लाखों गरीब लोगों को नए राशन कार्ड बनाने का मौका कभी नहीं मिला। नए राशन कार्ड बनाने का काम हमने शुरू किया है। पहले हमने राशन की व्यवस्थाओं का व्यापक ऑडिट किया। लगभग 1 लाख 44 हजार लोग ऐसे थे जो इनकम क्राइटेरिया के ऊपर थे और 35,800 लोग ऐसे थे जिन्होंने एक साल से राशन लिया ही नहीं था। यानी उनको राशन की जरूरत ही नहीं थी। हजारों राशन कार्ड धारकों का नाम उनके निधन के बाद भी लिस्ट में था। कई डुप्लीकेट केसेस भी थे। सबको हटाकर 7.71 लाख+ वैकेंसी बनी है। -मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता
CMO Delhi12,091 views • 1 month ago

15 तारीख से डिजिटल ई-पोर्टल के माध्यम से हम नए राशन कार्ड के आवेदन ले रहे हैं और पूरी तरीके से पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्थाएं हमने शुरू की हैं। सारी की सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन होंगी। कोई भी व्यक्ति अपने घर के नजदीक जो भी सुविधा केंद्र है, वहां जाकर भी ऑनलाइन राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकता है। -मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता
CMO Delhi11,537 views • 1 month ago

GST कार्यालय के औचक निरीक्षण में सामने आई खामियों और अनुशासनहीनता पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार कड़ी कार्रवाई की गई है। विभाग के 3 असिस्टेंट कमिश्नर सहित कुल 162 अधिकारियों और कर्मचारियों का तत्काल ट्रांसफर किया गया है। शासन में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करना दिल्ली सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। #ViksitDelhi
CMO Delhi16,110 views • 2 months ago

दिल्ली सरकार द्वारा गिग वर्कर्स और श्रमिकों के लिए एक बड़ी पहल की गई है। शहर में रेस्टिंग सेंटर और जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे, जिन्हें अटल कैंटीन से जोड़ा जाएगा। अब मेहनतकश लोगों को एक ही जगह पर सस्ता भोजन, आराम और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। कई केंद्रों पर गिग वर्कर्स के लिए यूरिनल की भी व्यवस्था की जाएगी। डूसिब को ऐसे स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां ये सुविधाएं जल्द से जल्द शुरू की जा सकें। #ViksitDelhi
CMO Delhi12,708 views • 2 months ago

दिल्ली में प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब राजधानी में 13 जिले होंगे। हर जिले में आधुनिक मिनी सचिवालय होंगे, जहां सभी प्रशासनिक सेवाएं सिंगल विंडो सिस्टम के तहत एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी। यह पहल सेवाओं को सरल बनाएगी, निर्णय प्रक्रिया को तेज़ करेगी और दिल्ली को एक अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित राजधानी की ओर आगे बढ़ाएगी।
CMO Delhi20,527 views • 6 months ago
