C R Paatil's banner
C R Paatil's profile picture

C R Paatil

@CRPaatil550,908 subscribers

Union Minister of Jal Shakti, MP-Navsari, Ex-President @BJP4Gujarat

Shorts

‘पेयजल स्रोतों का सम्मान एवं संरक्षण’ अभियान, जिसे जल जीवन मिशन द्वारा #CatchTheRain अभियान के समर्थन में शुरू किया गया है, वर्षा की हर बूंद को सहेजने और जल स्रोतों को सुरक्षित बनाने का एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है। मैं सभी नागरिकों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक संस्थाओं से आग्रह करता हूँ कि वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण, जल निकायों के पुनर्जीवन तथा जल बचत से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आइए, हम सब मिलकर अपने पेयजल स्रोतों का सम्मान करें, उनका संरक्षण करें और जनभागीदारी के माध्यम से ‘हर घर जल’ की उपलब्धियों को स्थायी बनाएं। आज की हमारी छोटी-छोटी पहलें ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भारत की मजबूत नींव रखेंगी। #CatchTheRain #JalSrotonKaSamman #HarGharJal #JalJeevanMission

‘पेयजल स्रोतों का सम्मान एवं संरक्षण’ अभियान, जिसे जल जीवन मिशन द्वारा #CatchTheRain अभियान के समर्थन में शुरू किया गया है, वर्षा की हर बूंद को सहेजने और जल स्रोतों को सुरक्षित बनाने का एक जनभागीदारी आधारित प्रयास है। मैं सभी नागरिकों, ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों, युवा मंडलों, विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा सामुदायिक संस्थाओं से आग्रह करता हूँ कि वे अपने क्षेत्र में वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जल स्रोतों की सफाई एवं संरक्षण, जल निकायों के पुनर्जीवन तथा जल बचत से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। आइए, हम सब मिलकर अपने पेयजल स्रोतों का सम्मान करें, उनका संरक्षण करें और जनभागीदारी के माध्यम से ‘हर घर जल’ की उपलब्धियों को स्थायी बनाएं। आज की हमारी छोटी-छोटी पहलें ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल-सुरक्षित भारत की मजबूत नींव रखेंगी। #CatchTheRain #JalSrotonKaSamman #HarGharJal #JalJeevanMission

15,869 Aufrufe

Videos

CRPaatil's profile picture

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प देशभर में नई प्रेरणा दे रहा है। इसी भावना को साकार करते हुए गुजरात के बनासकांठा ज़िले की डीसा तहसील के मालगढ़ गाँव के किसान श्री प्रहलादभाई गंगारामजी सोलंकी ने अत्यंत कम लागत में अपने पुराने ट्यूबवेल को रिचार्ज वेल के रूप में विकसित कर अपने पूरे खेत के वर्षा जल का भूजल पुनर्भरण सुनिश्चित किया है। ऐसे नवाचार इस बात का प्रमाण हैं कि जब जनभागीदारी और तकनीक साथ आते हैं, तो हर बूंद भविष्य की जल सुरक्षा का आधार बन जाती है। यह प्रयास विकसित भारत और जल समृद्ध भारत के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करता है। #JalShakti #WaterConservation #GroundwaterRecharge #CatchTheRain #ViksitBharat

C R Paatil

30,853 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने जल संरक्षण को जनभागीदारी का आंदोलन बनाते हुए देशवासियों से वर्षा की हर बूंद को सहेजने का आह्वान किया है। इसी संकल्प को धरातल पर साकार करता बगदाना धाम का यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायी है। आश्रम की विशाल छतों और पूरे परिसर में सुव्यवस्थित पाइप नेटवर्क के माध्यम से वर्षा जल को सीधे बोरवेल और कुओं तक पहुंचाकर भूजल पुनर्भरण किया जा रहा है। वर्षा का पानी व्यर्थ न बहे, बल्कि धरती की कोख में संचित हो—यह व्यवस्था जल संरक्षण का अनुकरणीय उदाहरण है। पूज्य बापा की पावन भूमि से प्रकृति संरक्षण का यह संदेश प्रधानमंत्री श्री के ‘जल संचय–जन भागीदारी’ के संकल्प को और अधिक सशक्त करता है। बापा सीताराम।

C R Paatil

17,242 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘Catch the Rain’ के आह्वान को जनभागीदारी से धरातल पर उतारता गुजरात के अहमदाबाद जिले का वाणी गांव जल संरक्षण की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। गांव में पुराने और नए मिलाकर कुल 172 ट्यूबवेल के माध्यम से वर्षा जल को लगभग 1000 फीट गहराई तक पहुंचाकर भूजल रिचार्ज का अभिनव प्रयास किया जा रहा है। इससे भूजल स्तर को बेहतर करने के साथ किसानों के लिए सिंचाई और कृषि की जल आवश्यकताओं को पूरा करने में भी मदद मिल रही है। वर्षा की हर बूंद को सहेजने का यह संकल्प बताता है कि जब जनभागीदारी और आधुनिक तकनीक साथ आती हैं, तो जल संरक्षण एक अभियान से आगे बढ़कर जन आंदोलन बन जाता है। #CatchTheRain #JalSanchay #WaterConservation #JalShakti #JanBhagidari

C R Paatil

16,437 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

દક્ષિણ ગુજરાતમાં અતિભારે વરસાદને કારણે સર્જાયેલી પરિસ્થિતિ ગંભીર છે. સુરત, નવસારી, વલસાડ સહિતના વિસ્તારોમાં તંત્ર સંપૂર્ણ ક્ષમતા સાથે રાહત અને બચાવ કામગીરીમાં કાર્યરત છે. માનનીય પ્રધાનમંત્રી શ્રી નરેન્દ્રભાઇ મોદી સાહેબ પણ પરિસ્થિતિ અંગે સતત ચિંતિત છે અને રાજ્ય સરકારને જરૂરી સૂચનાઓ આપી છે. મારી સૌને અપીલ છે કે રેડ એલર્ટને ગંભીરતાથી લો, અત્યંત જરૂરી ન હોય તો ઘરની બહાર ન નીકળો અને કોઈપણ પ્રકારનું જોખમ ન લો. જ્યાં શક્ય હોય ત્યાં પોતાની સુરક્ષાનું ધ્યાન રાખીને એકબીજાને મદદરૂપ થજો. આ કટોકટીના સમયમાં આપણી અને આપણા પરિવારની સુરક્ષા સર્વોપરી છે. સાવચેત રહો, સુરક્ષિત રહો અને તંત્રને સહયોગ આપો.

C R Paatil

17,195 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

लगातार चुनावी पराजयों के बाद राहुल गांधी जी विद्यार्थियों के संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक अवसर के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। संसद में सरकार हर महत्वपूर्ण विषय पर नियमानुसार विस्तृत चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी सदन की कार्यवाही बाधित करना समाधान का मार्ग नहीं है। प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में विद्यार्थियों का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य सदैव प्राथमिकता रहा है। NEET से जुड़े मामले में भी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। देश के विद्यार्थी जागरूक हैं। वे समझते हैं कि कौन उनके भविष्य की चिंता करते हुए समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कौन उनके संवेदनशील मुद्दों को राजनीतिक हित साधने का माध्यम बना रहा है।

C R Paatil

15,047 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

नवसारी जिले के गणदेवी तालुका के मेघर गांव में भारी बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से 33 नागरिक फंसे हुए थे। विषम परिस्थितियों के बीच उनकी सुरक्षा और सकुशल निकासी सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता थी। माननीय मुख्यमंत्री श्री Bhupendra Patel जी एवं उपमुख्यमंत्री श्री Harsh Sanghavi जी के साथ समन्वय कर जिला प्रशासन के माध्यम से तत्काल राहत एवं बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। हेलीकॉप्टर की सहायता से सभी 33 नागरिकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। इस कठिन परिस्थिति में तत्परता से कार्य करने वाले जिला प्रशासन, बचाव दल एवं इस अभियान से जुड़े सभी कर्मियों की सेवाएं सराहनीय हैं। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तत्परता से कार्यरत है।

C R Paatil

11,107 Aufrufe • vor 1 Monat

CRPaatil's profile picture

आज आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद से मुझे केंद्रीय केबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को निभाने का अवसर देने के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi साहब का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ। इसके साथ ही, मैं माननीय केंद्रीय केबिनेट मंत्री श्री Amit Shah जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय केबिनेट मंत्री श्री Jagat Prakash Nadda जी का भी आभार प्रकट करता हूँ। यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का एक अद्वितीय संगम है। मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि अपनी समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी से इस पद की गरिमा को बनाए रखूँगा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी साहब के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन और अमितभाई शाह जी के मार्गदर्शन में, मैं देश एवं जनता की सेवा में अपने संपूर्ण सामर्थ्य को समर्पित कर दूँगा। मैं अपने सभी सहयोगी सांसदों, भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रिय मतदाताओं का ह्रदय से धन्यवाद करता हूँ। आपके समर्थन और विश्वास के बिना यह संभव नहीं हो पाता। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, मैं यह संकल्प लेता हूँ कि देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए अनवरत कार्य करता रहूँगा। मेरे हर कदम का उद्देश्य राष्ट्र की प्रगति और हर नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना होगा। विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए मैं पूरी तन्मयता और निष्ठा से कार्य करूंगा। भारत माता की जय! जय हिन्द ! #modiagain #ViksitBharat #modikaparivaar

C R Paatil

61,402 Aufrufe • vor 2 Jahren