
DCP Central Delhi
@DCPCentralDelhi • 143,997 subscribers
This is the official account of #DCPCentralDelhi. Happy to connect & serve. For Emergency, Dial 112. Insta.- https://t.co/FTYW93nDWF, FB- https://t.co/7l3XiQsPV
Shorts
Videos

बच के जाओगे कहाँ !!!! ऑपरेशन "विराम" के अंतर्गत थाना आनंद पर्बत और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने बिल्डर के घर के सामने गोलीबारी करके रंगदारी मांगने वालों पर कसा शिकंजाI 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस व अपराध मे इस्तेमाल स्कूटी बरामदI Delhi Police
DCP Central Delhi15,145 просмотров • 3 лет назад

कार्यक्रम “विश्वास”- सुरक्षा का एहसास। आत्मरक्षा सबका अधिकार है ➡️ख़ुद पर भरोसा और ज़रूरी प्रशिक्षण इसे सुनिश्चित करता है। #OperationVishwas के अन्तर्गत मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज के छात्रो और स्टाफ के लिये चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इसके समापन समारोह पर DCP Central Delhi ने छात्रो को संबोधित किया और इस कार्यक्रम के दौरान उनके अनुभवों को जाना। Delhi Police #DPCares #womensafety #TeamCentral
DCP Central Delhi12,224 просмотров • 2 лет назад

#NationalUnityDay2023 के अवसर पर आयोजित कार्यकर्मों की श्रृंखला मे आज मध्य ज़िला पुलिस द्वारा “विश्वास” कार्यक्रम के अंतर्गत नवगठित “नागरिक समन्वय समिति —NSS”का शुभारंभ किया गया। श्री दीपेन्द्र पाठक, विशेष आयुक्त पुलिस, क़ानून एवम् व्यवस्था (जोन-I) जो इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे, उन्होंने NSS की पुस्तिका का विमोचन किया। श्री परमादित्य, संयुक्त आयुक्त, मध्य परिक्षेत्र ने अपनी गरिमापूर्ण उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके बाद NSS सदस्यों और मध्य ज़िला पुलिस कर्मियों एवम् अधिकारियों द्वारा श्री दीपेन्द्र पाठक जी और श्री परमादित्य जी के नेतृत्व में “एकता मार्च- WALK FOR UNITY” का आयोजन किया गया।इसका उद्देश्य पुलिस और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों द्वारा समाज में एकता और सौहाद्रता को मज़बूती प्रदान करना है। इस अवसर पर Dependra Pathak, विशेष आयुक्त महोदय ने पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरुष्कृत किया। Delhi Police CP Delhi #DilKiPolice Joint CP Central Range #UnityDay2023 #TeamCentral #Vishwas
DCP Central Delhi11,898 просмотров • 2 лет назад

सेवा ➡️ सुरक्षा ➡️ समर्पण 🇮🇳 मुहर्रम और स्वतंत्रा दिवस के सुरक्षा प्रबंधों के चलते कल रात मध्य परिक्षेत्र में Spl. CP(L&O) श्री दीपेन्द्र पाठक जी और JT. CP/CR श्री परमादित्य जी के नेतृत्व में दोनों जिलो की टीम ने विभिन्न इलाको में जनरल पेट्रोलिंग की। Delhi Police CP Delhi #DilKiPolice
DCP Central Delhi11,034 просмотров • 3 лет назад

स्वतंत्रता दिवस समारोह हेतु सुरक्षा प्रबंधों के चलते राजघाट, लाल क़िला, जामा मस्जिद, दरियागंज एवम् समारोह स्थल के आसपास के क्षेत्रों में 13 और 15 अगस्त को पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध मे आम नागरिकों से विभिन्न माध्यमों से लगातार अपील की जा रही है। ऐसी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में “विश्वास” कार्यक्रम के अन्तर्गत क्षेत्रीय युवकों को साथ लेकर विशेष टीमे बनाई गई है। आप भी एक अच्छे नागरिक की भाँति इन निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करे और हर भारतीय के लिये गर्व के प्रतीक स्वतंत्रता दिवस को हर्ष और उल्लास के साथ मनाये। जय हिन्द ! Delhi Police #IndependenceDay ANI Press Trust of India
DCP Central Delhi10,309 просмотров • 3 лет назад
Больше нет контента для загрузки