
Deepender Singh Hooda
@DeependerSHooda • 587,942 subscribers
हरियाणा का बेटा । रोहतक सांसद । सदस्य, कांग्रेस कार्यसमिति Member of Parliament (5th Term)
Shorts
Videos

प्रधानमंत्री जी जींद में नयी IIT की घोषणा करें और प्रदेश को कोई बड़ा तोहफा देकर जाएं। कांग्रेस की हुड्डा सरकार के दौरान बिछाई गई जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन पर हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन के लिए आ रहे प्रधानमंत्री जी का जींद आगमन पर स्वागत है। प्रधानमंत्री जी से मेरी मांग है कि कांग्रेस सरकार के समय चल रही NCR क्षेत्र की सभी ट्रेन जो कोविड के बाद से बंद पड़ी हैं उनका संचालन तुरंत बहाल किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिले। प्रदेश के मुख्यमंत्री जी देश के प्रधानमंत्री जी से कहें कि हाइड्रोजन ट्रेन जिस पटरी पर चलेगी, वह कांग्रेस की हुड्डा सरकार के दौरान बिछाई गई जींद-गोहाना-सोनीपत रेल लाइन ही है। कांग्रेस सरकार के 10 साल में सवा 300 किमी. रेल लाइन और 83 किमी. मेट्रो लाइन बिछाई गई। लेकिन, पिछले 12 साल की BJP सरकार में 1 इंच भी नयी रेल या मेट्रो लाइन नहीं बिछी।
Deepender Singh Hooda22,426 просмотров • 4 дней назад

CBI द्वारा IAS पंकज अग्रवाल की गिरफ्तारी से बीजेपी का भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। इस अधिकारी ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वोट रद्द करके बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को जिताने की पुरजोर कोशिश की थी। जैसा मैंने उसी रोज आधी रात को प्रदेशवासियों को बताया था कि इस घटना ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी अनिल मसीह द्वारा सरेआम पार्षदों की वोट चोरी की याद ताज़ा कर दी। बीजेपी सरकार ने तो भ्रष्टाचार में लिप्त इस भ्रष्ट अधिकारी पर कार्रवाई का डर दिखाकर अपने राजनीतिक हितों को साधने का काम किया। बीजेपी सरकार ने तो इस भ्रष्ट अधिकारी का लाभ उठाकर इसे सिंचाई, जल संसाधन, खनन एवं भूविज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विभाग देकर पुरस्कृत कर दिया था। लेकिन IDFC फर्स्ट बैंक घोटाला इतना बड़ा था, जिसको नजरंदाज करना सीबीआई के लिए संभव नहीं था। सीबीआई कार्रवाई से भ्रष्ट अधिकारी और बीजेपी की मिलीभगत के इस घिनौने खेल का पर्दाफ़ाश हो गया। हरियाणा का जनमानस चाहता है कि सीबीआई इस बात की भी जांच करे कि राज्य सभा चुनाव में इस भ्रष्ट अधिकारी ने कांग्रेस के वैलिड वोट रद्द करने के एवज में बीजेपी समर्थित धनकुबेर उम्मीदवार से कितनी रिश्वत ली।
Deepender Singh Hooda91,806 просмотров • 26 дней назад

Justice for Hardik Rathee! हार्दिक राठी को न्याय दो! ✊✊ #IStandwithHardik
Deepender Singh Hooda597,965 просмотров • 7 месяцев назад

हांसी में आज एक जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी, एक युवती भी गोली लगने से घायल हो गई। नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह बेबस! लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को फिरौती तक दे रहे है। हरियाणा मांगे जवाब!
Deepender Singh Hooda104,298 просмотров • 1 месяц назад

क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों ने अपना भविष्य खुद चौपट कर लिया है। पांचों विधायकों को इस्तीफा देकर चुनाव में आना चाहिए। भाजपा ने विधायकों की वोट तो ले ली, लेकिन उन्हें पार्टी में शामिल नहीं किया। अगर BJP में हिम्मत है, तो उन्हें पार्टी जॉइन कराए और टिकट देकर उपचुनाव कराए।
Deepender Singh Hooda152,447 просмотров • 2 месяцев назад

दोनों वीडियो देख अंतर बताईए - नियम तो वही है फिर या तो इन 6 वर्षों में सरकार की नीयत बदल गई या फिर इन वर्षों में बड़ी तेजी से संसदीय परंपराओं में गिरावट आ गई… लोकसभा अध्यक्ष महोदय का ही पुराना वीडियो गवाही दे रहा है कि राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा का दायरा असीमित है।
Deepender Singh Hooda268,063 просмотров • 5 месяцев назад

कैसी है आप? “सर लड़ रहे है” इस लड़ाई के लिए आपको शुभकामनाएँ विनेश Vinesh Phogat! न्याय के लिए हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई जीतने के बाद भी WFI वेट केटेगरी में उलझाने की कोशिश की, उससे भी लड़ कर अब ट्रायल। मैट से पहले की लड़ाई के बाद अब मैट पर लड़ाई के लिए तैयारी।
Deepender Singh Hooda87,068 просмотров • 1 месяц назад

हिसार से सांसद जयप्रकाश 'जेपी' जी की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने का चिंताजनक समाचार मिला। आप सबके सूचनार्थ - उनसे फोन पर बात हुई - ईश्वर की कृपा से वे सुरक्षित हैं और उचाना अस्पताल में सारे चेकअप किए जा रहे है।जय प्रकाश जी और उनके ड्राइवर के उत्तम स्वास्थ की प्रार्थना करता हूँ।
Deepender Singh Hooda36,286 просмотров • 23 дней назад

रोहतक - महम में पुलिस थाने के बिल्कुल सामने कांग्रेस विधायक भाई बलराम दांगी जी के कार्यालय पर रात 1 बजे फायरिंग की वारदात फिर दर्शा रही है की हरियाणा के मुख्यमन्त्री जी का नाम है नायब, लेकिन प्रदेश में अपराधियों के दिलो में पुलिस का ख़ौफ़ है ग़ायब। तुरंत अपराधियों को धरे सरकार।
Deepender Singh Hooda29,750 просмотров • 29 дней назад

नगरनिगम भ्रष्टाचार का अड्डा - फरीदाबाद सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल 10 साल पहले जब सड़के बनती थी (यानी कांग्रेस सरकार में) वो आज तक चल रही है, पिछले 10 साल में (यानी भाजपा सरकार में) बनी सारी सड़के टूट चुकी है - बड़खल भाजपा विधायक धनेश अधलाखा। हमारा क्या कसूर है - जनता
Deepender Singh Hooda61,831 просмотров • 2 месяцев назад

पंजाब में खाली कुर्सियों के साथ समय व्यर्थ करने की बजाय हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी पर बैठकर युवाओं और छात्रों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश के युवा पेपर लीक और भर्ती घोटालों से त्रस्त है, लेकिन पार्ट टाइम मुख्यमंत्री पंजाब में मस्त है।
Deepender Singh Hooda35,549 просмотров • 1 месяц назад

मुख्यमंत्री हैं नायब, गैंगस्टरों के दिल से पुलिस का डर है गायब। झज्जर में सरेआम एक युवक की कार पर 20 से ज्यादा गोलियां चलाकर उसकी हत्या कर देना, हरियाणा की बदहाल कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और आम जनता खौफ के साये में जीने को मजबूर है। आज पूरे हरियाणा में जंगलराज, फिरौतीराज चल रहा है और दहशत का माहौल है। हरियाणा की भाजपा सरकार आमजन को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।
Deepender Singh Hooda50,241 просмотров • 2 месяцев назад