Deoria Times's banner
Deoria Times's profile picture

Deoria Times

@deoriatimes19,414 subscribers

Deoria Times is a registered weekly newspaper raising issues related to public interest. #देवरिया #Deoria #Kushinagar #Gorakhpur #Lucknow #UttarPradesh #India

Shorts

#देवरिया, सदर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, किन्नरों ने RPF प्रभारी को लाठी-डंडों से पीटा, आमजन ने बचाई जान, ट्रेन चेकिंग के दौरान RPF प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पर किन्नरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि निरीक्षक को जान बचाकर भागना पड़ा। North Eastern Railway

#देवरिया, सदर रेलवे स्टेशन पर हंगामा, किन्नरों ने RPF प्रभारी को लाठी-डंडों से पीटा, आमजन ने बचाई जान, ट्रेन चेकिंग के दौरान RPF प्रभारी निरीक्षक आस मोहम्मद पर किन्नरों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि निरीक्षक को जान बचाकर भागना पड़ा। North Eastern Railway

251,562 просмотров

दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल। #देवरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के देवरिया मीर में परिवारवाद गई पुलिस ने पहले गाली दी फिर समीम पुत्र ताहिर को जड़ दिया थप्पड़, दरोगा नेपाल सिंह एवं सिपाही अमर सिंह बताये जा रहे है। UP POLICE DEORIA POLICE

दरोगा ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल। #देवरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के देवरिया मीर में परिवारवाद गई पुलिस ने पहले गाली दी फिर समीम पुत्र ताहिर को जड़ दिया थप्पड़, दरोगा नेपाल सिंह एवं सिपाही अमर सिंह बताये जा रहे है। UP POLICE DEORIA POLICE

28,049 просмотров

#देवरिया। छुट्टी से वापस आते ही पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने अनुशासनहीनता और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों एवं उनसे जुड़ी शिकायतों को सही पाए जाने पर बरियारपुर थाना अंतर्गत तैनात उपनिरीक्षक नेपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। UP POLICE

#देवरिया। छुट्टी से वापस आते ही पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने अनुशासनहीनता और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। मीडिया में प्रकाशित खबरों एवं उनसे जुड़ी शिकायतों को सही पाए जाने पर बरियारपुर थाना अंतर्गत तैनात उपनिरीक्षक नेपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। UP POLICE

26,096 просмотров

Videos

deoriatimes's profile picture

👉थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार का आरोप, CRPF जवान को लाकअप में बंद कर किया दुर्व्यवहार, एसपी से की शिकायत। ✍️ #देवरिया। जनपद से पुलिस के व्यवहार पर गंभीर सवाल सामने आया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में तैनात एक जवान ने थाना भलुअनी के थानाध्यक्ष पर दुर्व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट के साथ लाकअप में बंद करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक देवरिया से जांच की मांग की है। ♦शिकायतकर्ता नागेन्द्र कुमार यादव, जो सीआरपीएफ में कॉन्स्टेबल (GD) के पद पर कार्यरत हैं, ने देवरिया पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने 3 अप्रैल 2026 को अपनी एक समस्या को लेकर थाना भलुअनी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। बताया गया कि 4 अप्रैल को संबंधित मामले की जांच क्षेत्रीय उपनिरीक्षक द्वारा की गई, लेकिन उस समय शिकायतकर्ता घर पर मौजूद नहीं थे। 🔷शिकायत के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 11:30 बजे शिकायतकर्ता थाना भलुअनी पहुंचे और अपनी शिकायत की स्थिति जानने के लिए थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पाण्डेय से बातचीत की। इसी दौरान थानाध्यक्ष पर आरोप है कि उन्होंने: गाली-गलौज की धक्का देकर लॉकअप में बंद कर दिया लगभग 30 मिनट बाद बाहर निकाला। औऱ जहां शिकायत करना है कर लो” जैसी टिप्पणी की। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा उनका मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया। 🎖️नागेन्द्र कुमार यादव ने अपने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि वह वर्ष 2007 से सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा पांच बार सम्मानित किया जा चुका है। आरोप है कि थानाध्यक्ष द्वारा उनके पदक और सेवा पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना की पुष्टि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से की जा सकती है। उन्होंने निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराने की मांग कराते हुए दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कि गुहार लगाई है। CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP President of India Rajnath Singh DIG Range Gorakhpur UP POLICE DGP UP PMO India IG Range Lucknow DEORIA POLICE DM Deoria Amit Shah Akhilesh Yadav Samajwadi Party Shashank Mani Dr. Shalabh Mani Tripathi Deepak Mishra Shaka (मोदी का परिवार)

Deoria Times

18,477 просмотров • 4 месяцев назад

deoriatimes's profile picture

ब्रेकिंग न्यूज देवरिया, 👉खुली पोल तो उड़ गए बाबू के होश । #देवरिया महर्षि देवरहा बाबा मेडीकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन के एकाउंटेंट विभाग में कार्यरत दिखें हरीलाल यादव जो प्राइवेट बाबू के अधीन थे। ◆आखिर क्या वजह है जो यह नौबत आ गई, ना प्रधानाचार्य को पता न ही विभाग को तो फिर अवनी परिधि से मेडिकल कॉलेज में कार्यरत मुकेश वर्मा (बाबू) अपने आफिस में क्यो रख लिए हरीलाल यादव नामक प्राइवेट सहायक, सरकारी दस्तावेजों पर कराते है काम, पूछने पर कार्य सिखाने का किये दावा। 👉14:15 बजे काल करने पर प्रधानाचार्य राजेश बरनवाल नही उठाये फोन, और ना ही कार्यालय रहे मौजूद । Brajesh Pathak CM Office, GoUP Yogi Adityanath Office Dr. Shalabh Mani Tripathi DM Deoria DIO Deoria Information and Public Relations Department, UP Election Commission of India UPSTF Anti Corruption Organisation, UP. J&K Anti Corruption Bureau Awanish K Awasthi Ministry of Health

Deoria Times

66,008 просмотров • 2 лет назад

deoriatimes's profile picture

🔹डीएम दिव्या मित्तल व उनके पति ने बच्चों के लिए बनाया ‘Kiki English’ एप, वीडियो जारी कर दी जानकारी। ✍🏻#देवरिया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं उनके पति द्वारा बच्चों के लिए अंग्रेज़ी सीखना आसान और रोचक बनाने के उद्देश्य से एक नया मोबाइल एप विकसित किया गया है। इस एप का नाम Kiki English Mobile App है। 🔹डीएम ने वीडियो संदेश जारी करते हुए बताया कि यह एप बच्चों को अंग्रेज़ी सुनने, समझने और दोहराने के माध्यम से आत्मविश्वास के साथ बोलना सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस एप की खास बात यह है कि बच्चे खेल-खेल में अंग्रेज़ी सीखेंगे और धीरे-धीरे सहज रूप से अंग्रेज़ी में संवाद करना शुरू कर देंगे। ✍🏻डीएम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे Google Play Store से Kiki English App को मुफ्त डाउनलोड करें और अपने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ अंग्रेज़ी बोलना सिखाने में सहयोग करें। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है, जो बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में सहायक साबित हो सकती है। DM Deoria CM Office, GoUP Information and Public Relations Department, UP Shashank Mani Divya Mittal PMO India

Deoria Times

15,936 просмотров • 6 месяцев назад

deoriatimes's profile picture

👉बीच रोड़ पर युवक को दरोगा ने जड़ दिया कई थप्पड़, एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल। 👉अतिक्रमण हटाओ अभियान में युवक बना रहा था वीडियो, मजिस्ट्रेट के सामने बीच रोड़ पर उपनिरीक्षक ने जड़ा थप्पड़। वीडियो वायरल, ✍️ #देवरिया जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस की कार्यशैली को लेकर एक बार भी नया विवाद सामने आया है। मामला रामपुर कारखाना नगर पंचायत क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां प्रशासन द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई चल रही थी। कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी बीच वहा मौजूद एक युवक कार्रवाई का वीडियो बना रहा था। आरोप है कि वीडियो बनाते देख मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक पर भड़क गए और कथित तौर पर उसे कई बार थप्पड़ मार दिया। ♦घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो को लेकर सदर सीओ संजय कुमार रेड्डी ने जांच करने की बात कही है, देवरिया टाइम्स वीडियो की पुष्टि नहीं करता हैं पर घटना की जांच कर कार्यवाई की मांग जरूर करता है। CM Office, GoUP Government of UP DIG Range Gorakhpur UP POLICE DGP UP Information and Public Relations Department, UP DM Deoria Dr. Shalabh Mani Tripathi Shashank Mani Surendra Chaurasia Surya Pratap Shahi DEORIA POLICE Akhilesh Yadav

Deoria Times

13,895 просмотров • 6 месяцев назад