DGP UP's banner
DGP UP's profile picture

DGP UP

@dgpup • 2,077,698 subscribers

Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.

Shorts

आस्था, समता और एकता के महासमागम 'महाकुम्भ-2025, प्रयागराज' में आज पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जीवनदायिनी माँ गंगा की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो, उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है। माँ गंगा का आशीर्वाद संपूर्ण सृष्टि पर बना रहे, सभी के मनोरथ पूर्ण हों। जय गंगा मैया! #Mahakumbh2025 #SurakshitKumbh2025

आस्था, समता और एकता के महासमागम 'महाकुम्भ-2025, प्रयागराज' में आज पवित्र संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगाकर माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। जीवनदायिनी माँ गंगा की कृपा से समस्त श्रद्धालुओं की साधना सुगमता और सुरक्षा पूर्वक संपन्न हो, उनकी आध्यात्मिक अपेक्षाओं को पूर्णता की प्राप्ति हो, यही प्रार्थना है। माँ गंगा का आशीर्वाद संपूर्ण सृष्टि पर बना रहे, सभी के मनोरथ पूर्ण हों। जय गंगा मैया! #Mahakumbh2025 #SurakshitKumbh2025

177,951 Aufrufe

Videos

dgpup's profile picture

महापर्व दीपावली के सभी उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! असत्य, अहंकार और अवसाद से मुक्ति का उद्घोष दीपावली, मर्यादा, मानवीयता और मनोबल का महोत्सव है। मर्यादा हमें संयम सिखाती है, मानवीयता हमें संवेदना देती है और मनोबल हमें अंधकार से जूझने की शक्ति प्रदान करता है। दीपावली संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, एक दीप की लौ उसे मिटाने के लिए पर्याप्त होती है। ठीक वैसे ही, हम सब मिलकर सुरक्षा और सौहार्द का दीप जलाएं, तो समाज का हर कोना प्रकाशमान हो उठेगा। इस दीपावली पर आइए, सुरक्षा और संवेदना दोनों का ध्यान रखें। पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा का दीप भी जलाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस आपका अपना परिवार है, हर मोर्चे पर तैनात, हर संकट में सजग। आप निर्भय होकर उत्सव मनाएं। पूर्ण समर्पण और सतर्कता के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस आपके दीपोत्सव को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, अपने प्रदेश को सुरक्षित, सौहार्दमय और संस्कारित दीपावली का आदर्श बनाएं। आप सभी को प्रकाश, उल्लास और उमंगों से भरी सुरक्षित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद!

DGP UP

75,625 Aufrufe • vor 11 Monaten

dgpup's profile picture

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 18.8.2025 को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह एडवांस्ड डीएनए डायग्नोस्टिक सेंटर, AI ड्रोन और रोबोटिक्स लैब व अटल पुस्तकालय का उद्घाटन भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। यह कार्यशाला साइबर युद्ध के आयाम, बहुपक्षीय कानूनी ढांचे, फोरेंसिक और रणनीतिक प्रतिकार पर केन्द्रित है, जिसमें देश के विशेषज्ञों द्वारा उक्त विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे है। मुझे विश्वास है कि इस कार्यशाला में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विमर्श हमारे नीति नियंताओं के लिए सार्थक सुझाव प्रदान करेंगे, जिससे भविष्य की नीतियों और रणनीतियों को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सकेगा। #SmartPolicing #ForensicScience #UPPolice

DGP UP

29,013 Aufrufe • vor 1 Jahr

Keine weiteren Inhalte verfügbar