
DGP UP
@dgpup • 2,077,698 subscribers
Official twitter account of Director General of Police, Uttar Pradesh. Please do not report crime here. For emergency assistance, Dial 112.
Shorts
Videos

सुगम यातायात के लिए सही समय पर सही जानकारी। उत्तर प्रदेश पुलिस का यूपी गति ऐप प्रदेश के 20 शहरों के 109 प्रमुख मार्गों पर यातायात की 24×7 निगरानी करता है। गूगल मैप आधारित इस व्यवस्था में जाम और यात्रा समय से रियल टाइम आँकड़े दर्ज किए जाते हैं। अप्रैल 2026 से शुरू हुई इस पहल के छह महीनों में कंजेशन पॉइंट्स में 49% की कमी दर्ज की गई। #UPGati #UPPolice #TrafficCongestion
DGP UP18,062 views • 3 days ago

उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में शामिल हो रहे लिपिकीय संवर्ग के नवनियुक्त 912 साथियों का हार्दिक स्वागत है। आपकी भूमिका पुलिस संगठन की प्रशासनिक एवं आंतरिक व्यवस्था को मजबूती देने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है। आपकी दक्षता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा संगठन की कार्यक्षमता और विश्वसनीयता को नई मजबूती देगी। नई जिम्मेदारी, नई पहचान और गौरवपूर्ण सेवाकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। #UPPolice
DGP UP55,576 views • 14 days ago

साक्ष्य ऐसा, जो अपराधी तक पहुँचाए। Crime Scene पर उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि घटनास्थल को सुरक्षित रखते हुए ऐसे साक्ष्य जुटाना होना चाहिए, जो अपराधी तक पहुँचने और अपराध सिद्ध करने में प्रभावी हों। इसके लिए Photography–Videography, सुरक्षित Packaging, Labelling और Chain of Custody का पूरी तरह पालन आवश्यक है। माननीय मुख्यमंत्री श्री Yogi Adityanath जी की दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन में स्थापित UPSIFS, वैज्ञानिक विवेचना की क्षमता बढ़ाने और उत्तर प्रदेश पुलिस की Future-Ready Field Units तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। #FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement
DGP UP34,926 views • 22 days ago

11 सितंबर 2026 को UPSIFS में ‘Crime Scene Management’ प्रशिक्षण के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। इस कोर्स के विभिन्न बैचों में प्रशिक्षित पुलिसकर्मी प्रदेश की Field Units में Crime Scene Protection और Scientific Evidence Collection की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नई न्याय संहिताओं में Field Unit Visit एवं Scientific Investigation को विशेष महत्व दिया गया है। इन टीमों का Professional और साक्ष्य-आधारित कार्य ही इन कानूनी प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी बनाएगा। #FutureReadyUPPolice #CrimeSceneManagement
DGP UP23,135 views • 20 days ago

सड़क दुर्घटनाएँ नियति नहीं हैं। उनके कारणों की सही पहचान कर उन्हें दूर किया जाए, तो दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी लाई जा सकती है। Zero Fatality District कार्यशाला में Critical Corridor Teams से आह्वान किया कि वे अपनी जानकारी लगातार अद्यतन रखते हुए सड़क सुरक्षा के Brand Ambassadors बनकर कार्य करें। यह केवल दायित्व नहीं—जीवन बचाने का मिशन है। #ZFD #RoadSafety #UPPolice
DGP UP18,306 views • 23 days ago

दुर्घटनाएँ रोकी जा सकती हैं। आँकड़े महत्वपूर्ण हैं, लेकिन उनसे अधिक महत्वपूर्ण है सही प्रक्रिया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित ZFD कार्यशाला में Critical Corridor Teams से कहा—हर दुर्घटना के पीछे मौजूद कारणों की पहचान करें और रोकथाम की प्रक्रिया को मिशन मोड में लागू करें। प्रक्रिया सही होगी तो परिणाम स्वयं आएँगे। #ZFD #RoadSafety
DGP UP19,033 views • 26 days ago

महापर्व दीपावली के सभी उत्तर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! असत्य, अहंकार और अवसाद से मुक्ति का उद्घोष दीपावली, मर्यादा, मानवीयता और मनोबल का महोत्सव है। मर्यादा हमें संयम सिखाती है, मानवीयता हमें संवेदना देती है और मनोबल हमें अंधकार से जूझने की शक्ति प्रदान करता है। दीपावली संदेश देती है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, एक दीप की लौ उसे मिटाने के लिए पर्याप्त होती है। ठीक वैसे ही, हम सब मिलकर सुरक्षा और सौहार्द का दीप जलाएं, तो समाज का हर कोना प्रकाशमान हो उठेगा। इस दीपावली पर आइए, सुरक्षा और संवेदना दोनों का ध्यान रखें। पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा का दीप भी जलाएं। उत्तर प्रदेश पुलिस आपका अपना परिवार है, हर मोर्चे पर तैनात, हर संकट में सजग। आप निर्भय होकर उत्सव मनाएं। पूर्ण समर्पण और सतर्कता के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस आपके दीपोत्सव को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, अपने प्रदेश को सुरक्षित, सौहार्दमय और संस्कारित दीपावली का आदर्श बनाएं। आप सभी को प्रकाश, उल्लास और उमंगों से भरी सुरक्षित दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! जय हिंद!
DGP UP75,625 views • 11 months ago

'मिशन शक्ति' की भावना के अनुरूप उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सदैव सम्वेदनशील एवं तत्पर है। हमारी आपातकालीन हेल्पलाइन #UP112 नारी सुरक्षा की मजबूत कवच बन चुकी है। आइये, मिलकर समाज में सम्मान और सुरक्षा का सपना साकार करें। #InternationalWomensDay
DGP UP116,968 views • 2 years ago

Commendable work by the Bareilly Police team in creating a dazzling display of devotion and duty! Their dedication to ensuring a safe and joyous Diwali for all is truly inspiring. In recognition of their outstanding efforts, I am pleased to announce a reward for the team. Keep up the great work! #UPPolice
DGP UP72,980 views • 1 year ago

Today marks a new era as we embrace the introduction of three pivotal laws: the BNS, BNSS and Bharatiya Sakshya Adhiniyam - 2023. These reforms shift the focus from mere punishment to true justice, capturing the essence of our society's evolving dynamics. #NayeBharatKeNayeKanoon
DGP UP56,190 views • 2 years ago

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिनांक 18.8.2025 को यूपी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह एडवांस्ड डीएनए डायग्नोस्टिक सेंटर, AI ड्रोन और रोबोटिक्स लैब व अटल पुस्तकालय का उद्घाटन भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया गया। यह कार्यशाला साइबर युद्ध के आयाम, बहुपक्षीय कानूनी ढांचे, फोरेंसिक और रणनीतिक प्रतिकार पर केन्द्रित है, जिसमें देश के विशेषज्ञों द्वारा उक्त विषयों पर विभिन्न सत्र आयोजित किए जा रहे है। मुझे विश्वास है कि इस कार्यशाला में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के विमर्श हमारे नीति नियंताओं के लिए सार्थक सुझाव प्रदान करेंगे, जिससे भविष्य की नीतियों और रणनीतियों को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सकेगा। #SmartPolicing #ForensicScience #UPPolice
DGP UP29,013 views • 1 year ago

अंतिम स्तर तक जिम्मेदारी, बीट बुक का डिजिटलीकरण, अपराध पर नियंत्रण! #YakshApp #YearEnderUPP
DGP UP21,423 views • 9 months ago

साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण #YearEnderUPP #CyberSafeUP #UPPAgainstCyberCrime
DGP UP17,033 views • 9 months ago

अपराध का अंत, सबूतों के संग #YearEnderUPP #OperationConviction #UPPolice
DGP UP14,624 views • 9 months ago
No more content to load