
Dipika Pandey Singh
@DipikaPS • 73,177 subscribers
Minister of Rural Development and Panchayati Raj, Government of Jharkhand; MLA, Mahagama
Shorts
Videos

झारखंड में आज बीजेपी नाम की कोई पार्टी नहीं बची यहाँ वहाँ से जोड़ तोड़ कर भानुमती का कुन्बा जोड़ा गया है। बीजेपी निशिकांत जैसे लोग हैं जो अपनी पार्टी के आड़ में दलाली का खेल खेल रहे हैं। ये झारखंड को गिरवी रख देना चाहते हैं वो एक कॉर्पोरेट दलाल की तरह काम कर रहा है। आज सिर्फ़ निशिकांत दुबे बीजेपी को चला रहे हैं जो प्रदेश में अड़ानी अंबानी जैसे लोगों को यहाँ लाकर धीरे धीरे बेच देना चाहते हैं। और जब उसके इस खेल एक आदिवासी मुख्यमंत्री ने रोका तो साज़िश के तहत उन्हें जेल भेज दिया गया। Ghulam Ahmad Mir Congress Jharkhand Pradesh Congress
Dipika Pandey Singh122,882 views • 2 years ago

परिमल नथवानी का नामांकन वैध ठहराना लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। भाजपा अब केवल वोट चोरी तक सीमित नहीं रही, बल्कि नियमों और प्रक्रियाओं को ताक पर रखकर सीट चोरी की राजनीति कर रही है। जनता इस अन्याय का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देगी। K C Venugopal K Raju
Dipika Pandey Singh16,217 views • 2 months ago

विधानसभा में मनरेगा पर संकल्प (संक्षिप्त वक्तव्य): वर्ष 2005 में लागू मनरेगा झारखंड के ग्रामीण गरीबों के लिए जीवन रेखा है। इसने रोजगार, गरीबी उन्मूलन, पलायन रोकने और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रस्तावित VB-GRAM अधिनियम, 2025 से रोजगार की कानूनी गारंटी कमजोर होने, राज्यों पर 60:40 वित्तीय बोझ बढ़ने, ग्राम सभाओं की शक्तियाँ घटने तथा डिजिटल जटिलताओं से श्रमिकों के वंचित होने की आशंका है। अतः मैं संकल्प प्रस्तावित करता हूँ कि मनरेगा के मांग-आधारित, अधिकार-आधारित ढाँचे को यथावत रखा जाए, केंद्र सरकार पूर्ववत वित्तीय जिम्मेदारी निभाए तथा रोजगार के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 150 दिन की जाए, ताकि झारखंड के लाखों गरीब परिवारों के हित सुरक्षित रह सकें। Rahul Gandhi
Dipika Pandey Singh27,509 views • 5 months ago

मैं, दीपिका पांडेय सिंह ईश्वर की शपथ लेती हूं/सत्यनिष्ठा से प्रतिज्ञान करती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूँगी, मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूँगी Hemant Soren Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi Congress Ghulam Ahmad Mir Rajesh Thakur
Dipika Pandey Singh38,553 views • 2 years ago

आप सबके स्नेह आशीष और समर्थन के लिए हृदय से आभार। धन्यवाद
Dipika Pandey Singh28,546 views • 2 years ago

झारखंड में “मैयां सम्मान योजना” ने हमारी बहनों के सपनों को नई उड़ान दी है। अब बारी बिहार की है! हमारी सरकार बनते ही हम बिहार की हर ग़रीब बहन के लिए ‘माई-बहिन मान योजना’ लेकर आएंगे, जिसके तहत हर महीने मिलेगा ₹2500 सम्मान भत्ता। ये सिर्फ़ मदद नहीं, बल्कि हर बहन के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी है। बिहार की बहनों का जोश और उम्मीद अब बदलते कल की दस्तक दे रही है। #VoterAdhikarYatra #MaaiBahiniMaanYojna Rahul Gandhi K C Venugopal
Dipika Pandey Singh12,613 views • 11 months ago

गोड्डा की जनता तो Dr Nishikant Dubey को अच्छी तरह जानती है — सत्ता के नशे में चूर, अहंकार में डूबे हुए। लेकिन अब जो ज़हर उन्होंने देश की सर्वोच्च अदालत और माननीय जज के खिलाफ उगला है, उसने पूरी दुनिया के सामने बीजेपी की असली सोच और तानाशाही मानसिकता को उजागर कर दिया है। ‘गृहयुद्ध’ जैसे शब्द का इस्तेमाल करके सुप्रीम कोर्ट को चुनौती देना न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि यह देश की न्यायपालिका को भी सरकारी एजेंसियों की तरह अपनी जेब में डालने की साज़िश है। जब फैसले इनके पक्ष में आते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट महान होता है, लेकिन जब अदालत आम जनता, ग़रीबों और संविधान की रक्षा में खड़ी होती है — तब यही लोग उसे धमकाने लगते हैं। भारत का लोकतंत्र सुप्रीम कोर्ट की आत्मा से चलता है। देश के करोड़ों नागरिकों की आखिरी उम्मीद है न्यायपालिका। लेकिन जब एक सांसद उस संस्था पर इस तरह का हमला करता है, तो ये सवाल उठता है — क्या ये बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शह पर दिया गया है? क्या बीजेपी की यही आधिकारिक सोच है? अगर नहीं, तो प्रधानमंत्री को तुरंत सामने आकर स्थिति साफ करनी चाहिए। और अगर हां — तो देश को जानने का हक है कि अब न्यायपालिका भी बीजेपी के लिए ‘दुश्मन’ बन चुकी है। हम मांग करते हैं कि निशिकांत दुबे पर संविधान और लोकतंत्र के अनुरूप कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। अब ये बर्दाश्त नहीं होगा। न्यायपालिका पर हमला, देश पर हमला है — और देश चुप नहीं बैठेगा।
Dipika Pandey Singh13,528 views • 1 year ago

सलाख़ों से वो डरते हैं जो गुनाह करते हैं, Rahul Gandhi ने सच बोला है। और उनके परिवार का इतिहास रहा है सच के लिए जेल जाना और शहादत देना। आज तो शहीदी दिवस भी है। अदालत कोई भी सज़ा सुनाए सच छुपा नहीं सकती। इंक़लाब ज़िंदाबाद। Jharkhand Pradesh Congress Congress Mallikarjun Kharge #GandhiHaiSavarkarNahi
Dipika Pandey Singh18,693 views • 3 years ago

इनकी निर्लज्जता तो दुनिया देख चुकी है। एक अहंकारी सांसद ने कैसे उपेक्षित वर्ग के कार्यकर्ता से न सिर्फ पैर धुलवाया था बल्कि उसे पीने के लिए भी बाध्य किया था। यही लोग आज OBC वर्ग के अपमान का ढोंग कर रहे हैं। Mallikarjun Kharge Priyanka Gandhi Vadra Pawan Khera 🇮🇳 ಪವನ್ ಖೇರಾ Jairam Ramesh Jairam Ramesh
Dipika Pandey Singh12,388 views • 3 years ago

बहुत लंबे समय से स्वयंसेवक कृषक मित्र, JTET और तमाम अनुबंधकर्मियों के साथ साथ JSLPS, IPRP और IBAP एवं सहिया बहनों तथा आंगनबाड़ी बहनों के लंबित मामलों का निपटारा सरकार जल्द से जल्द करे आज माननीय मंत्री जी से मिलकर पुनः इस विषय पर आग्रह किया है कि आज के कैबिनेट में भी इसपर चर्चा हो और समाधान निकले। Hemant Soren Alamgir Alam
Dipika Pandey Singh10,733 views • 2 years ago
No more content to load