
Divvya Mahepal Madernna
@DivyaMaderna • 236,878 subscribers
National Secretary, AICC Co-I\C Jammu &Kashmir Congress . Ex-MLA, Osian (Rajasthan)
Shorts
Videos

क्या मुझे कुए में डूब कर मर जाना चाहिए ? सार्वजनिक सभा में मेरे ही समाज के चुने हुए एक सांसद मेरे मरने की कामना कर रहे है । उन्हें बेहद अफ़सोस हो रहा है कि मैं ज़िंदा ही कैसे हूँ । मैं भी समाज की बेटी हूँ ,बहन बेटी सबकी सांझी होती है।इसलिए संपूर्ण किसान वर्ग से पूछना चाहती हूँ कि मैंने ऐसा क्या गुनाह किया कि मुझे कुए में गिरकर मर जाना चाहिए ? मैंने पूरी ईमानदारी व श्रद्धा से ओसियां व राजस्थान के किसान वर्ग की हमेशा आवाज़ बुलंद की,क्या यही मेरा गुनाह है? विकट पारिवारिक परिस्थिति में भी मैंने हार नहीं मानी,मैं घर नहीं बैठी, मैंने मेहनत की और जनता से संवाद व जुड़ाव रखा और कारवाँ बनता चला गया । मैंने संघर्ष किया और यह संदेश देने की कोशिश कि किसान वर्ग की बेटिया भी बखूबी राजनीतिक लड़ाइया लड़ सकती है । मैं राजस्थान के हर किसान से पूछना चाहती हूँ कि क्या मुझे मर जाना चाहिए ?
Divvya Mahepal Madernna365,193 görüntüleme • 1 yıl önce

थार मरुस्थल में निवास करने वाली सिंधी मुस्लिम समुदाय की महिलाएँ अपनी नाक में “पोपा (Popa)” नामक पारंपरिक आभूषण धारण करती हैं। यह आभूषण केवल सजावट का माध्यम नहीं है, बल्कि समुदाय के भीतर एक गहरा सांस्कृतिक प्रतीक है। “पोपा” सामान्यतः विवाहित महिलाओं द्वारा पहना जाता है — यह उनके वैवाहिक स्थिति का संकेतक होने के साथ-साथ उनकी सांस्कृतिक पहचान का भी प्रमुख हिस्सा है। सूक्ष्म और कलात्मक डिज़ाइन में निर्मित यह आभूषण सिंधी मुस्लिम जाति की समृद्ध विरासत और कौशलपूर्ण शिल्पकला को प्रतिबिंबित करती है, जो उनकी गहरी जड़ें जमाई परंपराओं को साकार रूप देती है।
Divvya Mahepal Madernna162,274 görüntüleme • 9 ay önce

मैं सोचती हूं कि अगर गांधी जी आज हमारे बीच होते, तो इस भारत को देखकर क्या सोचते? जहां किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाएं सभी हताश और निराश हैं। मुझे लगता है, वो बेहद दुखी होते और कहते कि ये वो भारत नहीं है, जिसका सपना उन्होंने देखा था। 📍AICC अधिवेशन अहमदाबाद, गुजरात #Congress #Gandhi
Divvya Mahepal Madernna213,950 görüntüleme • 1 yıl önce

आदरणीय श्री Rahul Gandhi जी ने कोटा में बिल्कुल सही कहा कि आज का सिस्टम Selection का नहीं, Rejection का सिस्टम बन चुका है। पिछले दस वर्षों में 90 पेपर लीक हुए... 90 बार युवाओं के भविष्य की हत्या हुई... 90 बार मेहनत पर प्रहार हुआ... 90 बार उम्मीदों का कत्ल हुआ... लेकिन एक भी बड़ा अधिकारी जेल नहीं गया। एक भी मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया। उल्टा कल मोदीजी शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान जी के तारीफ में कसीदे पढ़ कर जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। 📍प्रेस वार्ता राजीव भवन, जम्मू
Divvya Mahepal Madernna20,351 görüntüleme • 1 ay önce

मुझे गर्व है कि कांग्रेस के 5 साल में मैंने विचारधारा और जाति देखकर किसी घर या खेत पर बुल्डोजर नहीं चलाया। हमने कभी बदले की भावना से कोई कार्रवाई नहीं की। मैंने वादा किया था कि गुंडाराज मुक्त शासन दूंगी और अपने कार्यकाल में यह करके दिखाया। मैंने गाजर की गाड़ियों को लुटने नहीं दिया, 5 साल तक असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं दिया। और मैं आज भी किसी ग़रीब की ज़मीन पर कब्ज़ा नहीं होने दूंगी। #Osian #jodhpur
Divvya Mahepal Madernna114,554 görüntüleme • 11 ay önce

Blavatnik School of Government, University of Oxford में संवाद के दौरान अपने विचार रखते हुए मैंने प्रमुखता से इस बात को रेखांकित किया कि आदरणीय Rahul Gandhi जी लगातार OBC,महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों को सामाजिक न्याय व राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रहे हैं। मैं OBC समुदाय से आती हूँ। आज मुझे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में जम्मू-कश्मीर की सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। यह केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति नहीं है बल्कि उस राजनीति का उदाहरण है जिस राहुल गांधी जी आगे बढ़ा रहे हैं, जहाँ OBC, महिलाएँ, युवा और वंचित वर्ग केवल वोटर नहीं, बल्कि निर्णय लेने वाले नेतृत्व का हिस्सा बनें। राहुल गांधी जी संगठनात्मक ढाँचे में vertical और horizontal — दोनों स्तरों पर बड़े सुधार कर रहे हैं। “संगठन सृजन अभियान” के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्तियों में OBC, SC, युवाओं और महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। यह केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि भारतीय प्रतिनिधिक लोकतंत्र, समावेशी और सामाजिक न्याय आधारित बनाने की प्रक्रिया है। #DivvyaMahepalMadernnaAtOxford #DivvyaCreditsRahulGandhiAtOxford #RahulGandhi #Congress #OBC
Divvya Mahepal Madernna32,824 görüntüleme • 2 ay önce

जीव तो जानते ही है व अजीव पहाड़, रास्ते इत्यादि भी चिल्ला चिल्लाकर इस बात की पुष्टि करेंगे कि 1998 में 153 सीटों का जनादेश स्वर्गीय परसराम मदेरणा के नाम पर आया था और 1998 के बाद कांग्रेस कभी 100 का आँकड़ा पार नहीं कर पायी । ट्रिपल डिजिट से डबल डिजिट में ही सिमटी रही। राजस्थान एवम हिंदुस्तान के किसी नेता में दम नहीं था कि उन्हें पानी पिला देते । वे जानता के नेता थे लेकिन उसूलों और सिद्धांतों के नेता भी थे। पं. नवल किशोर शर्मा के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शांति धारीवाल जी का यह बयान कि अशोक गहलोत ने कई बड़े-बड़े लोगो को पानी पिला दिया। जब पीसीसी चीफ थे,तो कई बड़े बड़े उम्मीदवार थे मुख्यमंत्री के लिए लेकिन किसी को नहीं बनने दिया। मैं शांति धारीवाल जी के इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं। परसराम मदेरणा कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही थे व उन्होंने नेहरू गांधी परिवार की किसी बात को कभी नहीं टाला ।1998 उनके जीवन का आख़िरी चुनाव होगा इसकी घोषणा चुनाव से पहले उन्होंने कर दी थी फिर भी आलाकमान का आदेश सर आँखो पर और इसीलिए 1998 में उन्होंने ही माइक पर एक लाइन का प्रस्ताव पारित करवाया था की कांग्रेस आलाकमान जो निर्णय लेंगे व सब कांग्रेस जन को मंज़ूर होगा । 25 सितम्बर को अधिकृत विधायक दल का बहिष्कार कर समांतर विधायक दल की मीटिंग अपने ख़ुद के सरकारी आवास पर रख कर आलाकमान को पानी पिलाने का काम करने वाले आप स्वयं ही थे ।
Divvya Mahepal Madernna275,604 görüntüleme • 3 yıl önce

मेरे पर जानलेवा हमला भी एसपी धर्मेंद्र यादव की विफलता से हुआ था , पुलिस की मौजूदगी में असामाजिक तत्व डण्डे लेकर खड़े थे , मैंने एसपी को कहा तो उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं है स्तिथि हमारे नियंत्रण में है ।ऐसा नियंत्रण है एसपी ने उस मामले में आज तक एक गिरफ़्तारी नहीं की । इनकी कार्यशैली से ज़िले में कांग्रेस की सीटें नहीं आयी और आज चुनाव हो जाए तो बीजेपी की नहीं आयेंगी । Jodhpur Range Police Jodhpur Rural Police Rajasthan Police
Divvya Mahepal Madernna172,488 görüntüleme • 2 yıl önce

आज जोधपुर रेंज आईजी से मिलकर पुलिस की एक तरफ़ा कार्यवाही से अवगत करवाया व थानेदार द्वारा थाने परिसर में सार्वजनिक अपमान का वीडियो वायरल कर दाड़ी मूछ कटवाकर तिरस्कृत करने के कृत्य पर जाँच करवाकर पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है व गिरफ़्तार व्यक्ति के साथ पुलिस द्वारा की गई ऐसी निंदनीय शैली पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। Jodhpur Range Police Jodhpur Rural Police Rajasthan Police
Divvya Mahepal Madernna107,101 görüntüleme • 2 yıl önce

मुझे सूचना मिली है कि मथानिया क्षेत्र के बालरवा गांव में सांवर जी परिहार सरपंच प्रतिनिधि के घर पर विद्युत विभाग के J.En और पुलिसकर्मियों द्वारा सत्ता पक्ष के इशारे पर बदले की भावना से कार्य करते हुए तनाशाहीपूर्वक परेशान किया जा रहा है। मैंने JEN व पुलिस अधिकारी से दूरभाष से बात की है उन्होंने बदतमीज़ी की। मैं तुरंत मौके पर जा रही हूँ और विद्युत विभाग व पुलिसकर्मियों को ऐसे जनता के साथ मनमानी नही करने दूंगी।
Divvya Mahepal Madernna109,186 görüntüleme • 2 yıl önce

“मैं समय हूँ” - समय किसी के पक्ष में नहीं होता, वह किसी से घृणा नहीं करता; वह केवल मानव कर्मों का मौन साक्षी होता है। ‘समय’ को सूत्रधार बनाकर राही मासूम रज़ा ने पूरी कथा को एक तटस्थ, दार्शनिक और सर्वव्यापी दृष्टिकोण प्रदान किया। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उनकी लेखनी और वैचारिक दृष्टि पर Dainik Bhaskar में आज प्रकाशित मेरा लेख। ✍️📖 LP Pant Mukesh Mathur Arvind Chotia Saurabh Dwivedi Tribhuvan_Official
Divvya Mahepal Madernna26,837 görüntüleme • 4 ay önce

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसियाँ पुलिस थाना क्षेत्र के खेतासर गांव में दलित परिवार के मृतक का अंतिम संस्कार करने से तीसरी बार रोका जा रहा है, उन्हें अंतिम संस्कार के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल भी ऐसा मामला हुआ था और प्रशासन ने वार्ता कर अंतिम संस्कार करवाया था । प्रशासन की घोर विफलता से बॉडी का अंतिम संस्कार नहीं हुआ व आज भी प्रशासन के कान पर जू नहीं रेंग रही । मृतक का शव 30 घण्टे से अपने घर के आंगन में पड़ा है । पीड़ित परिवार के बच्चों एवं महिलाओं के रो-रो कर बुरे हाल है। एक तो मृतक को खोने का दुःख और ऊपर से अंतिम संस्कार नहीं करने देने का दबाव। पीड़ित परिवार के लोग आखिर करे तो करे क्या ! पीड़ित परिवार की एक ही मांग है कि उनका सार्वजनिक रास्ता/कटान खुलवाया जाए एवं मृतका का अंतिम संस्कार करने दिया जाए। मैंने कलेक्टर District Collector & Magistrate, Jodhpur व ओसिया एसडीएम से बात करी । एसडीएम का कहना है कि मृतक का परिवार ग़लत है , वह ब्लैकमेलिंग कर रहे है और इससे एक नज़ीर पेश होगी । मैं स्तबद्ध हूँ कि कोई इंसान यह भी सोच सकता है और कह सकता जिसके प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में एक लाश रखी है कल से और उस अधिकारी की सर्वप्रथम जिम्मेदारी मृतक का अंतिम संस्कार करना हो । लेकिन एसडीएम महोदया को अंतिम संस्कार भले ही ना हो , एक नज़ीर पेश करनी है । इससे अमानवीय भाव कोई नहीं हो सकता । CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma
Divvya Mahepal Madernna96,629 görüntüleme • 2 yıl önce

राजस्थान में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है। डॉ. राकेश बिश्नोई की मौत पर चुप्पी, परीक्षा दे रहे छात्रों की गिरफ्तारी, और न्याय मांगने पर लाठियाँ—ये सिर्फ घटनाएँ नहीं, लोकतंत्र पर संगठित हमला है। ये लड़ाई सिर्फ निर्मल की नहीं, हर छात्र की है। Congress Indian Youth Congress Rajasthan PCC Rajasthan Youth Congress Jaipur Police Nirmal Choudhary Abhimanyu Poonia #PoliceRaj #JungleRaj #राजस्थान_में_जंगलराज
Divvya Mahepal Madernna58,922 görüntüleme • 1 yıl önce

भोपाल की धरती पर एक बेहद ख़ास आम की किस्म से रूबरू होने का मौका मिला — “सुपारी आम”। 🍋 नाम छोटा, स्वाद बड़ा! सुपारी आम की अनोखी बनावट है व आकार में तो बेहद छोटा होता है — लगभग आलू बुखारे जितना — लेकिन इसकी मिठास, ख़ुशबू और स्वाद किसी भी सामान्य आम को मात दे सकती है। 📍 एक आम के बाग में पहुंचकर मैंने न सिर्फ़ इस अनोखे आम को पेड़ से तोड़ा, बल्कि खेत में खड़े उस मेहनती किसान से भी बात की, जिसने बरसों से इस दुर्लभ किस्म को संभाल कर रखा है। 👨🌾 किसान की आंखों में अपने फल को लेकर जो गर्व था, वही असली भारत की पहचान है — मिट्टी से जुड़ा, मेहनत से सींचा, और स्वाद में बेमिसाल। #भोपाल #सुपारीआम #मिट्टीकीखुशबू #देशकीकिसानी #भारतीयफल #MangoDiaries #BhopalFarmTour #SupportFarmers MP Congress
Divvya Mahepal Madernna52,479 görüntüleme • 1 yıl önce