
DM Prayagraj
@DM_PRAYAGRAJ • 97,883 subscribers
Official Account
Shorts
Videos

आगामी विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा जनपद के समस्त पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि जिन नागरिकों का नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत नहीं है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अपना पंजीकरण कराते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवाना सुनिश्चित करें। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे समय रहते निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित कराएं तथा अपने मताधिकार के प्रयोग हेतु आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुदृढ़ लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। अतः सभी पात्र जनपदवासी मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं। S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP Government of UP CM Office, GoUP Information and Public Relations Department, UP CEO Uttar Pradesh Election Commission of India DEO Prayagraj
DM Prayagraj28,504 次观看 • 5 天前

सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम एवं किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, प्रयागराज एवं रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा HPV जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 06 अगस्त 2026 तक जनपद में 18,706 पात्र बालिकाओं का HPV टीकाकरण किया जा चुका है। जिलाधिकारी महोदय ने अभिभावकों से 14–15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का समय से टीकाकरण कराने की अपील करते हुए कहा कि HPV टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों पर ध्यान न दें और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमाणिक जानकारी पर भरोसा करें। CDO Prayagraj CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP
DM Prayagraj22,790 次观看 • 1 个月前

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा बुधवार को नगर आयुक्त श्री सीलम सांई तेजा के साथ जार्ज टाउन पहुंचकर वहां पर अत्यधिक वर्षा की वजह से हुए जल-जमाव की स्थिति की जानकारी लेते हुए नगर निगम, गंगा प्रदूषण ईकाई एवं जल निगम को पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP CM Office, GoUP Government of UP CDO Prayagraj Information and Public Relations Department, UP Rahat UP Uttar Pradesh State Disaster Management Authority
DM Prayagraj16,854 次观看 • 1 个月前

सोश्ल मीडिया पर वाईरल न्यूज़ कि 04/02/2025 तक प्रयागराज मे वाहनो का प्रवेश प्रतिबंध रहेगा पर समस्त नागरिकों को अवगत कराया गया कि यह खबर पूरी तरह निराधार है तथा प्रयागराज कमिश्नरेट क्षेत्र मे किसी भी तरह का वाहनों पर कोई प्रतिबंध नही है। @ChiefSecy_UP CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP
DM Prayagraj105,061 次观看 • 1 年前

#महाकुम्भ_2025: आगामी शाही स्नान पर्व मौनी-अमावस्या के दृष्टिगत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो उसके लिए स्थानीय निवासियों से बड़े एवं 4 पहिया वाहन का प्रयोग न करने के लिए अनुरोध किया। कुम्भ मेल क्षेत्र मे पैदल, यदि वरिष्ठ नागरिक हो तो 2 पहिया वाहन का उपयोग कर कुम्भ मेल का आनंद एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया। @ChiefSecy_UP CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP
DM Prayagraj87,694 次观看 • 1 年前

माघ मेला क्षेत्र में साधु संतों के साथ दुर्व्यवहार जैसी भ्रामक सूचना फैलाये जाने के खण्डन के सम्बन्ध में दी गयी बाइट.. #MaghMela2026 #MauniAmavasya CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP PIB in Uttar Pradesh ANI Press Trust of India IANS MyGov UP Government of UP UP POLICE POLICE COMMISSIONERATE PRAYAGRAJ
DM Prayagraj15,122 次观看 • 8 个月前

जिलाधिकारी ने कहा है कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने सभी से इस संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दिए जाने की अपील की है। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी प्रयागराज द्वारा भी जनता से अपील की गई। CDO Prayagraj CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP S.P. Goyal, Chief Secretary, GoUP
DM Prayagraj10,995 次观看 • 6 个月前

महाकुंभ-2025 के मौनी-अमावस्या पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने के लिए रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं ड्यूटी पर लगे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। @ChiefSecy_UP CM Office, GoUP Government of UP Information and Public Relations Department, UP
DM Prayagraj24,199 次观看 • 1 年前

महर्षि भारद्वाज आश्रम वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय तथा बालसन चौराहे के मध्य स्थित है। वैदिक काल के सर्वाधिक प्राचीन एवं पूज्यतम् ऋषियों में से एक महर्षि भारद्वाज जी द्वारा स्थापित यह आश्रम एक समृद्ध एवं विस्तृत विश्वविद्यालय सदृश था तथा महर्षि भारद्वाज जी इसके कुलपति थे। इस आश्रम में विद्यार्थी ज्ञान एवं दर्शन की शिक्षा के साथ वैज्ञानिक अनुसंधान किया करते थे। महर्षि भारद्वाज मुनि के ग्रन्थ ’यंत्र सर्वस्व’ में विमानिक ज्ञान का ‘अंगवोधिनी‘ नामक ग्रन्थ में जल, वायु, चुम्बक, वाष्प, विद्युत एवं अंशु का उल्लेख तथा इसमें सूर्य की किरणों से विमान चलाने का वर्णन एवं ‘यन्त्रार्णव‘ ग्रन्थ में विमान बनाने की कला का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि पुष्पक विमान का निर्माण यहीं पर हुआ था। श्री रामचन्द्र जी द्वारा लंका के राजा रावण का वध करने के पश्चात् पुष्पक विमान से लौटते समय ऋषि भारद्वाज जी से आशीर्वाद लेने के लिए यहॉँ आए थे।
DM Prayagraj14,074 次观看 • 1 年前