
Dr Mohan Yadav
@DrMohanYadav51 • 456,642 subscribers
Chief Minister of Madhya Pradesh
Shorts
Videos

मध्यप्रदेश में अगले ढाई साल में होंगे 52 मेडिकल कॉलेज... आज इंदौर की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में धार रोड स्थित जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों के साथ लोकार्पण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज मध्यप्रदेश में सरकारी एवं निजी क्षेत्र को मिलाकर मेडिकल कॉलेजों की संख्या 5 से बढ़कर 33 हो गई है तथा एमबीबीएस (यूजी) की लगभग 5,500 सीटें उपलब्ध हैं। भवन निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
Dr Mohan Yadav52,051 просмотров • 4 дней назад

गोंड वंश के वैभवशाली दुर्ग जगदीशपुर स्थित चमन महल में आज समानता और न्याय की भावना को समर्पित कैबिनेट बैठक में 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किए जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। प्रदेश के 73 अस्पतालों के उन्नयन को मंजूरी देते हुए इस कार्य के लिए ₹898.96 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की गई। #CabinetMP
Dr Mohan Yadav10,963 просмотров • 13 часов назад

किसानों की समृद्धि के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है... आज इंदौर में राज्य स्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ कर कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया। हमारी सरकार ने किसान कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं को अनेक योजनाओं की सौगात दी है, जिसके अंतर्गत आगामी 6 माह में किसान हित में निरंतर कार्यक्रम होंगे, तथा बलराम कृषि महोत्सव समारोह 13 नवम्बर तक चलेगा।
Dr Mohan Yadav26,071 просмотров • 4 дней назад

राज्य सरकार आंगनवाड़ियों को सर्वसुविधायुक्त बना रही है… आज उज्जैन में 'सक्षम आंगनवाड़ी केंद्र : सुदृढ़ीकरण, अवलोकन एवं संवाद' कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बच्चों से संवाद कर सर्वांगीण विकास हेतु संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही, 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।
Dr Mohan Yadav26,640 просмотров • 4 дней назад

पीतांबरा माई और बाबा महाकाल के आशीर्वाद से दतिया में बहेगी विकास की अविरल धारा... आज दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी श्री Ashutosh Tiwari जी की नामांकन सभा में उन्हें भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। कांग्रेस में हमेशा व्यक्तिवाद और आपसी फूट रही है, जबकि BJP में परिवारभाव है। कोई भी चुनाव हो, हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी बनकर चुनाव लड़ता है और कमल खिलाता है। इस अवसर पर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Hemant Khandelwal जी, प्रदेश प्रभारी श्री Dr. Mahendra Singh जी, उप-मुख्यमंत्री श्री Jagdish Devda जी, वरिष्ठ नेता Dr Narottam Mishra जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। Rakesh Shukla Sandhya Ray BJP Madhya Pradesh #DatiaByElection
Dr Mohan Yadav31,842 просмотров • 6 дней назад

नशे के विरुद्ध हमारी सरकार कोई भी कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। #NasheSeDooriHaiZaroori
Dr Mohan Yadav26,561 просмотров • 5 дней назад

बहनों के परिवार में खुशियां ला रही है लाड़ली बहना योजना... आज लहार, भिण्ड में आयोजित 'लाड़ली बहना योजना' के तहत राशि अंतरण कार्यक्रम में ₹322 करोड़ से अधिक की लागत के 56 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 4 सांदीपनि विद्यालय के भवनों का लोकार्पण भी शामिल है। चंबल और ग्वालियर क्षेत्र में समग्र प्रगति के निरंतर प्रयास हो रहे हैं, जिससे यहां विकास को नए आयाम मिल रहे हैं। #LadliBahnaMP
Dr Mohan Yadav33,961 просмотров • 7 дней назад

आज आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल में माननीय केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री Gajendra Singh Shekhawat जी के साथ अत्याधुनिक 'अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा' का लोकार्पण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। अंतरिक्ष अन्वेषण दीर्घा में विज्ञान से संबंधित विश्वस्तरीय कृतियां स्थापित की गई हैं। यह दीर्घा बच्चों की विज्ञान संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ प्रदेश के गौरव और गरिमा को बढ़ाने का कार्य करेगी।
Dr Mohan Yadav24,210 просмотров • 5 дней назад

माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलमुक्त हुआ है। प्रदेश को नक्सलमुक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बीएसएफ के दो जवानों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। #एक_पेड़_माँ_के_नाम
Dr Mohan Yadav30,277 просмотров • 7 дней назад

आज नागदा में आयोजित उज्जैन-जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम में कर्नाटक के माननीय राज्यपाल श्री Thaawarchand Gehlot जी के साथ केंद्रीय विद्यालय नागदा व जन सेवा प्रहरी अभियान का शुभारंभ किया। उज्जैन का यह बदलाव का दौर है, जब हर साल यहां 8.5 करोड़ श्रद्धालु आ रहे हैं। हमारी सरकार ने उज्जैन-इंदौर-रतलाम और भोपाल-सीहोर-नर्मदापुरम को मेट्रोपॉलिटन एरिया घोषित कर विकास कार्य शुरू कर दिए हैं। इसके बाद जबलपुर और ग्वालियर मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।
Dr Mohan Yadav35,904 просмотров • 9 дней назад