
Dr Mohan Yadav
@DrMohanYadav51 • 461,098 subscribers
Chief Minister of Madhya Pradesh
Shorts
Videos

भोपाल निवास पर ब्यावरा के बेटे सुरेंद्र सिंह चौधरी ‘बिट्टू तबाही’ से आत्मीय भेंट की। बिट्टू ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से सिर्फ अजनार नदी की सफाई ही नहीं की, बल्कि अपने प्रयासों से समाज को यह संदेश भी दिया है कि बदलाव के लिए बड़ी भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी है। आपकी यह पहल जल गंगा संवर्धन अभियान की भावना को भी मजबूत करती है, जिसका मूल उद्देश्य जनभागीदारी के साथ जल स्रोतों का संरक्षण एवं उनका पुनर्जीवन है। मुझे विश्वास है कि अजनार नदी से शुरू हुआ आपका यह संकल्प प्रदेश के युवाओं को अपने आसपास के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।
Dr Mohan Yadav972,677 次观看 • 1 个月前

आज भोपाल निवास में सागर जिले के प्रतिभाशाली युवा बुंदेली गायक श्री सुनील लोधी जी एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया। फिल्म 'हनुमान अंश' में उनके लोकप्रिय गीत ने जन-जन को भाव-विभोर किया है। उन्हें ₹1 लाख की सम्मान निधि दी जाएगी। श्री लोधी की आंखों की रोशनी लाने के लिए जांच भी कराएंगे।
Dr Mohan Yadav750,006 次观看 • 1 个月前

संगच्छध्वं संवदध्वं सं वो मनांसि जानताम् आइए, आज फिर इस मंत्र को दोहराएं- Let us walk together, Let us speak together, Let us try to understand one another... क्योंकि साथ चलने से हमारी शक्ति बढ़ती है, संवाद से हमारी समझ बढ़ती है, और एक दूसरे को समझने से हम मिलकर बड़ी चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी
Dr Mohan Yadav56,887 次观看 • 9 天前

सड़क दुर्घटना में ब्रेन डेड हुईं नर्मदापुरम जिले में बनखेड़ी के ग्राम खापा खुर्द निवासी श्रीमती बिलाश टांटी शर्मा (शिवानी) के एम्स, भोपाल में अंगदान से तीन लोगों को जीवन का अनमोल उपहार मिला है। असहनीय दुःख की घड़ी में उनके परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर मानवता, संवेदनशीलता और परोपकार की ऐसी मिसाल पेश की, जो सभी को प्रेरित करेगी। राज्य शासन के निर्णय अनुसार शिवानी जी के पैतृक गांव में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें सम्मानित किया गया। यह पहल दर्शाती है कि अंगदान के प्रति जागरूकता अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव ला रही है और समाज में जीवन बचाने के इस पुनीत कार्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है। श्रीमती शिवानी का यह महादान तीन परिवारों के जीवन में नई उम्मीद बनकर आया है। उनका योगदान मानवता के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
Dr Mohan Yadav32,842 次观看 • 6 天前

वनों की सुरक्षा, इनके संवर्धन और प्रबंधन में जनजातियों का योगदान अतुलनीय है… आज मंडला में तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में वन समितियों के 40 हजार से अधिक सदस्यों को ₹26.56 करोड़ से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की। जिले के विकास के लिए 74 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी एवं ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंडला के मोहगांव एवं घुघरी में शासकीय महाविद्यालय खोले जाएंगे, टाइगर सफारी जू भी बनाया जाएगा। यहां पान की खेती पुनः प्रारंभ करने के साथ ही दुग्ध सहकारी समितियां भी बनाई जाएंगी। कार्यक्रम में माननीय पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मंडला के लोकसभा सांसद श्री Faggan Singh Kulaste जी, प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती Sampatiya Uikey जी, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री Dilip jaiswal जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Dr Mohan Yadav34,373 次观看 • 18 天前

सुगम सफर, बेहतर कनेक्टिविटी… ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के अंतर्गत आज भोपाल से प्रारंभ हुई बस में BJP Madhya Pradesh के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री Hemant Khandelwal जी के साथ यात्रा की। सुगम परिवहन सेवा प्रदेशवासियों के आवागमन को और अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे गांव से शहर तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के बीच आवागमन और अधिक सुगम होगा। #मुख्यमंत्री_सुगम_परिवहन_सेवा #SevaSankalpAbhiyan
Dr Mohan Yadav46,842 次观看 • 27 天前