Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش's banner
Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش's profile picture

Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش

@DrRakeshPathak7 • 25,651 subscribers

Chief Editor कर्मवीर https://t.co/Po5QW6pO6J पूर्व संपादक नवभारत,नईदुनिया,नवप्रभात,प्रदेश टुडे. पूर्व प्रधान संपादक datelineindia,पूर्व एडिटर इन चीफ़ DNN चैनल।

Shorts

इस वीडियो को सुनने के बाद कुछ सवाल... 1) अगर किसी शादी समारोह में आपकी मां बहन,चाची,ताई की साड़ी को कोई लड़का किसी अनजान या परिचित पुरुष के कपड़ों के साथ स्टेपल कर देगा तो आप क्या करेंगे? सोचिए कपड़े इस तरह स्टेपल होने के बाद दोनों अलग अलग दिशा में चल पड़ें तो महिला की साड़ी की कैसी स्थिति बनेगी? उस लज्जाजनक स्थिति की कल्पना करके देखिए। 2) आज से साठ,पैंसठ साल पहले बड़नगर जैसे छोटे से गांव में स्टेपलर मिलता होगा? तब कितने घरों में स्टेपलर होता था? याद करके बताइए क्या तब आपके घर में स्टेपलर था? 3) आप में से कितने लोग शादी ब्याह में स्टेपल लेकर जाते हैं? क्या आज से साठ साल पहले कोई बच्चा या किशोर स्टेपलर लेकर शादी में जाता था..? सच बताइए कभी सुना है ऐसा शरारती बच्चा..?🤔🤔🤔

इस वीडियो को सुनने के बाद कुछ सवाल... 1) अगर किसी शादी समारोह में आपकी मां बहन,चाची,ताई की साड़ी को कोई लड़का किसी अनजान या परिचित पुरुष के कपड़ों के साथ स्टेपल कर देगा तो आप क्या करेंगे? सोचिए कपड़े इस तरह स्टेपल होने के बाद दोनों अलग अलग दिशा में चल पड़ें तो महिला की साड़ी की कैसी स्थिति बनेगी? उस लज्जाजनक स्थिति की कल्पना करके देखिए। 2) आज से साठ,पैंसठ साल पहले बड़नगर जैसे छोटे से गांव में स्टेपलर मिलता होगा? तब कितने घरों में स्टेपलर होता था? याद करके बताइए क्या तब आपके घर में स्टेपलर था? 3) आप में से कितने लोग शादी ब्याह में स्टेपल लेकर जाते हैं? क्या आज से साठ साल पहले कोई बच्चा या किशोर स्टेपलर लेकर शादी में जाता था..? सच बताइए कभी सुना है ऐसा शरारती बच्चा..?🤔🤔🤔

123,671 Aufrufe

▪️टोक्यो में... मेरे ब्लड में कॉमर्स है : मो दी। ▪️बीकानेर में... मेरे नसों में गर्म सिंदूर है: मो दी।

▪️टोक्यो में... मेरे ब्लड में कॉमर्स है : मो दी। ▪️बीकानेर में... मेरे नसों में गर्म सिंदूर है: मो दी।

51,917 Aufrufe

Videos

DrRakeshPathak7's profile picture

Dear Kiren Rijiju अगर आप 'गजनी' के संजय सिंघानिया नहीं बन गए हैं तो आपको याद होगा कि... १) एक बार भरे मंच से माननीय मोदी जी ने एक हाथ की उंगलियां मोड़ कर छेद जैसा बनाया और उस पर दूसरे हाथ की हथेली ठोकते रहे। ये कैसा किस बात का 'शालीन' इशारा था क्या आप बता सकते हैं? इसका वीडियो आप ख़ुद ढूंढ लीजिए। २) माननीय ने संसद में विपक्ष के नेता की खिल्ली उड़ाने को दोनों हाथों की उंगलियां नचा नचा कर जो प्रहसन किया था वो क्या था? (वीडियो संलग्न है ) २) माननीय ने अपने श्रीमुख से सोनिया गांधी को जर्सी गाय कहा, पार्टी की विधवा कहा था। ३) माननीय ने अपनी पवित्र जिह्वा से किसी दिवंगत महिला को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। ४) माननीय ने संसद में एक महिला सांसद को शूर्पणखा कहा था। क्या ये किसी महिला का सम्मान बढ़ाने वाला शब्द था? ५) माननीय ने संसद के भीतर विपक्ष के नेता को बाल बुद्धि कहा, बाहर खड़े होकर कहा कि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा। क्या आज़ाद भारत के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेता पर ऐसे स्तरहीन व्यंग्य बाण चलाए हैं? ६) माननीय ने डिसलेक्सिया से पीड़ित बच्चों का मज़ाक बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा था और उस समय उनकी मां तक पर कटाक्ष किया था। ये किस स्तर की राजनीति थी? ७) माननीय ने डॉ मनोहन सिंह को मौन मोहन कहा, देहाती औरत कहा था। क्या ये किसी पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान नहीं था? ८) संसद में खड़े होकर माननीय ने मनमोहन सिंह के लिए कहा था कि वे बाथरूम में रैन कोट पहन कर नहाने हैं। ये किस नैतिकता के उच्चतम स्तर की भाषा थी? ९) एक महिला मुख्यमंत्री को भरी सभा में सड़कछाप शोहदों की तरह दीदी ओ दीदी कह कर बुलाना किस भाषाई संस्कार की नुमाइश थी? आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को एक अख़बार की हैडलाइन में 'कमेंटमारा ब्यॉय' लिखा गया। मतलब सड़क पर लड़कियों पर कमेंट करने वाले लफंगा। (देखें द टेलीग्राफ) १०) अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर माननीय के क्रियाकलाप की सूची बनाने का काम आप खुद कर लीजिए। विदूषकों जैसे करतबों की इतनी लंबी फेहरिस्त है कि आप गिनते गिनते थक जायेंगे।

Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش

58,193 Aufrufe • vor 4 Tagen

DrRakeshPathak7's profile picture

📍अपन को LoP देवता जैसा चाहिए, मुखिया तो 'विदूषक' भी चलेगा..! अपन ने सुना है कि इंदौर में राहुल के मंच पर एक कॉमेडियन की चंद सेकंड की मौजूदगी से धरती हिल रही है। नैतिकता के ध्वजवाहकों ने कलप कलप कर महा जलप्लावन कर दिया है। तो अपन भी राहुल को लानत भेजते हैं। जी बिल्कुल ऐसी मिमिक्री और वो भी देश के मुखिया की नहीं होना चाहिए। उस कॉमेडियन ने किसी की मां का नाम लेकर भी कुछ हास परिहास किया। ये भी नहीं होना चाहिए। वैसे कॉमेडियन ने मुखिया जी की मां की बारे में कुछ नहीं कहा। ('मां के लिए कुर्सी लाओ' माननीय की आमसभा के उस स्क्रिप्टेड ड्रामा पर तंज था जिसमें माननीय एक ऐसी महिला के लिए कुर्सी लाने को कह रहे थे जिसके गले में VIP पास का पट्टा तक लटका था।) फिर भी कितना शुभ संकेत है कि हमारा समाज नैतिकता के ऐसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है जहां उसे विपक्ष के नेता के मंच से बित्ते भर की घटियाई मंज़ूर नहीं। अपन भी चाहते हैं कि विपक्ष का नेता चौबीस कैरेट सोने जैसा हो, कोहिनूर जैसा हो, देवता समान हो, भले ही देश का मुखिया कीचड़युक्त कोयला हो। अपन भी चाहते हैं कि विपक्ष के नेता के मंच से सुई की नोंक के बराबर घटियापन न हो भले ही ख़ुद देश का मुखिया छिछोरियाई की मिसाल कायम करता रहे। इस नैतिकता के तकाजे पर आप सबको एक हज़ार सलाम। (देश के मुखिया की कथनी करनी पर इस आगे सुबूतों के साथ सब बताएंगे।) अब कुछ सवाल.. १) क्या इंदौर में राहुल गांधी ने अपने मुंह से एक भी शब्द ऐसा बोला जो अनुचित हो? २) क्या राहुल गांधी ने अपने पूरे सार्वजनिक, राजनैतिक जीवन में कभी कोई एक भी शब्द स्त्री विरोधी कहा है? अगर कहा हो तो प्लीज बताएगा। ३) क्या राहुल से पहले किसी नेता ने किसी प्रधानमंत्री की खिल्ली नहीं उड़ाई? क्या ख़ुद माननीय ने कभी किसी पूर्व प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्द नहीं कहे? ▪️ आइए अब माननीय जी के स्वयं के करतब और बोल वचन याद कर लीजिए। अगर आप 'गजनी' के संजय सिंघानिया नहीं बन गए हैं तो आपको याद होगा कि... १) एक बार भरे मंच से माननीय ने एक हाथ की उंगलियां मोड़ कर छेद जैसा बनाया और उस पर दूसरे हाथ की हथेली ठोकते रहे। ये कैसा किस बात का 'शालीन' इशारा था क्या आप बता सकते हैं? इसका वीडियो आप ख़ुद ढूंढ लीजिए। २) माननीय ने संसद में विपक्ष के नेता की खिल्ली उड़ाने को दोनों हाथों की उंगलियां नचा नचा कर जो प्रहसन किया था वो क्या था? (वीडियो संलग्न है ) २) माननीय ने अपने श्रीमुख से सोनिया गांधी को जर्सी गाय कहा, पार्टी की विधवा कहा था। ३) माननीय ने अपनी पवित्र जिह्वा से किसी दिवंगत महिला को पचास करोड़ की गर्लफ्रेंड कहा था। ४) माननीय ने संसद में एक महिला सांसद को शूर्पणखा कहा था। क्या ये किसी महिला का सम्मान बढ़ाने वाला शब्द था? ५) माननीय ने संसद के भीतर विपक्ष के नेता को बाल बुद्धि कहा, बाहर खड़े होकर कहा कि मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा। क्या आज़ाद भारत के इतिहास में किसी प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेता पर ऐसे स्तरहीन व्यंग्य बाण चलाए हैं? ६) माननीय ने डिसलेक्सिया से पीड़ित बच्चों का मज़ाक बनाते हुए नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधा था और उस समय उनकी मां तक पर कटाक्ष किया था। ये किस स्तर की राजनीति थी? ७) माननीय ने डॉ मनोहन सिंह को मौन मोहन कहा, देहाती औरत कहा था। क्या ये किसी पूर्व प्रधानमंत्री का अपमान नहीं था? ८) संसद में खड़े होकर माननीय ने मनमोहन सिंह के लिए कहा था कि वे बाथरूम में रैन कोट पहन कर नहाने हैं। ये किस नैतिकता के उच्चतम स्तर की भाषा थी? ९) एक महिला मुख्यमंत्री को भरी सभा में सड़कछाप शोहदों की तरह दीदी ओ दीदी कह कर बुलाना किस भाषाई संस्कार की नुमाइश थी? आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री को एक अख़बार की हैडलाइन में 'कमेंटमारा ब्यॉय' लिखा गया। मतलब सड़क पर लड़कियों पर कमेंट करने वाले लफंगा। (देखें द टेलीग्राफ) १०) अंतर्राष्ट्रीय दौरों पर माननीय के क्रियाकलाप की सूची बनाने का काम आप खुद कर लीजिए। विदूषकों जैसे करतबों की इतनी लंबी फेहरिस्त है कि आप गिनते गिनते थक जायेंगे। लेकिन इन अनगिनत स्तरहीन हरकतों और बोल वचन को हमारा नैतिकतावादी समाज अमृत समझ कर पी जाता है। कल से अब तक जितने लोग राहुल के मंच पर मिमिक्री से मचल रहे हैं उनमें से किसी ने भी माननीय के विदूषकों जैसे व्यवहार पर कभी एक शब्द नहीं लिखा। काहे...?

Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش

54,965 Aufrufe • vor 5 Tagen

DrRakeshPathak7's profile picture

🔸भोपाल में आधी रात को पॉलिटिकल ड्रामा दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एमपी एमएलए कोर्ट से तीन साल की सजा हुई है। इस सजा के कारण भारती की विधायकी खतरे में है। बीजेपी ने आज रात 11 बजे विधानसभा सचिवालय खुलवाकर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मिली वे अपनी टीम के साथ विधानसभा भवन पहुँच गए। पटवारी ने आधी रात को दफ़्तर में बैठे विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि हमारे पास स्टे है तो आप यहां क्या कर रहे हैं? पहली बार ऐसा हो रहा है कि आधी रात को किसी की सदस्यता समाप्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। जीतू पटवारी के तेवर देख कर प्रमुख सचिव अपनी गाड़ी में बैठ कर निकल भागे। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र भारती ने 2023 के चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता, तत्कालीन गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था। Jitendra (Jitu) Patwari MP Congress

Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش

209,363 Aufrufe • vor 5 Monaten

DrRakeshPathak7's profile picture

❗वाशिंग मशीन का कमाल १) शुभेंदु अधिकारी जब TMC में थे तब कैमरे सामने कैश लेते पकड़े गए। Narda स्टिंग ऑपरेशन के इस वीडियो को बीजेपी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर जारी किया। शुभेंदु का नाम सारदा चिट फंड में भी शामिल रहा था। २) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमसभा में इस मुद्दे पर टीएमसी और शुभेंदु अधिकारी की जमकर खिल्ली उड़ाई। मंच पर घूस लेने की मिमिक्री भी करके दिखाई। ३) बाद में शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी ने अपने सारे सोशल मीडिया प्रोफाइल से शुभेंदु का वीडियो डिलीट कर दिया। ४) शुभेंदु अब बंगाल के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। अमित शाह ने उन्हें माला पहना कर विधायक दल का नेता बनने पर माला पहनाई। उनके शपथ समारोह में खुद प्रधानमंत्री शामिल होंगे। शेष शुभ है।

Dr.Rakesh Pathak डॉ. राकेश पाठक راکیش

125,363 Aufrufe • vor 4 Monaten