
Dr Raman Singh
@drramansingh • 2,256,099 subscribers
छत्तीसगढ़ महतारी का सेवक। विधायक, राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़
Shorts
Videos

दाऊ Bhupesh Baghel युवाओं के सामने आप बड़ी-बड़ी डींगे हांक रहें हैं यदि हिम्मत हो तो उन्हें इन परिस्थितियों के बारे में भी बताइए। छत्तीसगढ़ की बेटियों का कभी छात्रावास में शारीरिक शोषण हो रहा है और कभी उनको हिंसा झेलनी पड़ रही है लेकिन यह निर्लज्ज सरकार सब देखकर भी मौन में है।
Dr Raman Singh365,922 views • 3 years ago

2 बातें मेरी भी सुन लेते दाऊ Bhupesh Baghel 1. चार दिन तक जब पंप लगाकर पानी फेंका जा रहा था तब यह "नवा छत्तीसगढ़" वाली लोरी सुनकर सुस्ता रहे थे क्या? आज लाखों लीटर पानी बर्बाद होने के बाद काठ के योद्धा बनकर बहादुरी दिखा रहे हो। वैसे अधिकारियों की मनमानी और पुलिस की गुंडागर्दी इस कांग्रेसी कुशासन में कोई नई बात नहीं है, अगर रेत से सिर निकालकर देखना चाहो तो सरगुजा का एक वीडियो दिखाई देगा। 2. फर्जी राशन कार्ड, पनामा का चूरण ही बेचते रहोगे या कुछ सिद्ध भी कर पाओगे, सत्ता में बैठकर सिर्फ झूठे आरोप मढ़ने से अच्छा होगा कि "मितान योजना" को "गोठान योजना" न बनने दें वर्ना जनता सब हिसाब रख रही है। यह दोनों बातें आप पल्ले बाँध लें और 3 कांग्रेसियों-पंजाछाप अधिकारियों को भी बताएं और उनसे कहें कि जब तक जेल जाने का योग नहीं बनता तब तक प्रतिदिन 3-3 भ्रष्टाचारियों को बताते रहें। जय छत्तीसगढ़ महतारी
Dr Raman Singh153,027 views • 3 years ago

दाऊ Bhupesh Baghel की तानाशाही व निर्ममता से तो पहले से परिचित हूं इसलिए आज सवाल एक अहंकारी कांग्रेसी नेता से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी के युवा बेटे-बेटियों से है 👉क्या आपने इसी दिन के लिए कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी? 👉 क्या इन लाठियों के बाद भी कांग्रेस के शासन पर भरोसा है?
Dr Raman Singh111,483 views • 3 years ago

कहीं चरणों पर पुष्प बिछे, कहीं सर पर छत्र विशेष रहें कहीं जमघट में ठहाके उठें, कहीं नारी के कटे हुए केश रहें। अब अनाचार की हद है यह, अब एक गति ही निश्चित है या तो नारी का सम्मान बचे या सत्ता में कोई भूपेश रहे। दाऊ Bhupesh Baghel याद रखना यह दिन, यह व्यथा व्यर्थ नहीं जायेगी।😡😡
Dr Raman Singh67,679 views • 3 years ago

आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में सदन के नेता श्री Vishnu Deo Sai जी के प्रस्ताव पर विपक्ष के नेता श्री Dr. Charan Das Mahant जी समेत आप सभी सदस्यों ने विधानसभा की जो महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी मेरे कंधों पर सौंपी है उसके लिए सभी सदस्यों का आभार। विधानसभा के अध्यक्ष के नाते प्रदेश के आप सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर हम छत्तीसगढ़ के सदन की कार्रवाई को आगे बढ़ायेंगे और प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।
Dr Raman Singh45,476 views • 2 years ago

अइसन लबरा नेता नई हे पूरा हिंदुस्तान में। जेन दाऊ Bhupesh Baghel ऊपर भरोसा करके छत्तीसगढ़ के जनता ह कांग्रेस के सरकार बनइस उही ह छत्तीसगढ़ के जनता ल लूटे के काम करिस, ओखर एक-एक वादा लबारी निकलिस। आज छत्तीसगढ़ नियमितीकरण समेत जम्मो वादा के हिसाब मंगत हे, अब जनता ए लबरा के लबारी ल जान गे हावय।
Dr Raman Singh45,086 views • 3 years ago

हमर छत्तीसगढ़ म जम्मो काम शॉर्टकट म निपट जथे। नवा रइपुर वाले किरकेट म भारतीय टीम ह घलो 50 ओवर के मैच ल बिसे ओवर म निपटा दिस गजब के गेंदबाजी होईस, विकेट ऊपर विकेट मिलिस अऊ न्यूजीलैंड के त गिल्ली उड़ा गे। अतका शानदार जीत बर आप जम्मो खिलाड़ी मन ला गाड़ा-गाड़ा बधई। #IndvsNZ2ndODI
Dr Raman Singh46,859 views • 3 years ago

जो सुबह "प्रमोद" में थे, शाम को "असीम" भ्रष्टाचार में संलिप्त सिद्ध हुए। जुएँ-सट्टे वालों से 508 करोड़ रूपये लेकर चुनाव लड़ने उतरे इस भ्रष्ट दाऊ ने सोचा था कि छत्तीसगढ़ में पैसे के बल पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन वो भूल गये कि भ्रष्टाचारी को किसी पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
Dr Raman Singh24,381 views • 2 years ago

अब छत्तीसगढ़ में "हिंदुस्तान जिंदाबाद" बोलने पर हत्या कर दी जा रही है, आखिर कौन सी ताक़त है जिसके बल पर अपराधी इतने बेख़ौफ़ हो गये हैं? चाहे कवर्धा हो, बीरनपुर हो या खुर्सीपार की यह घटना हो अब इस सबको बढ़ावा देने वाली सरकार को सत्ता से हटाने का वक़्त आ गया है।
Dr Raman Singh23,920 views • 2 years ago

छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के कार्यकाल के 6 माह अभूतपूर्व रहे हैं। "मोदी की गारंटी" संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए श्री साय जी की सरकार ने 6 महीने में ही ₹3100 में धान खरीदी की, 2 साल का बकाया बोनस ₹3700 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा, महतारी वंदन योजना से 70 लाख माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है।
Dr Raman Singh13,228 views • 2 years ago

आज छत्तीसगढ़ का वो हर युवा जो कांग्रेसी नेताओं, बड़े अधिकारियों अथवा दाऊ Bhupesh Baghel की कृपा का पात्र न होकर काबिल है, उसकी स्थिति ऐसी ही है। इस कांग्रेसी कुशासन की चपेट में आकर युवा बर्बाद हो रहे हैं, रोजगार के स्थान पर उन्हें धोखा मिल रहा है। लेकिन अब प्रदेश के युवा कह रहे हैं कि #अउ_नइ_सहिबो_बदल_के_रहिबो
Dr Raman Singh15,231 views • 2 years ago

कांग्रेस वादे करती है, भाजपा इरादे करती है। भाजपा सरकार ने 1988 और 1997 में कर्मचारियों को रेगुलर किया, लगभग 40 हजार से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को रेगुलर किया, जबकि दाऊ Bhupesh Baghel ने पिछले पौने 5 वर्षों से सभी वर्गों को झूठे वादों के साथ छलने मात्र का काम किया है।
Dr Raman Singh15,414 views • 3 years ago

आज अटल नगर (नया रायपुर) के तूता धरना स्थल में कांग्रेसी कुशासन से त्रस्त संविदा कर्मचारी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई, रसोईया संघ तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के साथियों के साथ उनकी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन में शामिल हुआ। इस दौरान धरना स्थल पर मौजूद साथियों के साथ दाऊ Bhupesh Baghel की कुनीतियों के विरुद्ध आवाज बुलंद की।
Dr Raman Singh10,455 views • 3 years ago
No more content to load