
Dhananjai Khimsar
@DS_Khimsar • 20,926 subscribers
Politico- - Humanitarian- - Entrepreneur. Dreams of an India without discrimination & boundaries! VIEWS ARE PERSONAL. Founder @KhimsarNGO
Shorts
Videos

इतनी बौखलाहट किस बात की, माननीय...? खींवसर की हार का दर्द अब आपके बयानों से साफ झलकने लगा है। यह तो बस शुरुआत है—आगामी हर चुनाव में जनता आपके अहंकार और खोखली राजनीति का करारा जवाब देगी। आप बीजेपी और कांग्रेस की बैसाखियों के सहारे की गई राजनीति के अंतिम पड़ाव पर खड़े हैं। खींवसर की हार और आने वाले समय में सत्ता से पूर्णतया बहिष्कृत होना ही आपकी असली नियति है। आपके शब्द आपकी छटपटाहट और राजनीतिक निराशा को उजागर कर रहे हैं। जहाँ तक विकास की बात है—खींवसर जिला अस्पताल से लेकर अनेकों योजनाओं और कार्यों को जनता स्वयं देख रही है। आप अपनी जलन बनाए रखिए, भाजपा अपने विकास के जलवे यूँ ही बरकरार रखेगी। और हाँ, एक बात गांठ बाँध लीजिए—राजपरिवार और जनसेवा सदियों से एक-दूसरे के पर्याय रहे हैं। यह परंपरा आज़ाद भारत में भी जीवित है और राजपरिवारों का यह आनुवंशिक गुण है। आपके पास यह धरोहर न कल थी, न आज है और न कभी होगी। हमारा विश्वास "सबका साथ, सबका विकास" में है, जबकि आपका विश्वास केवल वैमनस्य फैलाकर अपनी राजनीति चमकाने में है। बौखलाहट में ये बहकाने और आपसी भाईचारा बिगाड़ने की बातें छोड़कर क्षेत्र के विकास पर बात करें माननीय तो अच्छा रहेगा..! Bhajanlal Sharma JAWAHAR SINGH BEDHAM K.K.Vishnoi Kanhaiya Lal Choudhary
Dhananjai Khimsar81,641 görüntüleme • 8 ay önce

माननीय, भारतीय जनता पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और समर्पण पर प्रश्न उठाना न केवल अनुचित है, बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं का भी अपमान है जिन्होंने बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के वर्षों से इस संगठन को सींचा है। मैं किसी दूसरी विचारधारा से आयातित कार्यकर्ता नहीं हूं। जन्म से कमल का दामन थामा है और ता-उम्र यही मेरी पहचान रहेगी। यद्यपि उम्र में आपसे छोटा हूं, लेकिन पार्टी के भीतर कार्य अनुभव में कहीं अधिक समर्पणपूर्वक और निरंतरता से सक्रिय हूं। 2013 से जोधपुर, नागौर तथा खींवसर की तपती धूप में पसीना बहाया, उस खींवसर क्षेत्र में भाजपा को खड़ा किया जहां पहले जमानतें जब्त होती थीं। कई संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ निभाईं और ज़मीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी को नई ऊर्जा दी। जब क्रिकेट में आया, तब कांग्रेस की सरकार थी — वैभव गहलोत जी जैसे राजनीतिक चेहरों से टकराकर व्यवस्था को चुनौती दी और उसे बदला भी। यह सब तब संभव हुआ जब कोई विशेष पद या सुविधा नहीं थी, सिर्फ संकल्प और संघर्ष साथ था। मुझे अपने पिता पर गर्व है, लेकिन मैं उनकी विरासत पर नहीं, अपनी मेहनत पर खड़ा हूं। मेरी गाड़ी पर "मंत्री पुत्र या विधायक (MLA)" जैसे स्टिकर नहीं लगते, क्योंकि मेरी पहचान मेरे कर्मों से है। वर्षों की सार्वजनिक और राजनीतिक सक्रियता के बावजूद मेरा रिकॉर्ड न केवल साफ-सुथरा है, बल्कि बिना किसी आपराधिक छाया के है — यह अपने आप में मेरी सोच और दृष्टिकोण का प्रमाण है। मेरी राजनीतिक यात्रा का दस्तावेज़ मेरा सोशल मीडिया है, जो 2013 से हर साल की गतिविधियों और योगदान की तस्वीरों के रूप में मौजूद है। कौन कहां था, कौन क्या कर रहा था, इसका प्रमाण समय ने स्वयं सहेज रखा है। दुर्भाग्यवश, व्यक्तिगत टिप्पणियों के ज़रिए असल मुद्दे से — यानी क्रिकेट से — ध्यान भटकाया जा रहा है। खेल को खेल ही रहने दीजिए। यदि उद्देश्य सुधार है तो चर्चा विषय केंद्रित होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत व्यंग्य और पूर्वाग्रहों से भरी हुई। यदि कोई युवा सेवा के माध्यम से राजनीति और खेल जगत में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहा है और आपको उससे भी परेशानी है तो इसका किसी डॉक्टर के पास कोई इलाज नहीं है। और अंत में — क्या किसी डॉक्टर के बेटे को डॉक्टर-पुत्र कहा जाता है? या व्यापारी के बेटे को व्यापारी-पुत्र? फिर "मंत्री-पुत्र" की रट क्यों? यह सोच समाज की परिपक्वता को ही छोटा करती है। इसलिए विनम्र आग्रह है कि आलोचना करने से पूर्व तथ्यों की जांच करें। आलोचना कीजिए — पर शालीनता के साथ — और यदि कटाक्ष करें, तो जवाब सुनने की हिम्मत भी रखिए। ReporteR Sahab Dinesh Bohra Dinesh Tiwari Naresh Sharma Dainik Bhaskar Rajasthan Patrika News18 Rajasthan Arvind Chotia First India News ZEE Rajasthan
Dhananjai Khimsar49,087 görüntüleme • 1 yıl önce

सोशल मीडिया द्वारा प्राप्त राजस्थान ग्रामीण क्षेत्र के इन दोनों वीडियो में दिख रही प्रतिभावान बेटियों (यदि अलग अलग है तो) से जुड़ने में हमारी मदद करें, मुझे इन्हें सपोर्ट करने में खुशी होगी और आपकी मदद से मैं या मेरी स्वयंसेवी संस्थान "खींवसर फाउंडेशन" इन बेटियों तक जल्द पहुंच सकेगी। इन बेटियों के वीडियो देख अत्यंत प्रभावित हूं और आपसे निवेदन है कि इन प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध हो ऐसी मेरी इच्छा है। इन तक पहुंचने की किसी प्रकार की जानकारी हो तो कृपया साझा करें। Dr Mansukh Mandaviya Col Rajyavardhan Rathore
Dhananjai Khimsar56,699 görüntüleme • 1 yıl önce

"माँ" पंचतत्व में विलीन...! उनके चरणों में अशेष नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
Dhananjai Khimsar32,877 görüntüleme • 1 yıl önce

किचड़ में कमल खिला 🪷 एक बार पुनः कोटिशः आभार खींवसर!! #khimsar #byelection2024 !
Dhananjai Khimsar37,824 görüntüleme • 1 yıl önce

📍 रंजीत विलास पैलेस, राजकोट कल राजकोट की पुण्यभूमि पर रंजीत विलास पैलेस में मिले आत्मीय स्वागत ने हृदय को गहरे छू लिया। संस्कार, संस्कृति और सत्कार की वह श्रृंखला, जैसे परम्पराओं की पुनः प्रतिष्ठा हो रही हो। परम्परा की गरिमा और आत्मीयता की ऊष्मा—यही है हमारी भारतीयता की पहचान। इस शुभ अवसर पर मिले स्नेह, सत्कार और अपनत्व के लिए हृदय से कृतज्ञ हूं। 📸 हमारे सांस्कृतिक वैभव की कुछ झलकियाँ… #RanjitVilasPalace #Rajkot #संस्कृति_संगम #परम्परा_की_प्रेरणा #AtithiDevoBhava
Dhananjai Khimsar26,333 görüntüleme • 1 yıl önce

📍"करमसोत राठौड़ों का गौरवमय इतिहास" पुस्तक का लोकार्पण, गढ़ खींवसर...!
Dhananjai Khimsar12,945 görüntüleme • 1 yıl önce
Daha fazla içerik yok.