
Expose Now
@ExposeNowNews • 2,251 subscribers
Your source for fearless news. We cover deep research insights, investigative stories, sting operations, and the latest breaking updates.
Videos

जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में सादा वर्दी में मौजूद एक सब-इंस्पेक्टर (SI) और एक युवक के बीच तीखी बहस का वीडियो सामने आया है। रात के समय SI ने एक दुकान के पास खड़े युवक को घर जाने के लिए कहा था। युवक का आरोप है कि SI ने उसे 'मोटा' कहा, जिस पर वह भड़क गया और वीडियो बनाने लगा। जब युवक ने सादा वर्दी में टोकने पर सवाल उठाया, तो SI ने अपना परिचय देते हुए कहा कि पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर रहती है और थाने का समय खत्म होने के बाद भी वे अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। Jaipur Police #Jaipur
Expose Now237,891 views • 2 months ago

#Jaipur कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के आवास पहुंचे 250 से अधिक चतुर्थ श्रेणी कार्मिक। सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग में कुक बना दिए गए यह कार्मिक विभाग बदलने की मांग लेकर पहुंचे बाबा के द्वार। Avinash Gehlot Dr. Kirodi Lal Meena CMO Rajasthan #4thgrade #ExposeNow
Expose Now14,448 views • 9 days ago

बारां जिले के किशनगंज स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (राउमावि) में विद्यालय समय के दौरान अशोभनीय हरकतें करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), बारां ने 24 अगस्त 2026 को आदेश जारी कर अंग्रेजी की व्याख्याता (लेक्चरर) सिमरन कालरा और प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट) अक्षत वैष्णव को तुरंत प्रभाव से स्कूल से कार्यमुक्त (Relieve) कर दिया है। प्रकरण की जांच पूरी होने तक सिमरन कालरा को माध्यमिक शिक्षा मुख्यालय (बारां) और अक्षत वैष्णव को प्रारंभिक शिक्षा मुख्यालय (बारां) में अटैच किया गया है। दोनों कर्मचारियों को 25 अगस्त की सुबह 9:30 बजे संबंधित कार्यालयों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। #Baran #RajasthanNews #ViralVideo
Expose Now68,238 views • 2 months ago

जयपुर: सरकारी नौकरी की चाह में चतुर्थ श्रेणी (Class IV) कर्मचारी बने उच्च शिक्षित युवाओं का विभागों में भारी शोषण हो रहा है। समाज कल्याण विभाग के हॉस्टलों में बिना अनुभव वाले इन पढ़े-लिखे युवाओं से जबरन खाना बनवाया जा रहा है, वहीं शिक्षा विभाग में उनसे टॉयलेट साफ करवाए जा रहे हैं। अपमान और दबाव से टूटकर कई युवा रोते हुए नौकरी छोड़ने को मजबूर हैं। HANUMAN KISAN #Jaipur #RPSC #FourthClass #RajasthanNews
Expose Now17,135 views • 25 days ago

#BreakingNews #RPSC के खिलाफ धरना देने वाले प्रदर्शनकारियों की फ़रियाद सुन #RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने #ACS को खड़खड़ा दिया फोन, बाहर आ कर प्रदर्शनकारियों ने मनाया जश्न, ऐसा क्या हुआ उस फोन कॉल से? प्रदर्शनकारियों से सुनें। HANUMAN BENIWAL Rashtriya Loktantrik Party #SI2021 #ExposeNow
Expose Now13,084 views • 26 days ago

"मोदीजी को खुश करने के चक्कर में युवाओं के साथ धोखा किया गया है।" राष्ट्रीय तेजा संवाद 2.0 कार्यक्रम के दौरान Expose Now से बातचीत में बेरोजगार संघ के नेता हनुमान किसान ने #चतुर्थ_श्रेणी_कर्मचारी भर्ती और उनके कार्यों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच यह तीखा बयान दिया, और सरकार की नीतियों पर कड़ा विरोध जताते हुए युवाओं के हितों की रक्षा करने की मांग की। HANUMAN KISAN
Expose Now14,896 views • 1 month ago

जयपुर के शहीद स्मारक पर #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक तबादले की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इन्हीं में शामिल हैं ये दिव्यांग शिक्षक, जो पिछले साढ़े चार साल से अपने परिवार से दूर पोस्टेड हैं। घर में पत्नी भी दिव्यांग हैं, और सफर की परेशानियां ऐसी हैं कि रोए बिना अपनी बात नहीं बता पा रहे। #Jaipur #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer
Expose Now14,186 views • 2 months ago

राजस्थान में शिक्षकों का तबादला आंदोलन अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग में बदल गया है। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल को बिना वार्ता किए प्रतीक्षालय से बैरंग लौटाए जाने के बाद भारी आक्रोश है। शिक्षक नेता सुनील महला ने सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग कर दी है। #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर
Expose Now12,428 views • 2 months ago

जयपुर के शहीद स्मारक पर चल रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संघर्ष को आखिरकार एक बड़ी जीत मिल गई है! संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील महला ने मंच से ऐलान किया है कि सरकार के साथ वार्ता "एकदम से 100 प्रतिशत पॉजिटिव रही" है। Madan Dilawar Bhajanlal Sharma #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
Expose Now11,856 views • 2 months ago

जयपुर के शहीद स्मारक पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादलों (Transfers) की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन जारी है। इस बीच, आंदोलन की अगुवाई कर रही संघर्ष समिति ने एक बेहद सराहनीय और अनुशासित मिसाल पेश की है। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई भी किसी के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे नहीं लगाएगा, बल्कि पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन में नारेबाजी पर रहेगा। #Jaipur #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer
Expose Now11,460 views • 2 months ago

शिक्षकों ने सरकार के सामने एक अनोखी पेशकश रखी है। उन्होंने ₹50 के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र लिखकर दिया है कि वे अपनी 'वरिष्ठता' (Seniority) छोड़ने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार उनका ट्रांसफर कर दे। #तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_तबादले #ThirdGradeTeachers #TeachersTransfer #3rd_ग्रेड_ट्रांसफर #3rdgradetransfer
Expose Now11,184 views • 2 months ago
No more content to load