
ThePoliTechs
@ForSuraaj • 10,911 subscribers
An अवर्ण graduated from BIT मिश्रा |Data Analyst |Loves Probability |JSP Supporter|Only वक्ता, Not प्रवक्ता। Luck grows in proportion to your karma & hard work
Shorts
Videos

प्रशांत किशोर का उन लोगों को जवाब, जो पटना और बिहार में विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं: 1. पहले पटना शाम 6 बजे तक लगभग बंद हो जाता था, अब 10 बजे तक खुला रहता है। कुछ लोग इसे ही विकास मानते हैं। उनका तर्क है कि अब 6 बजे के बाद घर से निकलो तो कोई गोली नहीं मार देगा। 😀 ऐसे लोगों को एक बार बेंगलुरु जाकर रात 10 बजे का ट्रैफिक देखना चाहिए। 😀 2. लोग कहते हैं कि पटना एयरपोर्ट कितना विकसित हो गया है। सच यह है कि जब बना था तब पटना एयरपोर्ट बेंगलुरु के किसी बस स्टैंड जैसा लगता था, और आज यह बेंगलुरु में बने एसएमवीटी रेलवे स्टेशन जैसा ही दिखाई देता है। 3. कुछ लोग सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या को बिहार के विकास का प्रमाण बताते हैं। लेकिन एक तथ्य जान लीजिए, देश में औसतन लगभग 8% लोगों के पास निजी वाहन हैं, जबकि बिहार में यह संख्या केवल 2% है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में यह आंकड़ा 25% से भी अधिक है। सोचिए, जब सिर्फ 2% लोगों के पास वाहन होने पर पटना और बिहार के अन्य शहरों में ट्रैफिक की यह हालत है, तो अगर यह संख्या राष्ट्रीय औसत तक पहुंच जाए तो क्या होगा? असल समस्या यह है कि यहाँ के नेताओं ने हमें कुएँ का मेंढक बना दिया है। हमारी सोच इतनी सीमित कर दी गई है कि शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर निकल पाना ही हमें विकास लगने लगा है। मेरे दोस्त, देश और दुनिया बहुत आगे निकल चुकी हैं। हम बहुत पीछे छूट गए हैं, अब जागने का समय आ गया है । जागो बिहार, जागो!
ThePoliTechs23,319 views • 1 month ago

प्रशांत किशोर की एक और बात सही साबित होती नजर आ रही है। उन्होंने पहले ही कहा था कि बिहार सरकार का नियंत्रण गुजरात से होगा । सरकार बनते ही अदानी जी बिहार आ गए । प्रशांत किशोर ने बिजली विभाग में 30 हजार करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार की बात भी उठाई है, जिसमें अडानी का नाम सामने आने की चर्चा है। पीके ने कहा कि आँखों के अस्पताल खोलकर बिहार के लोगों के आँखों में धूल झोंका जा रहा है।
ThePoliTechs29,886 views • 1 month ago

भारत भूषण की हत्या के मामले में जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारती ने सरकार से चार प्रमुख मांगें की हैं: 1. पोस्टमार्टम रिपोर्ट जन सुराज के साथ साझा की जाए और उसे सार्वजनिक किया जाए। 2. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए। 3. मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। 4. परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। मनोज भारती ने कहा कि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ThePoliTechs13,650 views • 18 days ago

सिर्फ 4 महीनों में अशोक चौधरी की बेटी की शादी तय होने के बाद मानव वैभव विकास ट्रस्ट ने 6 संपत्तियाँ खरीदी, कुल ₹42 करोड़ की! कृष्णापुरी: ₹5.5 करोड़ रूपसपुर: ₹3.43 करोड़ + ₹8.9 करोड़ मैनपुरा: ₹7.2 करोड़ पटेलपुत्र: ₹2.05 करोड़ + ₹15.5 करोड़ आख़िर ऐसा क्या हुआ कि अशोक चौधरी की बेटी की शादी तय होने के बाद अचानक ट्रस्ट ने इतनी महँगी संपत्तियाँ ख़रीदनी शुरू कर दीं?
ThePoliTechs113,092 views • 9 months ago

1995 में तारापुर में सात निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या हुई थी और ये सभी कुशवाहा समाज से थे। इस मामले में सम्राट चौधरी न केवल आरोपी थे, बल्कि अभियुक्त भी थे। मामला दर्ज हुआ था, केस नंबर 44/1995। 24 अप्रैल 1995 को अदालत में उनके नाबालिग होने के दस्तावेज़ पेश किए गए, जिनमें जन्मतिथि 1981 दर्ज थी। इसका मतलब था कि उस समय उनकी उम्र केवल 15 साल थी, यानी वे नाबालिग थे। इसी कारण उन्हें रिहा कर दिया गया। लेकिन 2020 में जब उन्होंने चुनावी हलफनामा भरा, तो उन्होंने अपनी उम्र 51 साल बताई। इसका मतलब हुआ कि 1995 में उनकी उम्र 26 साल थी — और वे नाबालिग कतई नहीं थे। यह विरोधाभास एक गहरे षड्यंत्र की ओर इशारा करता है। क्या अदालत में जमा किए गए दस्तावेज़ फर्जी थे।
JanSuraajForBihar78,689 views • 9 months ago

🚨 जन सुराज सरकार की 100 दिन की गारंटी: ‼️ यदि इन कामों पर 100 दिन में अमल न दिखे, तो सरकार इस्तीफ़ा दे देगी। 1.शराबबंदी समाप्त। 2.60+ उम्र, विधवा और दिव्यांग को ₹2000 प्रतिमाह। 3.प्रवासि मज़दूरों के लिए विशेष विभाग, राज्य में रोजगार की व्यवस्था। 4.शिक्षा सुधरने तक बच्चों को निजी स्कूल भेजने का विकल्प सरकार के ख़र्च पर। 5.खाने वाली खेती से कमाने वाली खेती करने वाले किसानों को मनरेगा से मुफ़्त मज़दूर। 6.महिलाओं को 4% ब्याज पर सब्सिडी वाला ऋण। 7.शीर्ष 100 भ्रष्ट नेताओं व अधिकारियों पर मुक़दमा।
ThePoliTechs68,668 views • 9 months ago

सम्राट चौधरी उर्फ़ राकेश कुमार उर्फ़ सम्राट कुमार मौर्य, जो इस समय बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं, नाम बदलने के लिए उतने ही मशहूर हैं, जितने हमारे "चाचा" गठबंधन बदलने के लिए। उन पर एक बेहद गंभीर आरोप है — कांग्रेस नेता सदानंद सिंह की हत्या का, जो उनके परिवार के राजनीतिक प्रतिद्वंदी थे। इस घटना में कुल 6 लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में वे लगभग 6 महीने जेल में भी रहे और बाद में नाबालिग होने के प्रमाणपत्र (juvenile certificate) दिखाकर जेल से छूट गए।
JanSuraajForBihar67,117 views • 9 months ago

बिहार में 80 साल के बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है और उन्हें संभवतः एक महत्वपूर्ण विभाग, शायद वित्त विभाग, दिया जाएगा। वे बिहार के लिए क्या अच्छा कर पाएंगे और बिहार के युवाओं के बारे में क्या सोच पाएंगे, इसका अंदाज़ा आप खुद लगा सकते हैं। एनडीए का यह कदम सिर्फ बिहार में जातीय राजनीति खेलने जैसा है। उन्होंने यादव वोट बैंक को तोड़ने के लिए एक यादव नेता को उपमुख्यमंत्री बना दिया है। एनडीए को बिहार से सिर्फ दो चीज़ें चाहिए — 40 लोकसभा सीटें, ताकि केंद्र में सत्ता बनाए रख सके, और बिहार के लोग जो मजदूरी करने के लिए गुजरात जैसे राज्यों में जाते रहें और इसके बदले में हमें मिलेगा उसना चावल । जागो बिहार, जागो। जय बिहार 🙏🙏🙏
ThePoliTechs20,852 views • 2 months ago

बांकीपुर की सीट पर पिछले 40-45 सालों से बीजेपी का कब्ज़ा रहा है। अगर जन सुराज यहाँ जीत हासिल करती है, तो यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी राजनीतिक सफलता होगी। आज पटना में 51 सदस्यीय टीम की बैठक होगी और अगले 10 दिनों तक बांकीपुर में ज़मीनी स्तर पर काम करने के बाद यह तय किया जाएगा कि जन सुराज की ओर से उम्मीदवार कौन होगा। जन सुराज यह उपचुनाव पूरी ताकत, मजबूती और रणनीति के साथ लड़ेगी।
ThePoliTechs11,059 views • 1 month ago

मंगल पांडे जी खुद को ईमानदार बताते हैं और कहते हैं कि उन्होंने फ्लैट ख़रीदने के लिए अपने पिता से 25 लाख का क़र्ज़ लिया। लेकिन असली सवाल यह है — जब उनके पास 25 लाख रुपये नहीं थे, तो फिर 2019–20 में उनकी पत्नी उर्मिला पांडे के खाते में 2.12 करोड़ रुपये कैसे जमा हुए और इसे उन्होंने क्यों नहीं घोषित किया? अगर वे इसका जवाब नहीं देते हैं तो प्रशांत किशोर अगली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताएँगे कि यह भारी रकम कहाँ से और कैसे आई। और यह भी याद रखिए — मंगल पांडे ने यह फ्लैट कोविड के समय खरीदा, जब पूरा भारत और बिहार भयंकर संकट से गुजर रहा था।
JanSuraajForBihar49,039 views • 9 months ago

शिल्पी-गौतम सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड में सम्राट चौधरी संदिग्ध आरोपी थे या नहीं? यह सवाल अब जनता के बीच गूंजा रहे हैं प्रशांत किशोर! याद कीजिए—इस मामले में साधु यादव पर आरोप लगे थे और केस सीबीआई को सौंपा गया था। क्या सीबीआई ने सम्राट चौधरी की भी जांच की? क्या जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए? उस घटना में उनकी भूमिका आखिर क्या थी? यह मुद्दा पहले भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी उठाया था, जब सम्राट चौधरी आरजेडी में थे। आज ये ख़ुद भाजपा में हैं, आज की भाजपा का चाल चरित्र देख लिजिए ।
JanSuraajForBihar46,714 views • 9 months ago

पत्रकार कुमार प्रबोध पर संपत्ति से जुड़ी खबरों को लेकर रोशनी कुमारी का दबाव अब कई सवाल खड़े करता है। रिकॉर्डेड कॉल्स के मुताबिक, चित्रगुप्त नगर की निलंबित थानाध्यक्ष रोशनी कुमारी ने पत्रकार कुमार प्रबोध को देर रात 14 बार फोन किया, जिसमें उन्होंने अपनी घोषित संपत्ति को लेकर चल रही खबरों पर आपत्ति जताई। वहीं रोशनी कुमारी ने अपनी संपत्ति को स्त्रीधन बताते हुए इसे निजता का उल्लंघन कहा और बातचीत के दौरान यह भी कहा— “वरना हम आपको देख लेंगे।” यह कुछ अहम सवाल खड़े करता है: • क्या सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की घोषित संपत्ति निजी होती है? • क्या आधिकारिक सूचनाओं की रिपोर्टिंग पर पत्रकारों को डराया जा सकता है?
ThePoliTechs27,395 views • 5 months ago