POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD's banner
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD's profile picture

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

@ghaziabadpolice262,701 subscribers

#Police~Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

Shorts

श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा पुलिस बल के साथ मेरठ रोड़ कावड़ मार्ग स्थित घूकना मोड़ कट पर श्रृद्धालुओं को जल वितरण किया गया तथा सभी श्रृद्धालुओं को उनकी कुशल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई। UP POLICE

श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा पुलिस बल के साथ मेरठ रोड़ कावड़ मार्ग स्थित घूकना मोड़ कट पर श्रृद्धालुओं को जल वितरण किया गया तथा सभी श्रृद्धालुओं को उनकी कुशल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गई। UP POLICE

57,083 views

Videos

ghaziabadpolice's profile picture

दिनांक 06.08.26 को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति केले को नाले के गंदे पानी में धुलकर उसको बिक्री के लिए रख रहा है। इस संबंध में जांच की गई तो गीतांजलि बिहार कॉलोनी में एक सादिक नाम के व्यक्ति का कोल्ड स्टोर है, और वह बाहर से ट्रक से केले मंगाकर बिक्री करने का कार्य करता है। ट्रक से केले उतारते समय उसके एक ठेला जिस पर 5 कैरेट होते हैं, पलट जाने के कारण नाली में गिर गया था। जिसको निकलवाकर कोल्ड स्टोर के पीछे ही एक ग्राउंड में फेंकवा दिया है, उसको बिक्री के लिए उपयोग नहीं किया है। इस संबंध में मौके का वीडियो भी उपलब्ध है । बाइट- श्री राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

160,108 views • 12 days ago

ghaziabadpolice's profile picture

दिनांक 28.05.2026 को दिन के करीब 03:30 बजे थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आयी थी । जिसमें तत्काल ही थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जिसकी इलाज के क्रम में उक्त किशोर की दिनांक 29.05.2026 को दिन में लगभग 12:00 बजे के आसपास मृत्यु हो गयी थी । उक्त प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई थी । आज उस प्रकरण में थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके अतिरिक्त दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है । पूरे प्रकरण में पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । बाइट- श्री अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम । UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

75,869 views • 2 months ago

ghaziabadpolice's profile picture

आज थाना लोनी बॉर्डर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि ज़ैद नामक लड़का जो मुस्तफ़ाबाद लोनी का रहने वाला है, वह कहीं जा रहा था जहाँ पर उसकी बाइक और एक कार में हल्की टक्कर हो गई थी। जिस पर उनकी कहासुनी हुई और कार में सवार लड़कों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी और जैद को उसके साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उसके परिवार द्वारा तहरीर प्रदान की गई है जिस पर एफ़आईआर पंजीकृत की जा रही है। जो अभियुक्त हैं उनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

39,832 views • 1 month ago

ghaziabadpolice's profile picture

दिनांक 12/7/2026 को समय दोपहर में 3:30 बजे, थाना मधुबन बापूधाम अंतर्गत एक ऑटो चालक द्वारा एक ऑटो सवारी को बिठाया गया । दोनों ही नशे की हालत में थे । पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में आपस में वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ही पिंक बूथ पर पहुँचे और शराब के नशे की हालत में ऑटो सवारी ने तेज़ी से पिंक बूथ के गेट पर हाथ मारा, जिससे उसके हाथ में काँच गड़ गया । उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी तथ्यों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है । बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर (कार्यवाहक) UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

25,879 views • 1 month ago

ghaziabadpolice's profile picture

आज दिनांक 27.02.2026 को सुबह करीब 08.00 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है इस सूचना पर तत्काल लोनी पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो यह ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं जिन्हें तत्काल थाना लोनी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उपचार हेतू 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया जहॉ डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिये जाने के उपरान्त उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर वह अभी उपचाराधीन हैं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । मौके पर शांति-व्यवस्था पूर्णतः कायम है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी । UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

37,583 views • 5 months ago

ghaziabadpolice's profile picture

आज दिनांक 22/06/2026 समय सुबह 4:00 बजे पीआरवी द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बस मेरठ तिराहे पर पलट गई है । मौके पर तत्काल कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और जांच में पाया गया कि यह बस ऋषिकेश से दिल्ली जा रही थी। सामने से एक ट्रक को आते देख बस ड्राइवर ने बचाने हेतु बस को मोड़ा और बस एक डिवाइडर पर टायर उसका चढ़ जाने से बस पलट गई । कुल आठ लोगों को चोट आई, जिन्हें उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भेजा गया। फर्स्ट एड के बाद ये सभी व्यक्ति अपने-अपने गंतव्य पर रवाना हुए । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

13,280 views • 1 month ago

ghaziabadpolice's profile picture

पुलिस का मानवीय चेहरा पेश करती गाजियाबाद पुलिस श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन मेंं कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम किये गये हैं । कांवड़ मार्गों पर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को कांवड़ियों के साथ सेवा-भाव एवं शालीनता से पेश आने तथा उनके साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया है । पुलिसकर्मियों की तत्परता और मैत्रीपूर्ण व्यवहार ने कांवड़ियों के बीच विश्वास और सम्मान की भावना को मजबूत किया है । कांवड़ लेकर आ रहे एक युवक द्वारा थाना मोदीनगर क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ मार्ग से गुजरते हुए पुलिस के सहयोगात्मक रवैये, यातायात प्रबंधन और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की गई तथा गाजियाबाद पुलिस की प्रशंसा की गई | UP POLICE

POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD

12,427 views • 1 year ago

No more content to load