
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD
@ghaziabadpolice • 264,867 subscribers
#Police~Official Twitter account of POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Shorts
Videos

दिनांक 14.08.2026 की रात्रि को सोशल मीडिया की विभिन्न साइटों पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें यह दावा किया गया कि वीडियो में दिखने वाले व्यक्ति की पोस्टिंग थाना इंदिरापुरम पर है और जिसके द्वारा पासपोर्ट के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है। इस संबंध में जांच की गई तो यह तथ्य प्रकाश में आया कि यह वीडियो काफी पुरानी है तथा इस वीडियो में दिखने वाले पुलिसकर्मी की वर्तमान में थाना इंदिरापुरम पर पोस्टिंग नहीं है। इस वीडियो के संबंध में गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच-पड़ताल कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।वीडियो बाइट~श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम। UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD214,337 görüntüleme • 2 ay önce

दिनांक 06.08.26 को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति केले को नाले के गंदे पानी में धुलकर उसको बिक्री के लिए रख रहा है। इस संबंध में जांच की गई तो गीतांजलि बिहार कॉलोनी में एक सादिक नाम के व्यक्ति का कोल्ड स्टोर है, और वह बाहर से ट्रक से केले मंगाकर बिक्री करने का कार्य करता है। ट्रक से केले उतारते समय उसके एक ठेला जिस पर 5 कैरेट होते हैं, पलट जाने के कारण नाली में गिर गया था। जिसको निकलवाकर कोल्ड स्टोर के पीछे ही एक ग्राउंड में फेंकवा दिया है, उसको बिक्री के लिए उपयोग नहीं किया है। इस संबंध में मौके का वीडियो भी उपलब्ध है । बाइट- श्री राम किशन, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD167,879 görüntüleme • 2 ay önce

आज दिनांक 01.09.2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि खोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले कृष्णा ठाकुर द्वारा एक अन्य लड़के के साथ मारपीट की जा रही है । इस वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे लड़के कृष्णा और ऋषि को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है । इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD90,223 görüntüleme • 1 ay önce

आज दिनांक 29.12.2025 को सोशल मीड़िया के माध्यम से थाना शालीमार गार्डन को सूचना प्राप्त हुई कि हिन्दु रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी द्वारा तलवार वितरण किया जा रहा है । सूचना का त्वरित संज्ञान लेकर थाना शालीमार गार्डन में उक्त प्रकरण में 16 नामजद व 25-30 अज्ञात लोगो के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । अब तक प्रकरण में 10 लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली गयी है जो आगे भी विवेचना के क्रम में जारी रहेगी । मौके पर शांति व्यवस्था और कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । बाइट- श्री अतुल कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD185,711 görüntüleme • 10 ay önce

दिनांक 28.05.2026 को दिन के करीब 03:30 बजे थाना क्षेत्र खोड़ा में एक किशोर को चाकू लगने की घटना संज्ञान में आयी थी । जिसमें तत्काल ही थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । जिसकी इलाज के क्रम में उक्त किशोर की दिनांक 29.05.2026 को दिन में लगभग 12:00 बजे के आसपास मृत्यु हो गयी थी । उक्त प्रकरण में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई थी । आज उस प्रकरण में थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है इसके अतिरिक्त दो अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है । पूरे प्रकरण में पूछताछ तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है । बाइट- श्री अभिषेक श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम । UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD75,940 görüntüleme • 5 ay önce

आज थाना लोनी बॉर्डर पर एक सूचना प्राप्त हुई कि ज़ैद नामक लड़का जो मुस्तफ़ाबाद लोनी का रहने वाला है, वह कहीं जा रहा था जहाँ पर उसकी बाइक और एक कार में हल्की टक्कर हो गई थी। जिस पर उनकी कहासुनी हुई और कार में सवार लड़कों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी और जैद को उसके साथियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया है। उसके परिवार द्वारा तहरीर प्रदान की गई है जिस पर एफ़आईआर पंजीकृत की जा रही है। जो अभियुक्त हैं उनकी गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD39,856 görüntüleme • 4 ay önce

दिनांक 12/7/2026 को समय दोपहर में 3:30 बजे, थाना मधुबन बापूधाम अंतर्गत एक ऑटो चालक द्वारा एक ऑटो सवारी को बिठाया गया । दोनों ही नशे की हालत में थे । पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में आपस में वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ही पिंक बूथ पर पहुँचे और शराब के नशे की हालत में ऑटो सवारी ने तेज़ी से पिंक बूथ के गेट पर हाथ मारा, जिससे उसके हाथ में काँच गड़ गया । उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी तथ्यों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है । बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर (कार्यवाहक) UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD25,910 görüntüleme • 3 ay önce

कमिश्नरेट गाजियाबाद के अन्तर्गत थाना खोडा क्षेत्र मे अवैध सम्पत्तियों की निरन्तर जांच की जा रही है । इसी क्रम मे कल 02 अवैध मदरसो को सील किया गया था । आज इसी क्रम मे उन दोनो मदरसो पर एफआईआर पंजीकृत की गई जिसमे 03 अभियुक्तो को नामित किया गया है । ये मदरसे अल्पसंख्यक विभाग की बिना अनुमति के संचालित थे और ना ही इनका कोई पंजीकरण था । भारतीय न्याय संहिता व भारतीय विद्युत अधिनियम की सुसंगत धाराओ मे इनके ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया है । प्रकरण मे अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD29,514 görüntüleme • 4 ay önce

दिनांक 28.09.23 को थाना कोतवाली नगर पर एक महिला द्वारा बताया गया कि साईं उपवन में 112-PRV के पुलिसकर्मियों ने उनके साथ व उनके मंगेतर के साथ बदतमीजी, छेड़छाड़ और अवैध पैसे की डिमांड की, पुलिस द्वारा तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया | (1/2)
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD138,700 görüntüleme • 3 yıl önce

थाना लोनी बाँर्डर पुलिस द्वारा नाबालिग लडकी से दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 तंमचा .315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद स्कूटी बरामद । बाइट- श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD26,088 görüntüleme • 5 ay önce

आज दिनांक 27.02.2026 को सुबह करीब 08.00 बजे डॉयल 112 के माध्यम से थाना लोनी पर सूचना प्राप्त हुई कि अली गार्डन क्षेत्र में एक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया है इस सूचना पर तत्काल लोनी पुलिस द्वारा फील्ड यूनिट को बुलाते हुए मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो यह ज्ञात हुआ कि घायल व्यक्ति सलीम पुत्र नूर हसन उम्र करीब 50 वर्ष निवासी अली गार्डन निठौरा रोड कस्बा चौकी क्षेत्र के निवासी हैं जिन्हें तत्काल थाना लोनी पुलिस द्वारा घायल अवस्था में उपचार हेतू 50 शैय्या अस्पताल पहुचाया गया जहॉ डॉक्टरों द्वारा उन्हें रेफर कर दिये जाने के उपरान्त उन्हें तत्काल एम्बुलेंस द्वारा जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया । जहां पर वह अभी उपचाराधीन हैं परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है एवं घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है । मौके पर शांति-व्यवस्था पूर्णतः कायम है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। बाइट- श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी । UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD37,661 görüntüleme • 8 ay önce

दिनांक 04.10.2024 को डासना मंदिर पर कुछ लडको द्वारा मंदिर के बाहर हल्ला किया जा रहा था जिनको पुलिस बल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए खदेड़ दिया गया था । मंदिर परिसर के आस-पास पूर्णतः शान्ति बनी हुई है । वहाँ पर और अधिक पुलिस बल लगा दिया गया है ।(1/2) UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD71,252 görüntüleme • 2 yıl önce

दिनांक 15.08.2026 समय करीब 2:00 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में है। इस सूचना पर तत्काल मौके पर थाना खोड़ा एवं थाना कौशांबी पुलिस पहुँची, जाँच-पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आये कि रवि जो बहरामपुर नोएडा का रहने वाला था, अपने दोस्त नरेश के साथ बाइक पर दिल्ली-गाजीपुर किसी काम से जा रहा था। नरेश द्वारा यह बताया गया कि जब उसकी बाइक यूपी गेट के पहले पड़ने वाले पुल पर पहुँचती है, तो मांझे या धागे से उसका गला कट गया, जिससे वह घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु मैक्स हॉस्पिटल भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना कौशांबी द्वारा तत्काल पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। इस संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इन्दिरापुरम UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD12,279 görüntüleme • 2 ay önce

पुलिस मंथन-2025 के उद्देश्यों के अनुरूप श्री जे. रविन्दर गौड, पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट गाजियाबाद के निर्देशन में पुलिस थानों एवं कार्यालयों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कर उन्हें अधिक स्वच्छ, सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं नागरिक-अनुकूल बनाया गया है। इस पहल से आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होने के साथ पुलिस के प्रति सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ हुई है, वहीं आधुनिक एवं व्यवस्थित कार्यस्थल ने पुलिसकर्मियों के मनोबल, कार्यकुशलता, पारदर्शिता तथा जनसेवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सकारात्मक वृद्धि सुनिश्चित की है। UP POLICE #PoliceCommissionerateGhaziabad
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD15,048 görüntüleme • 3 ay önce

दिनांक 09.03.2026 को थाना क्षेत्र नन्दग्राम मोहल्ला नई बस्ती में दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ जिसमें एक पक्ष द्वारा मारपीट की घटना कारित की गयी है। जिसमें थाना नन्दग्राम में मुकदमा पंजीकृत करके तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है , जिनके नाम जीशान, ताहिर और राशिद हैं । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD20,544 görüntüleme • 7 ay önce

आज दिनांक 22/06/2026 समय सुबह 4:00 बजे पीआरवी द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना प्राप्त हुई कि एक बस मेरठ तिराहे पर पलट गई है । मौके पर तत्काल कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची और जांच में पाया गया कि यह बस ऋषिकेश से दिल्ली जा रही थी। सामने से एक ट्रक को आते देख बस ड्राइवर ने बचाने हेतु बस को मोड़ा और बस एक डिवाइडर पर टायर उसका चढ़ जाने से बस पलट गई । कुल आठ लोगों को चोट आई, जिन्हें उपचार हेतु तुरंत अस्पताल भेजा गया। फर्स्ट एड के बाद ये सभी व्यक्ति अपने-अपने गंतव्य पर रवाना हुए । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है । आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD13,289 görüntüleme • 4 ay önce

थाना इन्दिरापुरम के कनावनी क्षेत्र मे स्थित मदरसा जामिया खुल्फा ए राशिदीन को आज अल्पसंख्यक विभाग के द्वारा सील किया गया है । इसका प्रमुख कारण यह है कि अल्पसंख्यक विभाग के जो मानक है उनको यह पूरा नही कर रहा था, अवैध रुप से चल रहा था और ना ही इसका पंजीकरण था । अग्निशमन विभाग की एनओसी भी अप्राप्त है । इन सभी मानको के आधार पर यह अवैध रुप से पाया गया है । आज इसके सीलिंग की कार्यवाही की गई है । इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इसमे एफआईआर पंजीकृत करेगी तथा जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD10,159 görüntüleme • 4 ay önce

दि0 05.10.23 को थाना मोदीनगर क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की को अभि0 शौकीन द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर घायल करने के सम्बन्ध में थाना मोदीनगर पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के बाद आक्रोशित भीड़ द्वारा अभियुक्त शौकीन से मारपीट की गई थी।(1/3) UP POLICE
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD36,072 görüntüleme • 3 yıl önce

दि0 30.09.24 को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर एक लिखित सूचना प्राप्त हुई जिसमे वादिया द्वारा पुष्पा नामक महिला नि0 सेन विहार गाजियाबाद पर धर्मान्तरण कराने संबंधी आरोप लगाये गये है । सूचना के आधार पर सुसंगत धाराओं मे थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारी 1/2
POLICE COMMISSIONERATE GHAZIABAD23,597 görüntüleme • 2 yıl önce