
Shri Gorakhnath Mandir
@GorakhnathMndr • 161,432 subscribers
Official handle of Shri Gorakhnath Mandir
Videos

गोमाता भारतीय सभ्यता, संस्कृति और सनातन आस्था की आधारशिला है। गोसेवा का अर्थ केवल एक जीव की सेवा नहीं, बल्कि प्रकृति, पोषण और मानवता के संरक्षण का संकल्प है। इसी श्रद्धाभाव से आज प्रातः गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री Yogi Adityanath जी महाराज ने श्री गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित गोशाला में 'भोले' नन्दी महाराज से स्नेह प्रकट कर सेवा, करुणा और भारतीय संस्कृति के जीवंत आदर्श का संदेश दिया।
Shri Gorakhnath Mandir35,180 次观看 • 7 个月前

'वासंतिक नवरात्रि' के षष्ठ दिवस के पावन अवसर पर आज श्री गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में दुर्गा सप्तशती का पाठ संपन्न हुआ। इसके उपरांत प्रधान पुजारी श्री योगी कमलनाथ जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता दुर्गा के षष्ठ स्वरूप माँ कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
Shri Gorakhnath Mandir28,059 次观看 • 6 个月前

पावन श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आज गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री Yogi Adityanath जी महाराज ने प्राचीन शिव मंदिर, मानसरोवर, गोरखनाथ, गोरखपुर में विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक किया। महाराज जी ने देवाधिदेव महादेव से सकल संसार के कल्याण की कामना करते हुए सभी के सुख-समृद्धि, शांति और आरोग्यता हेतु प्रार्थना की। हर हर महादेव!
Shri Gorakhnath Mandir89,677 次观看 • 3 年前

गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री Yogi Adityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में दर्शन एवं भ्रमण पर आए बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनसे स्नेह प्रकट किया और उन्हें शिक्षा, संस्कार तथा राष्ट्रसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने का आशीर्वाद दिया। महाराज जी ने मन्दिर परिसर स्थित गोशाला में गोमाता एवं गोवंशों को गुड़ खिलाकर सेवा भी की।
Shri Gorakhnath Mandir16,457 次观看 • 4 个月前

5,000 वर्षों के इतिहास के साथ आज गुरु पूर्णिमा के इस आयोजन से जुड़कर हम अपनी ऋषि परंपरा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं, दुनिया के अंदर कितने लोगों के पास 5,000 वर्षों का अपना इतिहास है: गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री Yogi Adityanath जी महाराज
Shri Gorakhnath Mandir31,153 次观看 • 2 年前

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोरक्षपीठाधीश्वर, महंत श्री Yogi Adityanath जी महाराज ने आज श्री गोरखनाथ मंदिर में शिवावतारी महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी के दर्शन-पूजन कर सकल संसार के मंगल हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर महाराज जी ने श्री श्री योगिराज गम्भीरनाथ जी महाराज, युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज एवं अपने पूज्य गुरुदेव राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की आराधना की।
Shri Gorakhnath Mandir16,049 次观看 • 1 年前

