Vijender Gupta's banner
Vijender Gupta's profile picture

Vijender Gupta

@Gupta_vijender163,828 subscribers

Speaker, Delhi Legislative Assembly. MLA (Rohini),Former LoP Delhi Assembly,Member DDA.Ex President Delhi BJP,Ex Chairman MCD Standing Committee. SRCC Alumnus.

Videos

Gupta_vijender's profile picture

विधानसभा के माननीय सदस्य श्री अभय वर्मा द्वारा उठाया गया मामला इस सदन की विशेषाधिकार हनन (ब्रीच ऑफ प्रिविलेज) से संबंधित है। नेता प्रतिपक्ष सुश्री आतिशी की जिस वीडियो के आधार पर पंजाब में जो एफआईआर दर्ज की गई है, वह सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग है और सदन की संपत्ति है। इस वीडियो पर इस प्रकार कार्रवाई करना तथा मंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना गंभीर विषय है। इस संबंध में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन (ब्रीच ऑफ प्रिविलेज) का सीधा मामला बनता है। सदन इस पर संज्ञान लेगा और पुलिस कमिश्नर जालंधर के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही पर विचार करेगा, क्योंकि उन्होंने सदन की संपत्ति के साथ अनुचित हस्तक्षेप किया है। रिकॉर्डिंग सदन की होने के कारण इसे ‘टेम्पर्ड’ कहना स्वयं सदन की मर्यादा के विरुद्ध है। इस कॉन्स्पिरेसी में जो भी लोग संलिप्त हैं, उनके खिलाफ यह सदन सख्त कार्रवाई करेगा। सदन इस पूरे मामले का विधिवत संज्ञान ले रहा है।

Vijender Gupta

58,120 просмотров • 5 месяцев назад