
Gyanendra Shukla
@gyanu999 • 17,273 subscribers
Journalist अंधसमर्थक नहीं तो अंधविरोधी भी नहीं; सच को सच, गलत को गलत कहने वाली परंपरा का वाहक
Shorts
Videos

इस ग़रीब मज़दूर का सबसे बड़ा गुनाह है कि गाढ़ी कमाई से ख़रीदी अपनी मोटरसाइकिल की चोरी की शिकायत लेकर थाने चला गया! 🥲 वायरल वीडियो बरेली के सिरौली थाने का है, जहां शिशुपाल नाम का युवक अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचा था. उसी दौरान दरोगा सत्येंद्र यादव आते हैं। इसी बीच पास खड़ा कोई शख्स युवक से उसकी जाति पूछता है. जैसे ही युवक अपनी जाति बताता है, मोबाइल पर बात कर रहे दरोगा ने युवक के बाल पकड़कर उसे बाइक से नीचे खींच लिया और बिना कुछ सुने लगातार थप्पड़ जड़ दिए।
Gyanendra Shukla627,436 Aufrufe • vor 11 Monaten

बिना बिसरा जांच हुए-बिना हिस्टोपैथालॉजी रिपोर्ट अंबेडकरनगर में आईपीएस की मां की संदिग्ध मौत को हार्ट अटैक से हुआ हादसा करार देने में जुटे कतिपय मीडियाकर्मियों व मीडिया संस्थानों को झटका! आईपीएस आशुतोष मिश्रा ने जेवर की बरामदगी व 'हत्या की झूठी कहानी' जैसी खबरों पर जताई तल्खी, AajTak का नाम भी लिया, अफवाह फैलाने वालों पर जताई नाराजगी, कहा इसका खंडन स्थानीय पुलिस प्रशासन को करना चाहिए था, मुंह मे तौलिया ठूसा था चेहरे पर चोट और खून के निशान थे,, माँ के सारे जेवरात गायब थे, आशुतोष मिश्रा अपने सीनियर अधिकारियों पर भरोसा जताया है, आईपीएस आशुतोष ने कहा एडीजी और डीआईजी से बात कर कहा है कि घटना के खुलासे के लिए अपनी टीम लगाये, कहा किसी निर्दोष को न फंसाया जाय चाहे एक महीने लगे चाहे 2 महीना।
Gyanendra Shukla13,502 Aufrufe • vor 14 Tagen
0:55
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

इंसान या राक्षस?? ये भयंकर दृश्य राजस्थान के भरतपुर का है, ज़मीन विवाद में झगड़े के दौरान निरपत गुर्जर गिर गया जिस पर बहादुर गुर्जर के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया. 8 बार पहिया चढ़ाए जाने से निरपत ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया. आरोपी फ़रार हो गए. Disclaimer: वायरल वीडियो हृदयविदारक है
Gyanendra Shukla493,107 Aufrufe • vor 2 Jahren

रायबरेली जिला जेल से निकल रहे शख्स हैं सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह! साल 2015 में प्रयागराज में अधिवक्ताओं संग हुए विवाद में हुई हाथापाई में इनकी सरकारी पिस्टल से चली गोली से अधिवक्ता नबी अहमद की मौत हो गई, हालात यहां तक पहुंच गए कि इनका केस लड़ने को अधिवक्ता ही नहीं मिल पा रहा था, बीते 8 वर्षों से जेल में कैद में रहने के दौरान ही इन्हें सजा सुना दी गई, नौकरी से बर्खास्त कर ही दिए गए थे, इनकी बड़ी बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। इसके बाद बेटा और फिर सबसे छोटी बेटी है. जिस समय यह घटना हुई, सबसे छोटी बेटी तीन माह की थी, इनके परिजनों की पीड़ा रही कि पुलिस महकमे ने इन्हें पूरी तरह भुला दिया. बहरहाल, अब हाईकोर्ट से बेल मिलने के बाद बाहर आए हैं, जाहिर है इन आठ वर्षों में इनके और इनके परिवार की दुनिया ही बदल गई!
Gyanendra Shukla418,008 Aufrufe • vor 2 Jahren

सुबह-सुबह डीजीपी आवास की चारदीवारी के पास सफाई कर रहे अंजान चेहरों के बारे में जानने की उत्सुकता हुई, इनसे घुलेमिले एक शख्स ने बातचीत में इनके बंगलादेशी होने की बात की तो कौतूहलवश मोबाइल ऑन करके बात शुरू की। एक शख्स ने लखनऊ में बालू अड्डे पर रहने वाला और मूलतौर से असम का बताया, हैरानी की बात ये है कुछ दिनों की मियाद पूरी करके पुराने चेहरे गायब हो जाते हैं, नए-नए लोग काम करते दिखते हैं, पुरानों के बारे में पूछने पर बताते हैं कि वापस आसाम चले गए, सुरक्षा व संवेदनशीलता के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र में जो भी लोग रोजाना काम कर रहे हों उनके बारे में विस्तृत पड़ताल जरूरी है, वैरीफिकेशन जरूरी है। फिलहाल ये Nagar Nigam Lucknow के किसी ठेकेदार के मार्फत काम करने की बात कह रहे हैं। CM Office, GoUP Government of UP Home Department, UP Rajeev Krishna IPS, DGP UP Sushma Kharkwal कृपया संज्ञान लें
Gyanendra Shukla87,727 Aufrufe • vor 6 Monaten

भयावह! भयावह! भयावह! घोर अराजक! 😡 ये देवरिया के नारायणपुर का दिल दहलाने वाला दृश्य है, जहां कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं संग कुछ दरिंदे छेड़खानी करते दिख रहे हैं, जब ये बदमाश बच्चियों को पकड़ने के लिए दौड़े तब अपनी साइकिल छोड़कर चीखते हुए बदहवास बच्चियाँ भागीं, एक बच्ची खेत में जा गिरी. ये कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही का क्षेत्र बताया जा रहा है🥲 DGP UP Dr. Prashant Kumar IPS Retd. UP POLICE कृपया इस वायरल सीसीटीवी फ़ुटेज का संज्ञान लेकर इन नरपिशाचों को Yogi Adityanath सरकार की मंशा के मुताबिक़ सबक़ सिखाएँ!
Gyanendra Shukla239,764 Aufrufe • vor 1 Jahr

इस वॉयरल वीडियो में पिटने वाला शख़्स प्रवीण गुप्ता कोचिंग संस्थान में शिक्षक है, जिसका अपराध बस इतना है कि चंद आवारा-दबंग युवकों को लड़कियों के बैच में आने से मना किया था, घर लौटते समय दबंगों ने इन्हें बेरहमी से पीटा, घटना इटावा के भरथना की है. DGP UP शिक्षक को इंसाफ़ दिलाएँ🙏
Gyanendra Shukla310,167 Aufrufe • vor 3 Jahren

सराहनीय! वायरल वीडियो प्रयागराज में जल पुलिस के रेस्क्यू आपरेशन का है, गंगा दशहरा पर संगम में स्नान करते वक्त अचानक गहरे पानी में डूब रहे तीन युवकों को जल पुलिस की टीम ने बचा लिया शाम के वक्त तीनों युवक स्नान करते वक्त गहरे पानी की तरफ चले गए और डूबने लगे, जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की.
Gyanendra Shukla220,311 Aufrufe • vor 2 Jahren

#गाजीपुर होटल कारोबारी के बेटे विनीत राय की हत्या के आरोपी कमलेश चौधरी बिंद को UPSTF ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। एसओजी प्रभारी रोहित मिश्रा को भी गोली लगी है। यह मुठभेड़ बुधवार देर शाम सदर कोतवाली के कुर्था में हुई। मुख्य आरोपी कटरा गैंग सरगना शंकर पांडे और मुठभेड़ में मारे गए कमलेश चौधरी बिंद पर 1 लाख रुपए, जबकि अन्य दो आरोपियों सोनू यादव और मोनू त्रिपाठी पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित हुआ था। अब शंकर पांडे सहित बाकी दरिंदों को भी इसी तरह नष्ट होते जनता देखना चाहती है।
Gyanendra Shukla33,734 Aufrufe • vor 3 Monaten

क्या करे गरीब, वसूली के चलते मेहनत से भी रोज़ी रोटी कमाना मुश्किल है! वॉयरल वीडियो मथुरा का है, यमुना एक्सप्रेस वे पर चाय की दुकान लगाने वाले युवक संग पुलिस ने की बदसलूकी, आरोप है कि चौकी ले जाकर टार्चर किया गया, फ़्री में चाय-सिगरेट देने व महीनेदारी के लिए दबाव बनाया जा रहा है!
Gyanendra Shukla253,924 Aufrufe • vor 3 Jahren

वॉयरल वीडियो देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव का है, जहां बुलेरो से ठोकर लगने पर ग्रामीण द्वारा टोके जाने से दबंग बिफर उठे और क़हर ढा दिया, गांव में घुसकर महिलाओं-बच्चों को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा गया, दबंग हरफोड़ा गाँव के बताए जा रहे हैं,
Gyanendra Shukla242,483 Aufrufe • vor 3 Jahren

अजब-गजब; इंसान-पक्षी की दोस्तीः अमेठी के गौरीगंज के जामो ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद का मामला है. जहां मोहम्मद आरिफ और एक सारस की जोड़ी जय-वीरू के तौर पर चर्चित है. एक वर्ष पहले खेतों में यह पक्षी घायल अवस्था में मिला पैर टूटा हुआ था. 1/1
Gyanendra Shukla253,911 Aufrufe • vor 3 Jahren

शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली घटना हुई, एक हताश शख़्स ने पुलिस कप्तान के दफ़्तर में आत्मदाह की कोशिश की, हालत गंभीर है, एक वीडियो वायरल है जिसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि आग लगाने के दौरान कुछ लोग बाक़ायदा कैमरा ऑन किए हुए थे, रोकने के बजाए वीडियो बना रहे ये कौन लोग थे? इसकी जाँच हो, साथ ही पड़ताल इस बात की भी हो कि आख़िर किस ज़िम्मेदार कर्मचारी-अफ़सर की लापरवाही से एक शख़्स को ख़ुदकुशी सरीखी अतिवादी राह चुनने को मजबूर होना पड़ा?? घटना का ब्यौराः कांट के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली ने मंगलवार सुबह करीब 11.45 बजे कथित तौर से पुलिस के सुनवाई न करने से परेशान होकर एसपी दफ्तर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, सिपाहियों ने कंबल डाल कर आग पर काबू पाया उसे नाज़ुक हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश तिवारी और ताहिर के बीच पिकअप गाड़ी के स्वामित्व को लेकर विवाद था, ताहिर अपनी गाड़ी पाने के लिए चक्कर काट रहे थे, आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे आहत होकर ये आत्मघाती कदम उठा लिया, एसपी का दावा है कि इस मामले में पुलिस की कोई भूमिका नहीं है. ताहिर अली का उमेश तिवारी से व्यवसायिक संबंध हैं. दोनों के बीच एक पिकअप वाहन के स्वामित्व का विवाद चल रहा है, इसका समाधान कोर्ट से अपेक्षित है. नोटः वायरल वीडियो में आत्मदाह रोकने के बजाए कोई पीछे से रनिंग कमेंट्री करता सुनाई दे रहा है, इन तत्वों को क़तई बख्शा न जाए, और हाँ लापरवाह कर्मी व अफ़सर भी क़ानून से बचने नहीं चाहिए
Gyanendra Shukla181,996 Aufrufe • vor 2 Jahren

अभी-अभी एक सुधि नागरिक ने गोमतीनगर एक्सटेंशन से ये वीडियो भेजा है, जी-२० सड़क की ग्रीन बेल्ट में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं, जिसका कोई औचित्य नजर नहीं आ रहा है! ये शायद डिफेंस क्षेत्र में भी है। हरे पेड़ की कटाई जारी है ज़िम्मेदारों से निवेदन है कि तत्काल संज्ञान लेकर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें 🙏 रक्षा मंत्री कार्यालय/ RMO India Environment, Forest and Climate Change Department Dr. Arun Kumar Saxena Government of UP DM Lucknow
Gyanendra Shukla86,849 Aufrufe • vor 1 Jahr

धरती के भगवान या सफेद कोट में हैवान! सीएम के शहर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग अजय ने अपनी चाची के इलाज के लिए जानकारी ली तो जूनियर डॉक्टर ने गाली दी एतराज जताया तो दिव्यांग और उसकी पत्नी को जानवरों के मानिंद पीटा गया,मोबाईल छीना.पुलिस बामुश्किल पीड़ितों को निकाल सकी
Gyanendra Shukla220,418 Aufrufe • vor 3 Jahren

दरिंदों से बचेंगी तब पढ़ेंगी बेटियां! ये वॉयरल वीडियो 19 मई का है, स्कूल जा रही बच्ची संग शोहदे ने छेड़खानी की-धमकाया, राया के चामुंडा कॉलोनी का बताया जा रहा है वीडियो, पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट लिखाई पर आरोपी विष्णु के रसूख के चलते आज तक मथुरा पुलिस कार्रवाई न कर सकी 😞
Gyanendra Shukla170,722 Aufrufe • vor 3 Jahren