
Hardoi Police
@hardoipolice • 63,241 subscribers
#Police~Official Twitter account of Hardoi Police. Pls do not report crime here. Not monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.
Videos

अवगत कराना है कि दिनांक 20.08.2026 को वादिनी क्षमा दीक्षित पुत्री उमेश दीक्षित उम्र करीब 13 वर्ष निवासी ग्राम सहुआपुर थाना पचदेवरा जनपद हरदोई अपने गांव में स्थित संवेलियन प्राइमरी स्कूल में पेपर देने गयी थी। वही पर उसके साथ पढने वाली छात्रा द्वारा वादिनी से झगडा किया गया। जब वादिनी द्वारा इस संबंध में अपने अध्यापक को बताया गया तो अध्यापक द्वारा वादिनी को ही पीटा गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 23.08.2026 को वादिनी नें अपने पिता के साथ थाना हाजा आकर प्रार्थना पत्र दिया था। उक्त घटना के बाद दिनांक 24.08.2026 को वादिनी उपरोक्त को परिवार वाले इलाज हेतु अस्पताल जनपद फरुखाबाद ले गये थे। ईलाज के दौरान ही दिनांक 30.08.2026 को वादिनी क्षमा उपरोक्त की मृत्यु हो गयी। मृतका के पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही जनपद फरुखाबाद से कि गयी है। उक्त प्रकऱण में वादिनी के परिजनों द्वारा बताया गया कि दुसरी छात्रा के साथ- साथ स्कूल के अध्यापक द्वारा भी वादिनी से मारपीट की गयी जिससे क्षमा उपरोक्त की मृत्यु हुई है। इस संबंध में मृतिका के पिता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया है। स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के प्रत्येक बिन्दु पर गहनता से जांच की जा रही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट- UP POLICE DGP UP IG Range Lucknow ADG Zone Lucknow
Hardoi Police65,715 views • 28 days ago

अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है । उक्त के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि जनपद हरदोई के प्रमुख चौराहों पर नगर पालिका हरदोई द्वारा सौंदर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। डीएम चौराहे पर अशोक स्तम्भ यथावत लगा हुआ है। अशोक स्तम्भ हटाये जाने संबंधी आरोप पूर्णता असत्य है,इसका पूर्णतया खंडन किया जाता है। कृपया भ्रामक खबर प्रसारित न करें। उक्त के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट । IG Range Lucknow ADG Zone Lucknow UP POLICE DGP UP
Hardoi Police27,897 views • 4 months ago

अवगत कराना है कि थाना बेनीगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महुआ कोला में दिनांक 27 मई 2026 की सुबह कुछ स्थानीय लोगो द्वारा थाने पर सूचना दी गयी कि बाहर से आये कुछ लोगो के साथ मिलकर स्थानीय लोगो के द्वारा पुत्तीलाल पुत्र गिरजा प्रसाद मौर्य की निजी भूमि पर बने मंदिर में, जहाँ पूर्व में कोई प्रतिमा नहीं थी, बिना विधिक अनुमति के भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका विरोध स्थानीय लोगो के द्वारा किया जा रहा है। प्राप्त सूचना पर तत्काल श्रीमान जिलाधिकारी महोदय , श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरदोई व अन्य अधिकारीगणो द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगो से वार्ता की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय श्री अनुनय झां द्वारा दी गयी बाइट - UP POLICE ADG Zone Lucknow DGP UP IG Range Lucknow
Hardoi Police25,775 views • 4 months ago

अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.06.2026 को समय करीब 17.20 बजे जनपद हरदोई के थानाक्षेत्र शाहाबाद अंतर्गत ग्राम परियल के निकट बाढ़ चौकी का निरीक्षण करने उप जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय श्री सुशील कुमार मिश्र गए थे। जिसके उपरांत वापस आते समय गांव के निकट बनी सरकारी अन्नपूर्णा राशन की दुकान का निरिक्षण किया गया, जिसमें एक दुकान में राशन एवं एक दुकान में परचून की दुकान चलती देखी और उस पर उप- जिलाधिकारी शाहाबाद महोदय द्वारा आपत्ति की गई। जिस पर उदयवीर नामक व्यक्ति द्वारा उपजिलाधिकारी के साथ अभद्रता की गई ,और इसी क्रम मे उदयवीर (जाति लोधी राजपूत) पुत्र लालाराम राजपूत निवासी ग्राम परियल थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को अपने साथ ले जाने लगे। इसी दौरान उदयवीर राजपूत उपरोक्त के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को फोन करके बुलाया गया। गांव से पहले ही ग्रामीणों के द्वारा उप- जिलाधिकारी शाहाबाद की सरकारी गाड़ी पर बांस के डंडो से हमला किया गया एवं ग्रामीणो के द्वारा उप- जिलाधिकारी के ऊपर पत्थर फेंका गया जिसमें उनके सर पर चोट आई, जिन्हें CHC शाहाबाद से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्तपाल रेफर किया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वो स्वस्थ है। उपरोक्त प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है। कानून व्यवस्था सामान्य है। इस संबंध में जिला अधिकारी हरदोई महोदय श्री अनुनय झा द्वारा दी गई बाइट-
Hardoi Police22,656 views • 3 months ago

अवगत कराना है कि अवगत कराना है कि दिनांक 23.06.2026 को आवेदक द्वारा थाना बिलग्राम पर सूचना दी गयी कि आवेदक की 13 वर्षीय पुत्री थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर अपने नाना राजेश के घर गई थी। जहां से अभियुक्तगण 1.राहुल तिवारी 2.प्रिया पत्नी प्रशांत 3.गुड्डू निवासीगण रतनपुर शताब्दी नगर कानपुर वादी की पुत्री को अपने साथ बहला- फुसला कर ले गए । इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 278/26 धारा 87/137(2) बीएनएस पंजीकृत कर पीड़िता की सकुशल बरामदी हेतु पुलिस टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर तलाश की जा रही थी । दिनांक 28.06.2026 को पीड़िता स्वयं थाने पर आयी व पीडिता द्वारा जो बताया गया उस आधार पर बयान दर्ज किये गये। स्थानीय पुलिस द्वारा पीडिता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है । पीडिता के मा0 न्यायालय मे बयान भी अभी शेष है। जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। स्थानीय पुलिस द्वारा पीडिता को किसी भी प्रकार से डराया – धमकाया नही गया है और ना ही कोई अभद्रता/ मारपीट की गयी है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बिलग्राम श्री रामसूरत सोनकर द्वारा दी गयी बाइट-
Hardoi Police14,920 views • 3 months ago

कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल खबर "जनपद हरदोई में एक नाबालिग लड़की के साथ 32 लोगों ने किया दुष्कर्म" के संबंध में अवगत कराना है कि ऐसी कोई घटना जनपद हरदोई में घटित नहीं हुई है, उक्त प्रचारित व प्रसारित खबर पूर्णतया असत्य, तथ्यहीन एवं भ्रामक है, जनपद हरदोई पुलिस उक्त घटना का पूर्णतया खंडन करती है तथा भ्रामक खबर का प्रचार व प्रसार करने वाले के विरुद्ध थाना बिलग्राम पर मु0अ0स0 302/26 धारा 353(2) BNS पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। हरदोई पुलिस यह भी अपील करती है कि भ्रामक खबर का प्रचार व प्रसार न करें अन्यथा संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री सुबोध गौतम की बाइट UP POLICE ADG Zone Lucknow IG Range Lucknow DGP UP
Hardoi Police11,922 views • 2 months ago

अवगत कराना है कि कतिपय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम चौराहे से अशोक स्तम्भ को हटाने से संबंधित खबर प्रसारित की जा रही है । उक्त के संबंध में अवगत कराना है कि वर्ष 2023-24 में एक्सीडेंट के कारण DM चौराहा क्षतिग्रस्त हो गया था। तत्समय राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को कोई नुकसान न पहुँचे, इस दृष्टि से तथा चौराहे का सौन्दर्यीकरण कराये जाने के क्रम में अशोक स्तम्भ को वहीं चौराहे पर बनी अमृत महोत्सव स्मृतिका पर सम्मानपूर्वक स्थापित किया गया था। वर्तमान में DM चौराहे का सौन्दर्यीकरण प्रस्तावित है और सौन्दर्यीकरण के उपरांत अशोक स्तम्भ को पुनः स्थापित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।कृपया भ्रामक खबर प्रसारित न करें। उक्त के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हरदोई श्री अनुनय झा द्वारा दी गयी बाइट । IG Range Lucknow ADG Zone Lucknow UP POLICE DGP UP
Hardoi Police12,731 views • 4 months ago
No more content to load