युवा बिहारी चिराग पासवान's banner
युवा बिहारी चिराग पासवान's profile picture

युवा बिहारी चिराग पासवान

@iChiragPaswan1,058,482 subscribers

Minister of Food Processing Industries, Govt. Of India || National President, Lok Janshakti Party || Member of Parliament , Hajipur (Bihar)

Shorts

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा !!! सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें। जय हिंद 🇮🇳 #HappyIndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस

सारे जहाँ से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा !!! सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें। जय हिंद 🇮🇳 #HappyIndependenceDay #स्वतंत्रता_दिवस

11,632 Aufrufe

एक पुत्र के लिए भावुक पल..

एक पुत्र के लिए भावुक पल..

75,555 Aufrufe

नवादा की देवतुल्य जनता का आभार!

नवादा की देवतुल्य जनता का आभार!

50,431 Aufrufe

Videos

iChiragPaswan's profile picture

यह हमारी PMFME योजना है, जिसके माध्यम से हम युवा और पहली बार उद्यम शुरू करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम उन्हें उनके उत्पादों को बेहतर ढंग से प्रसंस्कृत कर मूल्यवर्धित उत्पादों में बदलने तथा उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँचाने में सहायता प्रदान करते हैं। पैकेजिंग सहित तकनीकी मार्गदर्शन और हर स्तर पर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है। जब यह योजना शुरू की गई थी, तब हमारा लक्ष्य 2 लाख लाभार्थियों को सहायता देकर विकसित करना था। मुझे खुशी है कि कुछ सप्ताह पहले ही हमने यह लक्ष्य हासिल कर लिया है। मुझे विश्वास है कि हम इसी गति से आगे बढ़ते रहेंगे। यह योजना एक मजबूत वैल्यू चेन के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब किसानों के खेतों के आसपास ही ऐसी सुविधाएँ विकसित होती हैं, तो इसका सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलता है। खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से हमारे प्रधानमंत्री जी का विजन है कि भारत को दुनिया की ‘ग्लोबल फूड बास्केट’ के रूप में स्थापित किया जाए। मेरा विश्वास है कि इस लक्ष्य को हासिल करने में PMFME योजना का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान होगा। मेरा दृढ़ विश्वास है कि खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में यह सिर्फ शुरुआत है। हमें अभी बहुत लंबा सफर तय करना है।

युवा बिहारी चिराग पासवान

13,002 Aufrufe • vor 4 Tagen

iChiragPaswan's profile picture

पुनः मैं दोहराता हूँ कि मैं समावेश की सोच रखता हूँ। समाज का एक सबसे अगड़ा वर्ग जिसको कहा जाता है कि पूरी तरीके से सक्षम है, क्या वो वर्ग को न्याय मिल रहा है? आज मेरे बिहार में ही एक एनकाउंटर हुआ, वो पंडित परिवार से ही वो आता था, उसकी भी मैंने निंदा उतनी ही प्रमुखता से की जितने यहाँ पर किसी पासी समाज के साथ हो रहे अन्याय की। मैंने उतनी ही प्रमुखता से आवाज बनने का प्रयास किया, ये दो छोर हैं जिनको अपनी-अपनी राजनीतिक दृष्टि से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। पंडित-पासी-पासवान के बीच में समाज का हर एक वर्ग है जिसकी मैं आवाज बनने का प्रयास कर रहा हूँ।

युवा बिहारी चिराग पासवान

66,475 Aufrufe • vor 1 Monat

iChiragPaswan's profile picture

पश्चिम बंगाल में बिहारी छात्रों से बर्बरतापूर्ण मारपीट की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। वहां की मुख्यमंत्री ने फिर एक बार बिहारियों का अपमान किया है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं ममता बनर्जी जी से पूछना चाहता हूं कि क्या पश्चिम बंगाल में परीक्षा देना भी गुनाह है ? क्या अब भी विपक्षी दल के नेता चुप्पी साधे रहेंगे? मैं पूछना चाहता हूं बिहार के नेता प्रतिपक्ष से कि अब आप किस हक से तृणमूल कांग्रेस का समर्थन करेंगे। मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar जी से आग्रह करता हूं कि मामले की गहन जांच करा कर दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई करें। ANI Press Trust of India IANS Mamata Banerjee

युवा बिहारी चिराग पासवान

485,541 Aufrufe • vor 1 Jahr

iChiragPaswan's profile picture

कांग्रेस आज बाबा साहेब के सम्मान को लेकर चिंता जता रही है, ये वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब अंबेडकर जी के रहते हुए उन्हें सम्मान देना जरूरी नहीं समझा। दशकों तक उनकी एक तस्वीर तक भारत की संसद में लगाना कांग्रेस ने जरूरी नहीं समझा। बाबा साहेब के सम्मान में भारत रत्न देना भी उन लोगों ने जरूरी नहीं समझा। आज कांग्रेस केवल एक प्रतिस्पर्धा में है, क्यों? क्योंकि आज प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी और केंद्र की #NDA सरकार ने भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख पलों को विकसित कर उन्हें चिन्हित करने का काम किया है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही उन्होंने बाबा साहेब का नाम लेना तो दूर की बात है उनके नाम को भुलाने का काम किया। आज उसी कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब के सम्मान की चिंता हो रही है? कांग्रेस केवल दिखावा कर रही है।

युवा बिहारी चिराग पासवान

216,381 Aufrufe • vor 1 Jahr

iChiragPaswan's profile picture

राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन अभद्रता और अशोभनीय भाषा की कोई जगह नहीं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा के मंच से देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के लिए जिस प्रकार की गंदी और घटिया भाषा का प्रयोग किया गया, वह केवल निंदनीय ही नहीं, बल्कि शर्मनाक भी है। बिहार की जनता इन अपमानजनक शब्दों को कभी माफ़ नहीं करेगी। मैंने हमेशा कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा का पालन करना होगा। आप तीखा से तीखा वार आप मर्यादित शब्दों में कर सकते हैं। लेकिन इस तरीके से गाली गलौज करना वो भी प्रधानमंत्री के खिलाफ तो ये कोई स्वीकार नहीं कर सकता है। वो हमारे देश के पीएम हैं इसे बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता है महागठबंधन के नेताओं ने फिर साबित कर दिया कि उनकी पूरी राजनीति गाली-गलौज, गुंडागर्दी और अराजकता की दलदल में धंसी हुई है। बिहार की जनता इनकी इस गंदी सोच और चरित्रहीन राजनीति का करारा जवाब देगी।

युवा बिहारी चिराग पासवान

136,332 Aufrufe • vor 1 Jahr

iChiragPaswan's profile picture

भारत की अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक 'वंदे मातरम्' को सम्मान और कानूनी संरक्षण प्रदान करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। लोकसभा द्वारा 'राष्ट्रीय सम्मान का अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित किया जाना उन करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का सम्मान है, जिनके लिए वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। यह निर्णय हमारी सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय गौरव और संविधानसम्मत मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और सशक्त करेगा। वंदे मातरम्! भारत माता की जय! 🇮🇳

युवा बिहारी चिराग पासवान

14,801 Aufrufe • vor 29 Tagen