
Lucky Bisht
@iamluckybisht • 38,805 subscribers
Former Spy | Sniper | Commando देश प्रेम से बड़ा कोई धर्म नहीं 🇮🇳 धर्मो रक्षति रक्षितः 🇮🇳🫡
Shorts
Videos

आईटीबीपी डीजी शत्रुजीत कपूर ने सिर्फ इतना कहा कि चीन अपनी सेना और सैन्य तकनीक पर भारत से अधिक पैसा खर्च करता है और उसके पास एडवांस हथियार हैं। उन्होंने यह कहीं नहीं कहा कि भारत चीन को हरा नहीं सकता। लेकिन पश्चिमी मीडिया इसी बात को लेकर प्रोपेगेंडा चला रही है। याद रखिए, भारत की असली सैन्य ताकत का अंदाज़ा सिर्फ उन हथियारों से नहीं लगाया जा सकता, जिन्हें दुनिया देख चुकी है। भविष्य में अगर कभी युद्ध की स्थिति आई, तो भारतीय सेना अपनी क्षमता, अपने साहस और अपनी ताकत से दुनिया को भारत की शक्ति का एहसास कराएगी। हमारी सैन्य क्षमताओं के कई पहलू सार्वजनिक नहीं हैं, और हर देश अपनी सामरिक जानकारी दुनिया के सामने नहीं रखता। हिंदुस्तान को कमज़ोर समझने की भूल मत करना। 🇮🇳 जय हिंद! भारत माता की जय!
Lucky Bisht110,516 просмотров • 13 дней назад

ब्रिटेन में 72 घंटे का हाई अलर्ट: मौसम का बहाना या रूसी हमले की हकीकत? ब्रिटेन प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अगले 3 दिन का राशन और जरूरी सामान घर में स्टोर कर लें। इसे 'खराब मौसम' की चेतावनी बताया जा रहा है... लेकिन हकीकत कुछ और ही है! रूस ने ब्रिटेन को सीधी और खुली धमकी दी है। यूक्रेन का लगातार समर्थन करने और पिछले 4 साल से MI6 के जरिए रूस को नुकसान पहुँचाने के कारण पुतिन का गुस्सा सीधे ब्रिटेन पर फूटा है। रूस ने साफ कह दिया है कि वह नाटो को बाद में देखेगा, पहले ब्रिटेन का हिसाब करेगा! ब्रिटेन पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है। #luckybisht #Britain #Putin #AndyBurnham #DonaldTrump #UKNews #RussiaThreat
Lucky Bisht61,604 просмотров • 12 дней назад

20 तारीख को जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी और उनके सहयोगियों द्वारा छात्रों के प्रदर्शन की आड़ में एक बड़े हादसे की साजिश थी।
Lucky Bisht204,281 просмотров • 3 месяцев назад

नेपाल में चुपचाप आकर लौट गए ब्रिटेन के पावरफुल लाइफ-पीयर लॉर्ड ऐशक्रॉफ्ट। बिना चुनाव वाला नेता नेपाल क्यों आया था, MI6 का प्लान क्या है अभी कोई नहीं जानता। लेकिन माहौल बता रहा है… कुछ बड़ा होने वाला है। #LuckyBisht #LordAshcroft #MI6 #NepalElection #Pokhara
Lucky Bisht428,741 просмотров • 9 месяцев назад

आज पाकिस्तान के अंदर हालात इस हद तक गिर चुके हैं कि एक बेबस, भीख मांगकर जीने वाली पागल महिला तक सुरक्षित नहीं है। वर्दी में बैठे लोग ही उसकी इज़्ज़त नोच रहे हैं। फिर सवाल उठता है सुरक्षा आखिर किसके हाथ में है? पाकिस्तान की कानून व्यवस्था असीम मुनीर के राज में। आप इस वीडियो में देख सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति इसका विरोध करता है तो उसे गोली मार दी जाती है। फील्ड मार्शल अशीम मुनीर के राज में आम लोग नरक से भी बदतर जिंदगी झेल रहे हैं और पाकिस्तान के अंदर बहुत जल्द एक बार फिर तख्तापलट होने वाला है लेकिन इस बार सरकार का नहीं असीम मुनीर का। #Pakistan #LawAndOrder #ExposeTruth #HumanRights #Reality
Lucky Bisht247,188 просмотров • 7 месяцев назад

आप ही बताइए, क्या ये मुमकिन है कि हिंदुस्तान के 140 करोड़ लोगों के फ़ोन टैप किए जा सकें? 🤔 अगर फ़ोन टैप हो भी रहे हैं, तो उन्हें सुनने के लिए इंसान भी तो चाहिए। क्या हमारे देश के पास इतने लोग हैं कि हर फ़ोन की हर बातचीत सुन सकें? सोचिए, 140 करोड़ लोग और रोज़ करोड़ों कॉल! हाँ, ये सच है कि कुछ चुनिंदा लोगों के फ़ोन टैप होते हैं, ताकि सही जानकारी भारतीय सेना, प्रधानमंत्री या हमारी सुरक्षा एजेंसियों तक पहुँच सके और देश सुरक्षित रहे। 🇮🇳 तो अफ़वाहों पर नहीं, तर्क और समझदारी पर भरोसा कीजिए। आपकी क्या राय है?
Lucky Bisht57,911 просмотров • 1 месяц назад

28 जनवरी 2026 से पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट ब्लैक जेट खड़ा है, और हैरानी की बात ये है कि नेपाल सरकार को इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं। आज भी पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पूरा कंट्रोल चीन के पास है। इसी जेट से ब्रिटेन के बिज़नेसमैन लॉर्ड अशक्रॉफ्ट नेपाल आए हैं जिन्हें सिर्फ उद्योगपति कहना आधा सच है। ये दुनिया भर में सरकारें बनाने-बिगाड़ने में भूमिका निभाते हैं और MI6 के एजेंट है । इस वक्त उनकी नज़दीकियाँ केपी ओली से हैं, जिन्हें नेपाल की जनता सत्ता से बाहर कर चुकी है। 5 मार्च 2026 से नेपाल में दोबारा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे संवेदनशील समय में लॉर्ड अशक्रॉफ्ट की मौजूदगी सिर्फ इत्तेफाक नहीं लगती। सवाल साफ है क्या नेपाल की राजनीति के पीछे कोई अदृश्य खेल खेला जा रहा है? #LuckyBisht #NepalPolitics #NepalElections #Geopolitics
Lucky Bisht225,616 просмотров • 9 месяцев назад

24 जून को भोजपुर के एसपी पुलिस बल के साथ भरत तिवारी के घर पहुंचते हैं और भरत तिवारी के परिवार को यह विश्वास दिलाते हैं कि उनको न्याय मिलेगा और संविधान के हिसाब से कार्रवाई होगी और वह कहते हैं कि परिवार पर लगे हुए केस को भी जल्दी वापस ले लिया जाएगा। इसे सारी दुनिया ने देखा लेकिन पर्दे की कहानी कुछ अलग है। भोजपुर एसपी श्री राज भरत तिवारी के छोटे भाई चंदन तिवारी को अकेले में लेकर जाते हैं और उन्हें धमकी देते हैं कि यह जो सब कुछ चल रहा है इसको जितनी जल्दी हो सके बंद करो और कहते हैं कि तुम्हारा भाई भरत तिवारी एक अपराधी था। उसने पुलिस को हथियार दिखाया इसलिए वह मारा गया। लेकिन क्या सच में यह धमकी सिर्फ एसपी दे रहे थे या एसपी भी किसी और के ऑर्डर को फॉलो कर रहे हैं? #BharatTiwari #Bhojpur #JusticeForBharatTiwari
Lucky Bisht114,754 просмотров • 4 месяцев назад

बालेन शाह ने प्रधानमंत्री बनते ही महज़ 24 घंटे के भीतर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर दिया। अपने कार्यकाल में इन्होंने जनजी आंदोलन के दौरान कई मासूम बच्चों की हत्या करवाई थी। जो बच्चे इस आंदोलन में मारे गए, वे तो कभी वापस नहीं आ सकते, लेकिन उनके परिजन आज शायद अपनी आँखों से न्याय होते हुए देख सकें। #Nepal #Justice #BalenShah #KPOli #LuckyBisht
Lucky Bisht150,265 просмотров • 7 месяцев назад

14 मार्च को सुबह लगभग 2:30 बजे अफ़ग़ानिस्तान की तरफ़ से पाकिस्तान के क्वेटा पर ड्रोन हमला किया गया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और 25 से ज़्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली जरदारी दावा कर रहे हैं कि ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। अगर ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया था, तो नीचे ज़मीन पर तबाही की ये तस्वीरें कहाँ की हैं? #LuckyBisht #AsifAliZardari #AfghanistanPakistanWar #QuettaDroneAttack
Lucky Bisht129,736 просмотров • 7 месяцев назад

एफ-35 को मिसाइल हमले में गिराया #DonaldTrump #F35 #AmericaIranWar #F35Crash #LuckyBisht
Lucky Bisht114,537 просмотров • 7 месяцев назад

जब ईरान के स्लीपर सेल एक्टिव होने की खबरें सामने आती हैं… उसी समय अमेरिका के अंदर दो बड़े “हादसे” टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में एक्सप्लोजन और जॉर्जिया के ऐतिहासिक कोर्टहाउस में आग। सवाल उठता है क्या ये सच में सिर्फ हादसे हैं, या किसी बड़े प्लान की शुरुआत? सच क्या है… बहुत जल्द दुनिया के सामने आएगा। #Geopolitics #TexasExplosion #GeorgiaFire #GlobalTension #LuckyBisht
Lucky Bisht103,383 просмотров • 7 месяцев назад

आख़िर कौन सी खुफिया ताकत ईरान के पीछे खड़ी है? जिसे अमेरिका के Command Post की लोकेशन पता है, Military Staging Area कहाँ है यह भी पता है, यहाँ तक कि दुबई के किस होटल से Mossad अपना कमांड बेस चला रहा है दुनिया में कोई न कोई बहुत बड़ा खेल चल रहा है। #Iran #USA #Israel #MiddleEast #IntelligenceWar #Geopolitics #Dubai #Mossad #LuckyBisht
Lucky Bisht109,111 просмотров • 8 месяцев назад

12 और 13 सितंबर को भारत में ऐतिहासिक BRICS सम्मेलन होने जा रहा है, जहाँ भारत, रूस और चीन जैसे शक्तिशाली देश एक साथ एक टेबल पर होंगे। हमें अपनी मुद्रा (करेंसी) में व्यापार करने और डॉलर पर निर्भरता खत्म करने का पूरा अधिकार है और यही बात पश्चिमी ताकतों (West) को चुभ रही है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार हर नागरिक को है और जायज़ मुद्दों पर विरोध होना भी चाहिए! लेकिन विरोध आपका अपना होना चाहिए, किसी विदेशी धरती पर बैठे आकाओं के इशारे पर नहीं। जब देश इतिहास रचने जा रहा हो, तब विदेशी टूलकिट का हिस्सा बनकर माहौल खराब करना 'विरोध' नहीं, 'देशद्रोह' कहलाता है। जागते रहिए और देश के साथ खड़े रहिए! जय हिंद! 🇮🇳🔥 #LuckyBisht #BRICS2026 #IndiaFirst
Lucky Bisht29,628 просмотров • 2 месяцев назад

भारत 15 अगस्त 1947 को आज़ाद हुआ था। हम कोई कॉलोनी नहीं हैं और न ही किसी विदेशी देश की टेरिटरी का हिस्सा हैं। भारत एक संप्रभु राष्ट्र है। अमेरिका या किसी भी विदेशी ताक़त को यह अधिकार नहीं है कि वह मानवाधिकार का नाम लेकर भारत के क़ानूनों और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए। जय हिंद 🇮🇳🙏 #UmarKhalid #GuantanamoBayDetentionCamp #GuantanamoTortureJail #ZohranMamdani #HumanRightsHypocrisy #USDoubleStandards #SelectiveOutrage #GlobalHypocrisy #PoliticalPrisoners #luckybisht
Lucky Bisht107,115 просмотров • 10 месяцев назад