
IANS Hindi
@IANSKhabar • 11,317 subscribers
India’s Largest Independent News Agency
Shorts
Videos

राष्ट्रपति और राज्यपालों को विधेयकों को मंजूरी देने के लिए समयसीमा निर्धारित करने वाले सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के कुछ दिनों बाद, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने न्यायपालिका के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि हम ऐसी स्थिति नहीं बना सकते जहां अदालतें राष्ट्रपति को निर्देश दें। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान का अनुच्छेद 142, जो सुप्रीम कोर्ट को विशेष अधिकार देता है, "न्यायपालिका के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ एक परमाणु मिसाइल बन गया है"।
IANS Hindi251,474 views • 1 year ago

गोंडा, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर एक दलित लड़की द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कहा, "जनवरी 2023 में जब कुछ बच्चों ने मुझ पर आरोप लगाए थे, तो इन्हीं सांसद महोदय (चंद्रशेखर आज़ाद) ने कहा था कि अगर समाज अनुमति दे तो मैं उन्हें घसीट कर ले जाऊंगा। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि मेरे ऊपर तो एफआईआर हो गई, न्यायपालिका का सामना कर रहा हूं। सच्चाई सामने आ जाएगी। आरोप लगते ही मैंने कहा था कि जिस दिन भी एक भी आरोप साबित हो जाएगा तो मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा। आज मैं नगीना सांसद से पूछना चाहता हूं कि आपका वो बल कहां गया? अब दलित बेटी का सवाल है उस समय जाट की बेटियों का सवाल था। क्या वह इस पर मीडिया के सामने मुंह खोलेंगे? उनका क्या कहना है? उस लड़की के आरोप का इन्हें जवाब देना चाहिए या नहीं?..."
IANS Hindi132,041 views • 1 year ago

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने खजूरी चौक का दौरा किया। यहां ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर अधिकारियों से बात की। उन्होंने कहा "दिल्ली में सभी जगह सड़कें टूटी हुई हैं। पूरा मंत्रिमंडल सड़कों पर है। सीएम का आदेश है कि सभी अधिकारियों को 24 घंटे काम करना पड़ेगा। सड़कें और पानी सीवर की समस्या को सही करना पड़ेगा। केजरीवाल की काम न करने की संस्कृति खत्म हो गई है और मोदी जी के वर्क कल्चर के मुताबिक सभी अधिकारियों को बदलाव करना पड़ेगा।"
IANS Hindi140,046 views • 1 year ago

दिल्ली: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद असद मदनी ने कहा, "आज की तारीख में भारत का मुसलमान अपने आपको कॉर्नर्ड, अनसेफ और ह्यूमिलिएटेड समझता है। ये तीन शब्द मेरी समझ में इस वक्त आए हैं। मैं किसी एक पर्टिकुलर इंसिडेंट की बात नहीं करूंगा, बल्कि यह इंसिडेंट्स की एक सीरीज है... एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस और सरकारों का रवैया पक्षपातपूर्ण है। यह ज्यादा फिक्र की बात है कि जिन लोगों का काम नाइंसाफी को रोकना था या मजलूम को इंसाफ दिलाना था, उन्होंने आंखें मूंद ली हैं। इसलिए ये तीन बातें मैंने कही हैं, और इन तीनों स्थितियों से भारत का मुसलमान गुज़र रहा है।"
IANS Hindi32,799 views • 3 months ago

दिल्ली: करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक कपिल मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली
IANS Hindi22,846 views • 1 year ago

दिल्ली: कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, "आरती साठे को जिस तरह जज बनाया गया है, वह 2014 तक भाजपा की प्रवक्ता थीं। जस्टिस दत्ता शिंदे और फडणवीस के बीच खड़े हुए हैं। न्यायपालिका में भारी पैमाने पर भगवाकरण हो रहा है। राहुल गांधी पर जज की टिप्पणी अनावश्यक थी। उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में अतिक्रमण क्यों किया? न्यायपालिका की जिम्मेदारी कानून को लागू करने और उसकी व्याख्या करने की है, न कि राजनीतिक लोगों के मुद्दों में हस्तक्षेप करने की। बीजेपी सांसद तापिर गाओ ने स्वयं कहा था कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी इसकी पुष्टि की है। जस्टिस दत्ता की टिप्पणी आपत्तिजनक है।"
IANS Hindi14,056 views • 11 months ago
No more content to load