
Indian Express Hindi
@IEhindi • 60,674 subscribers
Shorts
Videos

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में भारी ब्लंडर होते होते बच गया. CM मोहन 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे और पीएम मोदी के नाम के नारे बुलंद कर रहे थे. इसी दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के लिए नारा लगाते वक्त उनकी जुबान फिसलते-फिसलते बची. हालांकि, उन्होंने समय रहते खुद को संभाल लिया. मंच पर जेपी नड्डा भी मौजूद थे. देखिए वीडियो
Indian Express Hindi217,590 Aufrufe • vor 3 Tagen

पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी ने CM भगवंत मान पर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि, “संसद में हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे. 11 बजे सुबह उनके मुंह से शराब की बू आती थी.” मान के बचाव में उतरे AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि, “आरोप तो राहुल गांधी के ऊपर भी नशा करने के लगते रहे हैं मगर आरोपों से तो कुछ नहीं होता, मुझे लगता है राहुल गांधी के स्तर पर उन्हें इस तरीके की हल्की बात नहीं करनी चाहिए.”
Indian Express Hindi210,200 Aufrufe • vor 3 Tagen
2:26
Sensitive content
This media may contain sensitive content.

सेंट्रल दिल्ली में हजारों सुरक्षाकर्मी की तैनाती के बीच एक प्रोटेस्टर को कुछ गुंडों ने कनॉट प्लेस में बुरी तरह पीटा. वीडियो में इन गुंडों में से एक के हाथ पर मेटल नकल भी दिख रहा है. इन लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा कि प्रोटेस्टर के कपड़े फट गए और पीठ पर कई घाव हो गए. वो प्रोटेस्टर भागकर आगे गया, जहां सड़क पर एक किनारे कुछ पुलिसकर्मी खड़े दिख रहे थे, लेकिन उनमें से कोई भी उसे बचाने नहीं आया. वीडियो: जतिन, इंडियन एक्सप्रेस हिंदी
Indian Express Hindi596,779 Aufrufe • vor 28 Tagen

बिहार में शराबबंदी के 10 साल बाद भी नशे का कारोबार थमने के बजाय नए रूप में फैल रहा है. गांजा, हेरोइन, नशीली गोलियां और 'कोटा' जैसे ड्रग्स अब चिंता का बड़ा कारण बन गए हैं. नेपाल और पूर्वोत्तर से बिहार तक कैसे पहुंच रहा है नशे का नेटवर्क? कौन चला रहा है इसकी सप्लाई चेन? इंडियन एक्सप्रेस की पड़ताल में देखिए बिहार के ड्रग्स कारोबार का पूरा सच.
Indian Express Hindi271,121 Aufrufe • vor 17 Tagen

1,211 करोड़ रुपये, 6,52,831 बैंक खाते और 15 लाख शिकार. 0.30% रोज़ के ब्याज़ का लालच देकर 'SD Pay' ने गुजरात में इस पूरी रकम को साफ कर दिया. 18 FIR और 38 सीज खातों के बावजूद पुलिस अब तक सिर्फ 1.86 करोड़ रुपये ही रिकवर कर पाई है. देखिए 1,200 करोड़ के इस स्कैम की पूरी रिपोर्ट.
Indian Express Hindi71,238 Aufrufe • vor 4 Tagen

चुनाव आयोग के IT विभाग की निगरानी अब फिर से सीनियर अधिकारी के हाथ में आ गई है. दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बाद आयोग ने एक और बड़ा बदलाव किया है. ECINet सॉफ्टवेयर, वोटर लिस्ट पर अधिकारियों के अधिकार और गोवा में 97 वोटरों के नाम जुड़ने से लेकर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई तक, चुनाव आयोग के फैसलों पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई, UGC के नए नियमों और सरकार के यू-टर्न पर भी अहम अपडेट्स जानिए.
Indian Express Hindi29,606 Aufrufe • vor 1 Tag

"ये कैसी डेमोक्रेसी है?" CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में आई 12th में पढ़ने वाली लड़कियां क्या बोलीं?
Indian Express Hindi411,591 Aufrufe • vor 28 Tagen

‘बागेश्वर बाबा’ के नाम से मशहूर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह कथित तौर पर भगवान कृष्ण पर टिप्पणी करते हुए भगवान राम की श्रेष्ठता बताते नजर आ रहे हैं. विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर सफाई दी. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ भगवान कृष्ण को भावपूर्ण उलाहना दे रहे थे.
Indian Express Hindi70,041 Aufrufe • vor 5 Tagen

दिल्ली पुलिस ने धौला कुआं से सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर काव्या को किया डिटेन. देखिए वीडियो
Indian Express Hindi343,740 Aufrufe • vor 28 Tagen

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अत्यधिक गरीबी 2011 के 27% से घटकर 2023 में 2.6% रह गई. करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए. लेकिन गरीबी घटने के इन आंकड़ों के बीच कई सवाल भी हैं. 57% गरीब अब भी यूपी से पश्चिम बंगाल तक फैली एक पट्टी में रहते हैं. रोजगार बढ़ा है, लेकिन वास्तविक मजदूरी लगभग स्थिर है और युवा बेरोजगारी भी बढ़ रही है. समझिए, विश्व बैंक की रिपोर्ट भारत की गरीबी के बारे में क्या बताती है, आंकड़ों के पीछे की हकीकत क्या है और रोजगार, आय की असमानता और गरीबी रेखा से जुड़ी चुनौतियां कितनी बड़ी हैं.
Indian Express Hindi43,511 Aufrufe • vor 5 Tagen