
Kundan Singh 𝕏
@imkundan_singh • 9,365 subscribers
Student @UoA_Official . RP/Like ≠ Endorsement. Thoughs are free
Videos

लेखपाल भर्ती परीक्षा के पेपर आउट की बात खुलकर मीडिया को बताने वाले एकमात्र अभ्यर्थी 👇 गोपीनाथ लक्ष्मणदास रस्तोगी इण्टर कॉलेज में परीक्षा देने वाले एक साथी से मेरी सीधी बात हुई जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे पेपर आउट होने की बात पक्की है और सेंटर के अंदर क्या-क्या हुआ. उन्ही के कमरे में ही पेपर का पैकेट पहले से खुला हुआ था।लखनऊ Full story: "हम लोग परीक्षा हॉल में बैठे थे, परीक्षा ड्यूटी में तैनात परीक्षक आया और 2 छात्रों से उस कागजात पर हस्ताक्षर ले लिया जिनपर तब हस्ताक्षर लिया जाता है जब sealed paper & omr देखकर बच्चे सुनिश्चित कर लेते हैं कि पेपर/omr के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है। पेपर आने से पहले ही हस्ताक्षर ले लिया गया और लापरवाही में छात्रों ने हस्ताक्षर कर भी दिया बिना ये सोचे कि कुछ गड़बड़ हो सकता है। पेपर आया तो कक्ष निरीक्षक ने पैकेट का ऊपरी फटा हुआ हिस्सा पकड़कर छुपाते हुए छात्रों को दिखाया। कुछ छात्रों ने देख लिया कि फटे हुए हिस्से से पेपर का कुछ भाग दिख रहा है। कक्ष निरीक्षक आनाकानी करने लगा और छात्रों को बहकाने की कोशिश की। पर अपनी मेहनत पर पानी फिरता हुआ देख छात्र उग्र हुए और कमरे से बाहर निकल आये। अन्य कमरों के छात्र इस बात को न जान पाएं इसलिए सभी अन्य कमरों को अचानक से अंदर से बंद कर लिया गया । फिर ये लोग दौड़ते हुए पुलिस वालों के पास बताने गए तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिसके बाद इन लोगों ने कॉलेज से बाहर जाकर मीडिया से बात करने की कोशिश की, लेकिन इन लोगों को रोकने के लिए कॉलेज के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया गया (मेन गेट के अंदर एक और गेट था)। एक गेट का ताला तोड़कर किसी तरह ये लोग मेन गेट तक पहुँचे लेकिन उस गेट का ताला काफी बड़ा था जिससे टूट नहीं पाया । इन लोगों ने चिल्ला-चिल्लाकर गेट और दीवाल की दरारों से बाहर खड़े लोगों और मीडिया को बताने की कोशिश की। इतनी देर में भारी पुलिस फोर्स बुलाई जा चुकी थी। कुछ समय बाद परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के लिए नियुक्त सभी मुख्य अधिकारी कॉलेज पर आ गए और छात्रों को शांत कराया। cctv फुटेज देखने के बाद अधिकारी खुद स्तब्ध हो गए क्योंकि फुटेज का शुरुआती कुछ हिस्सा गायब था। इतना होने के बाद इन छात्रों को डराने-धमकाने का काम शुरू हुआ। बोला गया कि अब जो भी बोलेगा उसके खिलाफ कार्यवाही करके भविष्य बर्बाद कर दिया जाएगा कुछ कर नहीं पाओगे । बिना कुछ बोले परीक्षा दो और बाहर भी बिना कुछ बोले अपने-अपने घर चले जाओ वरना मारे भी जाओगे और FIR भी होगा।" इसके आगे परीक्षा छूटने के बाद पुलिस वाले चारों तरफ से घेरकर ऑटो में बैठने तक इन लोगों के आगे-पीछे डराते हुए चलते रहे ताकि मीडिया वालों से कोई बात न बता दे कि अंदर क्या हुआ। Lekhpal exam ka paper out hona kisi student ko normal lag raha ho aur wo is bare me baat nahi karna chahta ho to wo apne aur ane wali pidhi ki padhai ko mitti me milane ka kaam karega, kyoki is baar ye safal ho gaye to har baar yahi hoga. Akhir paper ka packet pahle se khula hona, students se paper dikhane se pahle hi sign karana, cctv ka delete hona, muh band rakhne ke liye dhamki dena, ye sab normal nahi h. Ab sirf re exam hona chahiye aur jo log paper out karane me shamil the sabke khilaf itni kathor karyvahi honi chahiye ki bhavishya me koi paper out karne se pahle 1 lakh baar soche.
Kundan Singh 𝕏47,576 次观看 • 1 个月前

अब बोल सकते हैं इस मुद्दे पर, लोग बोलना शुरू कर दिये हैं। दूसरे वीडियो भी आ गए हैं.. लेखपाल पेपर का पैकेट पहले से खुला हुआ था ये छात्र परीक्षा छोड़कर कमरे से बाहर निकल आये पर कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर दिया गया जबरन। इसके बाद इन सबको धमकी दी गयी कि मुँह खोला तो भविष्य बर्बाद..
Kundan Singh 𝕏47,660 次观看 • 1 个月前

सेंटर पर जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी उनमें से एक मेरे बगल के गाँव का लड़का था , उसी के कमरे में पेपर का पैकेट पहले से खुला हुआ था , आवाज उठाने पर धमकाया गया और बाकी के कमरों को अंदर से बंद कर लिया गया। परीक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी जब आकर cctv कैमरा चेक किये तो कुछ हिस्सा डिलीट मिला जिससे खुद अधिकारी भी असमंजस में पड़ गए , पर आदेश का पालन करते हुए छात्रों का भविष्य खराब करने की धमकी देकर चुपचाप पेपर देने को कहा गया। 12:05 pm की जगह लगभग 02:30 pm पर इस परीक्षा केंद्र के छात्रों को बाहर निकाला गया। (पूरे प्रदेश में सिर्फ 1 शिफ्ट में 10:00 बजे से 12:00 बजे तक ही परीक्षा थी) बाहर खड़ी मीडिया के सवालों का जवाब कोई छात्र सही-सही न दे-दे इसलिए पुलिस अधिकारी छात्रों को घेरकर 100 मीटर आगे तक भेड़-बकरियों की तरह हाँक रहे हैं। अगर पहले से यह सब निश्चित नहीं था तो एक साथ अन्य सारे कमरों को अंदर से कैसे बंद कर लिया गया। cctv फुटेज का हिस्सा क्यों गायब है। परीक्षा ऑफलाइन थी तो किसी तकनीकी समस्या की गुंजाइश न होते हुए कैसे 12:05 की जगह 02:30 पर छात्रों को छोड़ा गया। क्यों छात्रों के पीछे-पीछे पुलिस वाले गुंडागर्दी करते हुए जा रहे हैं? खुरपेंच Abhinay Maths ANIL
Kundan Singh 𝕏32,769 次观看 • 1 个月前

लेखपाल के अभ्यर्थियों की #lekhpalधांधली के खिलाफ हुंकार.. प्रयागराज में आज हुए मीटिंग में लामबंद होकर हम सबने निर्णय लिया है कि परसों दिनांक 29 मई 2026 को प्रयागराज में मनमोहन पार्क चौराहा , कटरा से कैण्डल मार्च निकाला जाएगा। सभी साथी 29 मई को शाम 6 बजे मनमोहन पार्क पहुँचना सुनिश्चित करें.. अगर UPSSSC और सरकार हमारे शांतिपूर्ण आग्रह को अनदेखा करेगी या दमन करने की कोशिश करेगी तो धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जाएगा। #Lekhapl_Exam_Investigation #lekhpal_reexam #LEKHPAL_PAPER_LEAK #लेखपाल_पेपर_लीक
Kundan Singh 𝕏27,764 次观看 • 1 个月前

ये कौन सा वॉर चल रहा है भाई🤣 एक तरफ से #अनपढ़_एल्विश तो वहीं दूसरे ने शुरू कर दिया #नौवीं_फेल_ध्रुव चूँकि एल्विश यादव के 12th में 94% और ध्रुव राठी के 82% आये थे। ये सब Elvish Yadav के Latest video की वजह से हो रहा है🤣🤣 उधर जेल जाने से पहले अरविंद केजरीवाल का भाषण चल रहा है जिसमें उनके समर्थक #केजरीवाल_झुकेगा_नहीं ट्रेंड कराने में जुटे हैं🥵
Kundan Singh 𝕏264,410 次观看 • 2 年前

वर्तमान में चल रही सभी भर्तियों में भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ परसों 29 मई को शाम 6 बजे मनमोहन पार्क , कटरा से कैण्डल मार्च निकाला जाएगा। हमारी मांगे👇 🔴UPSSSC Lekhpal: Re exam 🔴UPSI : Score card demand 🔴SSC GD: Re exam 🔴UPSSSC: WAITING LIST 🔴सभी परीक्षाओं में धांधली करने वाले पूरे गिरोह को कड़ी सजा मिले 🔴भविष्य में साफ-सुथरी भर्तियां कराई जाएं 🔴सभी आयोगों में सुधार करके गुणवत्तापरक सुविधा उपलब्ध कराई जाए
Kundan Singh 𝕏13,082 次观看 • 1 个月前

आज के विशाल कैण्डल मार्च से आयोग और सरकार सब हिल चुके हैं। छात्रों के साथ लगभग सभी कोचिंग के शिक्षक भी एक मंच पर उपस्थित हुए बहुत कुछ हुआ है दोस्तों...🤞 हमारा कैण्डल मार्च उम्मीद से भी ज्यादा सफल रहा.. छात्र एकता की मिसाल दी है आज हम सबने💪 थोड़ी देर में सारी बातें आपके साथ साझा करूँगा🙏
Kundan Singh 𝕏11,915 次观看 • 1 个月前
没有更多内容可加载