
Congress
@INCIndia • 11,576,367 subscribers
India’s Most Vibrant Political Movement - Indian National Congress | Jai Samvidhan ✊🇮🇳
Shorts
Videos

मैं आज आपके सामने देश की कुछ बेटियों का जिक्र करूंगी। 1. निशु आजाद 2. शाहीन खान और नफीसा खान 3. आकृति चौधरी 4. रुचिका सिंह निशु आजाद स्कूल में पढ़ती हैं और दलित समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं। निशु ने जंतर-मंतर के आंदोलन में हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात को रखा, जहां BJP राइट विंग के हिंसक लोगों ने उनके पिता से मारपीट की। मारपीट करने वाले का नाम है- स्वतंत्र भारद्वाज, जिसका बड़े-बड़े चैनल इंटरव्यू कर रहे हैं। अपने इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज बड़ी ही बेशर्मी से अपने हिंसक किस्से सुना रहा है। दलित समाज के लिए अपमानसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसके खिलाफ किसी धारा में कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली
Congress276,374 Aufrufe • vor 1 Tag

BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की। शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है। एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
Congress399,352 Aufrufe • vor 2 Tagen

देश से मोहब्बत करने वाले लोग BJP की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके। AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ हैं। इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से BJP को सत्ता से हटाना चाहते हैं, तो कांग्रेस के साथ आना होगा जो मजबूती के साथ BJP से लड़ रही है। : syed asim waqar जी 📍 दिल्ली
Congress362,065 Aufrufe • vor 3 Tagen

पंजाब में तानाशाही कायम हो चुकी है। संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कार्यक्रम के दौरान मोहनजीत सिंह ने प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स और नशे के मुद्दे का जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। नतीजा- पंजाब पुलिस ने मोहनजीत सिंह को हिरासत में लेकर अमानवीय यातनाएं दी, खूब टार्चर किया। आज पंजाब प्रदेश अध्यक्ष Amarinder Singh Raja Warring जी ने मोहनजीत जी से मुलाकात की और उनकी नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi से फोन पर बात करवाई। लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। ऐसी हिंसक और क्रूर घटनाओं की हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।
Congress76,106 Aufrufe • vor 12 Stunden

आप स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सुनिए और सोचिए... खुले मंच से इतना सब कहने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने सिर्फ एक मामूली FIR दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। जबकि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा लगनी चाहिए थी, लेकिन यह धारा नहीं लगाई गई। स्वतंत्र भारद्वाज ने वीडियो में यह भी बताया कि उसका किन बड़े नेताओं से संपर्क है और उसे किनका संरक्षण प्राप्त है। उसने अपने वीडियो में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तक का जिक्र किया है। वीडियो वायरल होने के बाद निशु आज़ाद ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी से न्याय दिलाने की मांग की है। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली
Congress128,399 Aufrufe • vor 1 Tag

Pellet Guns, Lathis and a Failed Cover-Up: Delhi Police's Jantar Mantar Claims Exposed
Congress105,651 Aufrufe • vor 1 Tag

गुजरात में जब नरेंद्र मोदी CM थे, तब oil-gas ढूंढने के लिए 27,000 करोड़ रुपए दिए गए थे। लेकिन CAG की रिपोर्ट बताती है कि इसमें कुछ भी नहीं मिला, यानी पूरा पैसा पानी में चला गया और सिर्फ कागजों में कुएं बनाए गए। अब समुद्र मंथन स्कीम में 84,084 करोड़ रुपए दिए जाने हैं। इसकी कई प्रक्रियाएं हैं, जिसमें पहले ब्लॉक खरीदे जाते हैं, फिर environment clearance लिया जाता है। लेकिन अडानी को पहले से ही हर तरह के clearance मिले हुए हैं और उनके तीन ब्लॉक पूरी तरह से तैयार हैं। यानी- समुद्र मंथन स्कीम के बारे में जैसे ही सरकार जानकारी देती है, वैसे ही प्रणव अडानी ट्वीट करके नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं। : Shaktisinh Gohil Ex-MP जी
Congress348,828 Aufrufe • vor 5 Tagen

आजतक कोई भी व्यक्ति नहीं मिला, जो यह कह सके कि मैं नरेंद्र मोदी का सहपाठी रहा हूं। मानो एंटायर पॉलिटिकल साइंस का कोर्स सिर्फ इन्हीं के लिए शुरू किया गया था। लेकिन आज वही इंसान- युवाओं को पिटवाकर, पैलेट गन चलवाकर, उनके बीच सपना बेचने चला गया। देश आगे तभी बढ़ेगा 👇🏼 ✅ जब छात्र पढ़ेंगे ✅ पेपरलीक नहीं होगा ✅ बेरोजगारी नहीं होगी ✅ शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त होगी ✅ छात्र-किसान आत्महत्या नहीं करेंगे नरेंद्र मोदी जी, अगर आप सच में ‘56 इंची’ हैं तो कल घोषणा करिए कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को मेट्रो पास मिलेगा और हर कॉलेज के पास उसका अपना हॉस्टल होगा। इसके अलावा, नरेंद्र मोदी के लिए एक चुनौती है कि अगर वे सच में छात्रों के हित में सोचते हैं तो अपनी सरकार रहते SRCC जैसा एक संस्थान बनाकर दिखाएं। : NSUI प्रभारी Kanhaiya Kumar जी 📍 दिल्ली
Congress37,016 Aufrufe • vor 7 Stunden