
Congress
@INCIndia • 11,576,343 subscribers
India’s Most Vibrant Political Movement - Indian National Congress | Jai Samvidhan ✊🇮🇳
Shorts
Videos

पंजाब में तानाशाही कायम हो चुकी है। संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कार्यक्रम के दौरान मोहनजीत सिंह ने प्रदेश में बढ़ते ड्रग्स और नशे के मुद्दे का जमकर विरोध किया और काले झंडे दिखाए। नतीजा- पंजाब पुलिस ने मोहनजीत सिंह को हिरासत में लेकर अमानवीय यातनाएं दी, खूब टार्चर किया। आज पंजाब प्रदेश अध्यक्ष Amarinder Singh Raja Warring जी ने मोहनजीत जी से मुलाकात की और उनकी नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi से फोन पर बात करवाई। लोकतंत्र में सवाल पूछना जनता का अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। ऐसी हिंसक और क्रूर घटनाओं की हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।
Congress57,474 görüntüleme • 8 saat önce

मैं आज आपके सामने देश की कुछ बेटियों का जिक्र करूंगी। 1. निशु आजाद 2. शाहीन खान और नफीसा खान 3. आकृति चौधरी 4. रुचिका सिंह निशु आजाद स्कूल में पढ़ती हैं और दलित समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाती हैं। निशु ने जंतर-मंतर के आंदोलन में हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक तरीकों से अपनी बात को रखा, जहां BJP राइट विंग के हिंसक लोगों ने उनके पिता से मारपीट की। मारपीट करने वाले का नाम है- स्वतंत्र भारद्वाज, जिसका बड़े-बड़े चैनल इंटरव्यू कर रहे हैं। अपने इंटरव्यू में स्वतंत्र भारद्वाज बड़ी ही बेशर्मी से अपने हिंसक किस्से सुना रहा है। दलित समाज के लिए अपमानसूचक शब्द का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन इसके खिलाफ किसी धारा में कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली
Congress276,374 görüntüleme • 1 gün önce

BJP सरकार और दिल्ली पुलिस की गुंडई 👇 4PM की पत्रकार शाहीन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से सवाल पूछा तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मारपीट की। शाहीन का कहना है- जब पुलिसवालों को पता चला कि वो मुसलमान हैं तो उन्हें और बेरहमी से मारा गया। उनके शरीर पर जख्म हैं.. कैमरापर्सन भी बेसुध पड़ी है। एक पत्रकार के साथ ऐसा बर्ताव कतई सही नहीं है, दोषी पुलिसवालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हालांकि, इसकी उम्मीद कम है, क्योंकि- BJP सरकार में सवाल पूछना गुनाह हो चला है।
Congress399,089 görüntüleme • 2 gün önce

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया था। उनका कहना था कि यदि जातिगत जनगणना होगी तो हमें पता चल पाएगा कि देश में लोगों की कितनी भागीदारी है। लेकिन तब PM मोदी ने जातिगत जनगणना की बात करने वालों को 'अर्बन नक्सल' कहा था। हालांकि, हमारे दबाव के चलते उन्हें जातिगत जनगणना कराने की घोषणा करनी पड़ी। मगर मोदी सरकार जिस तरह जातिगत जनगणना करा रही है, उसमें जाति के बारे में self-declaration का ऑप्शन दिया गया है, जो कि एक तरह से चालाकी है। हम सभी ने सरकार से कहा है कि बिहार, तेलंगाना का मॉडल फॉलो किया जाए, लेकिन उन्होंने हमारी मांग को नजरअंदाज कर रखा है। : कांग्रेस महासचिव Sachin Pilot जी 📍 गाजियाबाद, यूपी
Congress24,135 görüntüleme • 6 saat önce

आप स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो सुनिए और सोचिए... खुले मंच से इतना सब कहने के बाद भी दिल्ली पुलिस ने सिर्फ एक मामूली FIR दर्ज की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। जबकि इस मामले में हत्या के प्रयास की धारा लगनी चाहिए थी, लेकिन यह धारा नहीं लगाई गई। स्वतंत्र भारद्वाज ने वीडियो में यह भी बताया कि उसका किन बड़े नेताओं से संपर्क है और उसे किनका संरक्षण प्राप्त है। उसने अपने वीडियो में दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा से लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान तक का जिक्र किया है। वीडियो वायरल होने के बाद निशु आज़ाद ने नेता विपक्ष राहुल गांधी जी से न्याय दिलाने की मांग की है। : महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba 🇮🇳 जी 📍 दिल्ली
Congress127,389 görüntüleme • 1 gün önce

देश से मोहब्बत करने वाले लोग BJP की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके। AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो BJP और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो BJP के खिलाफ हैं। इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से BJP को सत्ता से हटाना चाहते हैं, तो कांग्रेस के साथ आना होगा जो मजबूती के साथ BJP से लड़ रही है। : syed asim waqar जी 📍 दिल्ली
Congress362,065 görüntüleme • 3 gün önce

Pellet Guns, Lathis and a Failed Cover-Up: Delhi Police's Jantar Mantar Claims Exposed
Congress105,651 görüntüleme • 1 gün önce

BJP-RSS की दलित विरोधी मानसिकता के खिलाफ युवा कांग्रेस के साथियों ने IYC अध्यक्ष Uday Bhanu Chib जी के नेतृत्व में आवाज बुलंद की। इस बार शुद्धिकरण किसी मंच का नहीं, बल्कि उस नफरती विचारधारा का होगा, जो देश को तबाह करना चाहती है। BJP-RSS यह याद रखे कि ये देश मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलेगा। 📍 हल्द्वानी, उत्तराखंड
Congress23,313 görüntüleme • 7 saat önce

पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में हम निशु आजाद और उनके परिवार के साथ थे और हमारी मांग है कि पीड़ित परिवार के साथ न्याय किया जाए। पुलिस ने हमें बताया है कि इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा लगा दी गई है। - दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष Akshay Lakra जी AICC Law Department लगातार इस मामले में पैरवी कर रहा है और हर स्तर पर निशु की मदद की जाएगी। निशु के लिए हमारी लड़ाई यहीं खत्म नहीं होती, हम हर अन्याय के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ते रहेंगे।
Congress69,181 görüntüleme • 1 gün önce

'जातिगत जनगणना' सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता का सवाल है। जातिगत जनगणना से ही पता चलेगा कि देश में कौन-कौन सी जातियां हैं, उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति क्या है और सरकारी नौकरियों व जमीन-संपत्ति में उनकी कितनी भागीदारी है। कांग्रेस अध्यक्ष श्री Mallikarjun Kharge और नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi ने इस मुद्दे को संसद में लगातार मजबूती से उठाया है। लेकिन BJP सरकार जिस जातिगत जनगणना की बात कर रही है, उसकी प्रस्तावना में OBC का स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसलिए हमारी मांग है: • मौजूदा प्रस्ताव रद्द किया जाए • सभी राज्य सरकारों और विशेषज्ञों से राय लेकर नया प्रस्ताव तैयार हो • जातियों की पूर्व निर्धारित सूची तैयार की जाए • जातिगत जनगणना के हर चरण की समय-सीमा तय की जाए : Ajay Kumar Lallu जी
Congress20,601 görüntüleme • 10 saat önce