
Jitendra (Jitu) Patwari
@jitupatwari • 1,029,019 subscribers
President, MP Congress | Former Cabinet Minister
Shorts
Videos

आदरणीय Rahul Gandhi जी, आज मैं रतलाम में NEET के अभ्यर्थियों से मिला। इन्होंने 2026 में परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर रद्द होने के बाद मानसिक तनाव के कारण वे दोबारा तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे सिर्फ ये अकेले नहीं हैं। मध्य प्रदेश में हजारों छात्र हैं जिन्होंने वर्षों की मेहनत, समय और अपने परिवारों की उम्मीदें इस परीक्षा में लगाईं, लेकिन BJP और RSS से जुड़े लोगों द्वारा किए गए NEET पेपर लीक ने लाखों बच्चों के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया। ये छात्र और इनके जैसे हजारों युवा, मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करने और न्याय की इस लड़ाई को पूरे देश में मजबूती से लड़ने के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।
Jitendra (Jitu) Patwari12,588 views • 3 days ago

नारी शक्ति वंदना पर सड़क पर प्रदर्शन कर नाटक करने वाले Dr Mohan Yadav जी का असली चेहरा आज प्रदेश के सामने आ गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी जी एवं कांग्रेस नेत्रियों को मोहन यादव जी की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक धक्का देकर मारपीट की। Narendra Modi जी, यही है आपकी नारी शक्ति वंदना? क्या यही वह सम्मान है जो आप देश की नारियों को देना चाहते हैं?
Jitendra (Jitu) Patwari65,361 views • 1 month ago

वसुंधरा राजे जी का पत्र मैंने ध्यान से पढ़ा है। यह पत्र महिला आरक्षण की आड़ में अवैध परिसीमन करने के संभावित षड्यंत्र की ओर गंभीर संकेत करता है। लेकिन इस पत्र को अपने सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा की गई FIR, भाजपा का डर और बौखलाहट दिखाती है। अगर FIR करनी है तो मुझ पर करो, हमारे कार्यकर्ताओं पर नहीं। इस समय मैं और पूरी पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं। न डरेंगे, न झुकेंगे।
Jitendra (Jitu) Patwari46,180 views • 1 month ago

आज फिर आदरणीय Rahul Gandhi जी की बात सच साबित हुई। उन्होंने बीते दिन स्पष्ट कहा था कि भारत पर 18% टैरिफ लगवाकर नरेंद्र मोदी ने अमेरिका पर टैरिफ 0 कर दिया। मोदी सरकार के तमाम मंत्री PMO की दी गई स्क्रिप्ट पढ़कर आदरणीय राहुल गांधी जी पर आरोप लगा रहे थे, लेकिन आज ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा, तो पूरी झूठ की दुकान मौन है। क्या कोई भी मंत्री सामने आकर कह सकता है कि डोनाल्ड ट्रम्प झूठ बोल रहे हैं? भारत का प्रधानमंत्री compromised है। He will surrender again!
Jitendra (Jitu) Patwari85,331 views • 3 months ago

इंदौर के मेरे सभी प्रिय परिजनों, 👉🏻 आपने भाजपा का सांसद जितवाया, 👉🏻 9 में से 9 विधायक भाजपा के जितवाए, 👉🏻 नगर निगम में भाजपा का महापौर जितवाया, 👉🏻 इंदौर ने भाजपा को दो दो मंत्री दिए, 👉🏻 और मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं। इतना सब देने के बाद भी भाजपा ने आपको पानी में ज़हर दिया। लाखों वोट देने के बाद भी भाजपा आपकी जान लेकर आपको अभिवादन करना चाहती है।
Jitendra (Jitu) Patwari121,372 views • 5 months ago

• शराब पीने ₹5000 मांगे! • नहीं देने पर DJ ऑपरेटर को पीटा! • 26 सेकंड में 50-60 बार लाठियां बरसाईं! यह बेरहमी धर्मनगरी उज्जैन में हुई है! वही शहर जो विधायक, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में Dr Mohan Yadav जी से अपेक्षा रखता है कि कानून का डर बना रहे! मप्र की तरह उज्जैन भी निराश है! Home Department, MP | DGP MP
Jitendra (Jitu) Patwari13,874 views • 15 days ago

हमें भावांतर नहीं, भाव चाहिए! आज केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के भोपाल निवास पर किसान साथियों के साथ पहुँचकर, किसानों की समस्याओं पर चर्चा की! खाद, बीज, और फसल का उचित मूल्य न मिलना, साथ ही कर्ज और खराब फसलों के कारण किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं यह स्थिति बेहद गंभीर है। सिर्फ योजनाओं का झुनझुना बजाकर किसानों को बहलाया नहीं जा सकता! हमारी स्पष्ट मांग है, किसानों को "भावांतर" नहीं, फसल का उचित और सुनिश्चित भाव मिले! आश्वासन नहीं, ठोस समाधान दिया जाए! Shivraj Singh Chouhan Chief Minister, MP
Jitendra (Jitu) Patwari139,653 views • 7 months ago

उज्जैन के स्ट्रांग रूम तक पहुंची, मतगणना के पहले की आशंकाएं!! • उज्जैन में यह आशंका सच साबित होती दिखाई दे रही है कि BJP Madhya Pradesh अपनी चुनावी हार को बचाने के लिए नौकरशाही का खुलकर दुरुपयोग करेगी! • कोठी पैलेस स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्र पेटी की सील टूटी पाई गई है! कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रतिनिधियों ने जब आपत्ति दर्ज करवाई तो प्रशासनिक नुमाइंदों की नींद टूटी! क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष है? Election Commission of India Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh
Jitendra (Jitu) Patwari453,141 views • 2 years ago

ये हैं #सिंगरौली में भाजपा पार्षद के पति! नाम है अर्जुनदास गुप्ता! BJP Madhya Pradesh के ये नेताजी जमीन पर कब्जे के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं, गालियां-धमकी दे रहे हैं! मप्र के छोटे जिलों में BJP नेता बड़ा खेल कर रहे हैं! गरीब/कमजोर लोगों की जमीनें हड़प रहे हैं! क्या ऐसे माफियाओं को मध्य प्रदेश के गृहमंत्री का संरक्षण मिला हुआ है? SP SINGRAULI Dr Mohan Yadav
Jitendra (Jitu) Patwari288,711 views • 1 year ago