
Jagat Prakash Nadda
@JPNadda • 3,849,957 subscribers
Union Minister of Health and Family Welfare | Union Minister of Chemicals and Fertilizers
Shorts
Videos

We are screening every person aged 30 and above for hypertension, diabetes, oral, breast and cervical cancers. Since the launch of the HPV vaccination programme by Hon’ble PM Shri Narendra Modi ji in February, over 80 lakh doses have been administered. This is how we are working towards a healthier India.
Jagat Prakash Nadda12,124 views • 12 hours ago

Concluding a meaningful engagement at the 79th Session of the WHO Regional Committee for South-East Asia in Dili, Timor-Leste, I had the privilege of representing India and sharing our progress towards a stronger, more equitable and resilient health system. India’s public health achievements received significant recognition, including World Health Organization (WHO) awards for sustaining the elimination of maternal and neonatal tetanus and for leadership in tackling non-communicable diseases through primary healthcare. These honours reflect the dedication of our healthcare workforce, especially frontline health workers. Under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, India remains committed to expanding medical education, strengthening specialist care, leveraging digital platforms such as eSanjeevani and deepening regional partnerships towards Health for All. #WHOSEARO #RC79 #HealthForAll
Jagat Prakash Nadda37,529 views • 2 days ago

तिमोर-लेस्ते के दिली में आयोजित विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय समिति के 79वें सत्र में सार्थक सहभागिता का समापन हुआ। इस अवसर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने और एक अधिक सुदृढ़, समतामूलक एवं लचीली स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में देश की प्रगति साझा करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारत की सार्वजनिक स्वास्थ्य उपलब्धियों को महत्वपूर्ण मान्यता मिली। इनमें मातृ एवं नवजात टेटनस के उन्मूलन को निरंतर बनाए रखने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से गैर-संचारी रोगों से निपटने में नेतृत्व के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रदान किए गए पुरस्कार शामिल हैं। ये सम्मान हमारे स्वास्थ्यकर्मियों, विशेषकर अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के समर्पण को प्रतिबिंबित करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, ई-संजीवनी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाने और ‘सबके लिए स्वास्थ्य’ के लक्ष्य की दिशा में क्षेत्रीय साझेदारियों को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। #WHOSEARO #RC79 #HealthForAll
Jagat Prakash Nadda14,211 views • 2 days ago

Delighted to attend the inaugural session of the 79th Session of the WHO Regional Committee for South-East Asia in Dili, Timor-Leste. On the sidelines, bilateral engagements were held with Ms. Geela Ali, Minister of Health, Maldives, and Dr. Nalinda Jayatissa, Minister of Health, Sri Lanka, with the agenda focused on strengthening health cooperation and advancing collaboration on shared priorities. An engagement with WHO Director-General Dr Tedros Adhanom Ghebreyesus provided an opportunity to exchange views on key regional and global health priorities. India remains committed to strengthening partnerships and advancing shared priorities for better health outcomes for all.
Jagat Prakash Nadda14,607 views • 5 days ago

राहुल गांधी संसद में और देश के नरेटिव में हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं। उनका उद्देश्य संवाद करना नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाना है। उनका कोई भी इरादा हाउस को न चलने देने का है, वह नहीं चाहते कि हाउस चले। और इसलिए पिछले 15 दिनों से वो हाउस को, सदन को बाधित कर रहे हैं। राहुल गांधी चर्चा से मत भागना, सदन के अंदर हम हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और आपको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है क्या? डबल स्टैंडर्ड राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपनाती है, उनका कोई इरादा नहीं है सदन ठीक ढंग से चले। इसमें अराजकता पैदा करना, नकारात्मक राजनीति लाना, गैर-जिम्मेदाराना विपक्ष की भूमिका निभाना, यही वो करते रहे हैं। #राहुल_भागना_नहीं
Jagat Prakash Nadda64,813 views • 1 month ago

सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक दशक के प्रयासों को चिन्हित करता हुआ एक सुंदर वीडियो गीत, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली, और अनवरत प्रयासों को बहुत प्रेरणापूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयास जिनसे करोड़ों भारतीयों के सपने हकीकत में बुने जा रहे हैं। आइये, भाजपा के इस नये कैंपेन को इस गीत के माध्यम से, हम सभी इन प्रयासों की कड़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
Jagat Prakash Nadda1,044,548 views • 2 years ago

राज्यसभा में हम ‘Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Act, 2026’ लेकर आए हैं। 55 साल पहले 1971 में राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े कानून में राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज और संविधान को शामिल किया गया, लेकिन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को इसमें स्थान नहीं मिला। अब इस संशोधन के बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, राष्ट्रध्वज और संविधान इन सभी के अपमान को दंडनीय बनाया गया है। ये सभी हमारे राष्ट्र के गौरव और भारत की शान हैं। #HarGharTiranga
Jagat Prakash Nadda39,819 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का गणित कमजोर है। वो हमेशा बोलते रहते हैं केंद्र ने कुछ नहीं दिया। ये कांग्रेस वालों को एक ही रट है, अपना कुछ कमाना नहीं दूसरे का खाने से हटना नहीं! हिमाचल प्रदेश में भी यही करते हैं। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है दोबारा नहीं !
Jagat Prakash Nadda68,373 views • 2 months ago

Heartiest congratulations to Skyroot Aerospace on the successful launch of Vikram-1 from Sriharikota. Skyroot Aerospace has become the first Indian private company to place an orbital rocket into space. This marks a significant leap for India's space industry and makes India the third country in the world to achieve private orbital launch capability. Under the visionary leadership of Hon'ble PM Shri Narendra Modi Ji, India is scripting a new chapter in space exploration and has taken a giant leap towards becoming a global leader in space technology. The nation is rapidly progressing from an #AatmanirbharBharat towards the vision of a #ViksitBharat .
Jagat Prakash Nadda50,547 views • 1 month ago

अगस्त के महीने में हमें हर तरफ देशभक्ति के अनेक रंग देखने को मिलते हैं। इस समय, हर व्यक्ति के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रबल हो जाती है। फिजी के सुवा में सूरज की पहली किरण के साथ तिरंगा फहराया गया। इसके बाद, एशिया, अफ्रीका, यूरोप और फिर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक, इंडियन मिशन्स और पोस्ट्स पर तिरंगा लहराता गया। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #MannKiBaat
Jagat Prakash Nadda11,691 views • 13 days ago

बतौर स्वास्थ्य मंत्री के रूप में मुझे ये बताते हुए ख़ुशी हो रही है कि हरियाणा में जल्द ही रेवाड़ी में ₹1100 करोड़ लागत से AIIMS की सौगात दी है। साथ ही देश का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर झज्जर में है। 7 नए मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक यहां दिए गए हैं। राज्य में मोदी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है।
Jagat Prakash Nadda43,349 views • 2 months ago

कांग्रेस पार्टी 58 साल से तमिलनाडु में चुनाव नहीं जीत पा रही, दिल्ली में 12 साल से सरकार में नहीं है। पश्चिम बंगाल में 48 साल से सरकार में नहीं है। बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 35 साल से कांग्रेस की सरकार नहीं है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार कभी नहीं रही। उड़ीसा में 25 साल से सरकार में नहीं है और केरल में 11 साल से सरकार में नहीं है। कांग्रेस नेताओं को समझना होगा कि चुनाव आयोग पर नहीं, बल्कि अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरूरत है।
Jagat Prakash Nadda138,718 views • 9 months ago

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत, यह अभियान इस समय पूरे देश में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका लक्ष्य बिल्कुल साफ है - नशा मुक्त युवा, ड्रग फ्री इंडिया। आइए, भारत के युवा को नशे से दूर रखने, नशे से मुक्त रखने के इस पवित्र कार्य में, हम सब अपनी भूमिका निभाएं। आप अपने प्रयास को #NashaMuktYuva के साथ सोशल मीडिया पर भी जरूर शेयर करें। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी।
Jagat Prakash Nadda10,501 views • 13 days ago

दुनिया के इन संकटों का प्रभाव हर किसी पर हुआ, हम भी अछूते नहीं हैं। आज भी हम मेरे देश के किसानों को वो बोझ सहने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। सरकार अपने कंधों पर वो बोझ उठा रहा है। और दुनिया से जो 3,000 रुपये में यूरिया का बोरा हमें मिलता है, वो हमारे किसानों को हम सिर्फ 300 रुपये में दे पा रहे हैं। डीएपी, आज दुनिया के बाजार में 5 हजार तक पहुंच चुका है। लेकिन मेरे देश के किसानों को दिक्कत ना हो, इसलिए 1,350 रुपये में आज भी डीएपी देने का काम हम कर रहे हैं। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay
Jagat Prakash Nadda19,413 views • 28 days ago

Ten years ago, India had 387 medical colleges and 51,000 UG seats; today, there are 820 colleges with 1.26 lakh UG seats. PG seats have increased from 31,000 to 85,000. The goal is to add 75,000 more UG and PG seats in five years, with 28,000 already achieved in the last two years.
Jagat Prakash Nadda72,719 views • 4 months ago

संसद में विपक्ष की भूमिका पूरी तरह से नकारात्मक और गैर-जिम्मेदाराना रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका एकमात्र उद्देश्य सदन की कार्यवाही को बाधित करना है। विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए सदैव तैयार है। सदन में जब-जब जिस विषय पर चर्चा हुई है, उस पर विपक्ष ने मुंह की खाई है। उनको मुंहतोड़ जवाब मिला है। मैं विपक्ष की भूमिका की तीव्र भर्त्सना और निंदा करता हूँ।
Jagat Prakash Nadda27,178 views • 1 month ago

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो रोना रोते हैं कि हमें पैसे नहीं मिल रहे, हमें पैसे नहीं मिल रहे, मैं इनकी तस्वीर आपको बताना चाहता हूँ। 2021-22 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत हिमाचल को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹360 करोड़ दिए गए। 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने थे, लेकिन 2025-26 में योजना समाप्त होने जा रही है और हिमाचल में एक भी क्रिटिकल केयर यूनिट नहीं बना। यह खर्च ही नहीं कर पाए, अब यह पैसा वापस जाएगा। यही इनकी कार्यप्रणाली है। #12YearsOfSeva
Jagat Prakash Nadda46,553 views • 3 months ago

‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए भी 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है। इससे करोड़ों परिवारों को बहुत बड़ी सुविधा मिली है। आयुष्मान कार्ड के कारण इलाज और ऑपरेशन पर खर्च होने वाले 2 लाख करोड़ रुपये मेरे परिवारों के बचे हैं। इसका लाभ गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों परिवारों को मिला है। - आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी। #IndiaIndependenceDay #AyushmanBharat
Jagat Prakash Nadda17,410 views • 28 days ago

मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करने वालों ने तो नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल खोल रखा है।
Jagat Prakash Nadda393,400 views • 3 years ago