
Jagat Prakash Nadda
@JPNadda • 3,845,917 subscribers
Union Minister of Health and Family Welfare | Union Minister of Chemicals and Fertilizers
Shorts
Videos

हम 40 साल तक विपक्ष में रहे हैं, कांग्रेस को हमसे ट्यूशन ले लेनी चाहिए। आज विपक्ष के रूप में कांग्रेस का प्रदर्शन और खड़गे जी की भाषा बेहद निराशाजनक है। शर्म की बात है कि कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को पार्टी सही ठहरा रही है। आखिर कांग्रेस कहां पहुंच गई है?
Jagat Prakash Nadda51,296 görüntüleme • 2 gün önce

बांग्लादेश सीमा से लगे पश्चिम बंगाल के नौ जिलों में 70% से 105% तक वोट बढ़ने का दावा किया गया है। उत्तर दिनाजपुर में 105%, मालदा में 94% और मुर्शिदाबाद में 87% की वृद्धि पर सवाल उठाते हुए वक्ता ने घुसपैठ और फर्जी पहचान पत्रों का मुद्दा उठाया है। ममता जो बोलती थीं ना, “होबे ना, होबे ना, होबे ना”, वो अब होबे, होबे हो रहा है। इसीलिए इनके पेट में दर्द हो रहा है, क्योंकि ये घुसपैठियों के सहारे सरकार चलाती थीं। #SaveDemocracyRemoveAnarchy
Jagat Prakash Nadda15,396 görüntüleme • 1 gün önce

मैंने ₹225 करोड़ की पहली किस्त भेजी है। अभी तक ये केवल ₹102 करोड़ ही खर्च कर पाए हैं। फिर भी कहते हैं, पैसे दे दो, पैसे दे दो, पैसे दे दो। मैंने कहा, पहले मिले हुए पैसे तो खर्च करो। मोदी जी ने तुम्हारे लिए ₹1,000 करोड़ रुपये रखे हुए हैं, लेकिन तुमसे पैसे खर्च भी नहीं हो रहे हैं।
Jagat Prakash Nadda214,621 görüntüleme • 20 gün önce

कांग्रेस का राजनीतिक दिवालियापन सामने आ चुका है। तीन दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के स्वर्गीय पिता के बारे में जिस तरह की टिप्पणी की, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को पहले भी जनता ने जवाब दिया है और 2029 सहित आगामी चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़ी रहेगी। #SaveDemocracyRemoveAnarchy
Jagat Prakash Nadda11,195 görüntüleme • 3 gün önce

सपने नहीं हक़ीक़त बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के एक दशक के प्रयासों को चिन्हित करता हुआ एक सुंदर वीडियो गीत, जो उनके नेतृत्व, कार्यशैली, और अनवरत प्रयासों को बहुत प्रेरणापूर्ण तरीके से प्रस्तुत करता है। ऐसे प्रयास जिनसे करोड़ों भारतीयों के सपने हकीकत में बुने जा रहे हैं। आइये, भाजपा के इस नये कैंपेन को इस गीत के माध्यम से, हम सभी इन प्रयासों की कड़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
Jagat Prakash Nadda1,044,592 görüntüleme • 2 yıl önce

विपक्ष के नेता को मीडिया में उचित कवरेज मिलना स्वाभाविक है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को लेकर उनकी समझ सुपरफिश्यल नजर आती है। 7.8% की आर्थिक वृद्धि के बीच अर्थव्यवस्था को ‘डेड’ कहना उनके आर्थिक दृष्टिकोण पर सवाल खड़ा करता है। आशा है वे देश की आर्थिक वास्तविकताओं को बेहतर ढंग से समझेंगे।
Jagat Prakash Nadda44,144 görüntüleme • 1 ay önce

हम सबके लिए गौरव का विषय है कि 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा में प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। उन्होंने पद को हमेशा जिम्मेदारी माना और ‘प्रधान सेवक’ के रूप में 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर दिन-रात पूरी निष्ठा से उनकी सेवा की। #SevaSankalpAbhiyan
Jagat Prakash Nadda48,641 görüntüleme • 1 ay önce

राहुल गांधी संसद में और देश के नरेटिव में हर दिन अपना गोलपोस्ट चेंज कर रहे हैं। उनका उद्देश्य संवाद करना नहीं है, बल्कि अराजकता फैलाना है। उनका कोई भी इरादा हाउस को न चलने देने का है, वह नहीं चाहते कि हाउस चले। और इसलिए पिछले 15 दिनों से वो हाउस को, सदन को बाधित कर रहे हैं। राहुल गांधी चर्चा से मत भागना, सदन के अंदर हम हर विषय पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं और आपको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उनको झारखंड में छात्रों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है क्या? डबल स्टैंडर्ड राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अपनाती है, उनका कोई इरादा नहीं है सदन ठीक ढंग से चले। इसमें अराजकता पैदा करना, नकारात्मक राजनीति लाना, गैर-जिम्मेदाराना विपक्ष की भूमिका निभाना, यही वो करते रहे हैं। #राहुल_भागना_नहीं
Jagat Prakash Nadda64,978 görüntüleme • 2 ay önce

पहले इलाज के लिए विधायक मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगते थे, लेकिन पूरी राशि नहीं मिलती थी और कई बार मदद भी नहीं मिलती थी। इलाज की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। लेकिन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी ने आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबों को हर साल ₹5 लाख का हेल्थ कवर दिया। हिमाचल में लाखों लोग इसका लाभ उठा रहे हैं, वहीं जयराम जी ने हिमकेयर योजना जोड़कर स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत किया।
Jagat Prakash Nadda18,768 görüntüleme • 20 gün önce

Concluding a meaningful engagement at the 79th Session of the WHO Regional Committee for South-East Asia in Dili, Timor-Leste, I had the privilege of representing India and sharing our progress towards a stronger, more equitable and resilient health system. India’s public health achievements received significant recognition, including World Health Organization (WHO) awards for sustaining the elimination of maternal and neonatal tetanus and for leadership in tackling non-communicable diseases through primary healthcare. These honours reflect the dedication of our healthcare workforce, especially frontline health workers. Under the visionary leadership of Hon’ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji, India remains committed to expanding medical education, strengthening specialist care, leveraging digital platforms such as eSanjeevani and deepening regional partnerships towards Health for All. #WHOSEARO #RC79 #HealthForAll
Jagat Prakash Nadda39,029 görüntüleme • 1 ay önce

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का गणित कमजोर है। वो हमेशा बोलते रहते हैं केंद्र ने कुछ नहीं दिया। ये कांग्रेस वालों को एक ही रट है, अपना कुछ कमाना नहीं दूसरे का खाने से हटना नहीं! हिमाचल प्रदेश में भी यही करते हैं। काठ की हांडी एक ही बार चढ़ती है दोबारा नहीं !
Jagat Prakash Nadda68,373 görüntüleme • 3 ay önce

आप सब लोग कई बार कहते हैं कि दिल्ली ध्यान नहीं देता, दिल्ली ध्यान नहीं देता, हमारे कुछ लोग लगे रहते हैं। 15वें वित्त आयोग के ₹421 करोड़ में से केवल ₹390 करोड़ खर्च हुए, बाकी राशि वापस चली गई। PM-ABHIM का पैसा भी अटका हुआ है। इसलिए प्रदेश सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि केंद्र से भेजा गया पैसा समय पर खर्च हो और विकास कार्य धरातल पर पूरे हों।
Jagat Prakash Nadda14,367 görüntüleme • 19 gün önce

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने #TBMuktBharat के लिए जन-भागीदारी को आवश्यक बताया है। इसी भावना के साथ मंत्रालय ने सांसदों, विधायकों, मेयर और काउंसलर्स को इस अभियान से जोड़ा है। जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भी इस अभियान की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Jagat Prakash Nadda15,407 görüntüleme • 23 gün önce

कांग्रेस पार्टी 58 साल से तमिलनाडु में चुनाव नहीं जीत पा रही, दिल्ली में 12 साल से सरकार में नहीं है। पश्चिम बंगाल में 48 साल से सरकार में नहीं है। बिहार, गुजरात और उत्तर प्रदेश में 35 साल से कांग्रेस की सरकार नहीं है। झारखंड में कांग्रेस की सरकार कभी नहीं रही। उड़ीसा में 25 साल से सरकार में नहीं है और केरल में 11 साल से सरकार में नहीं है। कांग्रेस नेताओं को समझना होगा कि चुनाव आयोग पर नहीं, बल्कि अपनी कार्यशैली पर मंथन करने की जरूरत है।
Jagat Prakash Nadda138,718 görüntüleme • 10 ay önce

किस तरीके से देश की नीति निर्धारण का देश के प्रगति पर प्रभाव पड़ता है, इसको हमको समझना चाहिए। 1956 में देश में पहला AIIMS नई दिल्ली में बना। अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में 6 नए AIIMS बने, जबकि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में 16 नए AIIMS स्थापित हुए। आज देश में कुल 22 AIIMS हैं, जो ‘Institute of National Importance’ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।
Jagat Prakash Nadda16,262 görüntüleme • 25 gün önce