
Ankit Kumar Avasthi
@kaankit • 329,936 subscribers
Ankit Inspires India | Passionate educator | IIT Kanpur alumni 🎓 | Proud father & husband 💼📚👨👩👧👦 जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी 🇮🇳🇮🇳
Shorts
Videos

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा किया है कि वह दिसंबर के आसपास भारत से बांग्लादेश लौटकर आत्मसमर्पण करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनकी पार्टी अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी स्वेच्छा से देश लौटेंगे और अदालत के सामने पेश होंगे। बांग्लादेश की एक अदालत उन्हें मृत्युदंड की सजा सुना चुकी है और उनकी पार्टी पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। भावनाओं से भरे अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, “वापसी पर वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, यहां तक कि मार भी सकते हैं। फिर भी मुझे जाना होगा... अगर मौत आनी ही है, तो मैं चाहती हूं कि वह अपनी मिट्टी पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।” शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जिस तरह बांग्लादेश में बड़े हिंसक प्रदर्शन हुए, उसके बाद उन्हें अचानक अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों ने भारत के खिलाफ माहौल बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई।
Ankit Kumar Avasthi137,958 Aufrufe • vor 7 Tagen

Pritam and Pedro चार-पांच बैठकों में देख लिया। बहुत दिनों बाद कोई वेब सीरीज़ पूरी देखी। देखना इसलिए शुरू किया था क्योंकि इससे राजकुमार हिरानी का नाम जुड़ा था। साथ ही यह अमित दुबे की किताब पर आधारित है। वह कुछ दिन पहले हमारे यहां साइबर सुरक्षा पर बातचीत करने आए थे और उन्होंने ही इसे देखने का सुझाव दिया था। वह खुद साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं, इसलिए जाहिर है कि सीरीज़ भी इसी विषय पर है। कहानी गोवा की लोकेशन में सेट की गई है। चूंकि कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है और फिक्शन भी है, इसलिए थोड़ा अतिरंजना तो होगी ही। कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो पता नहीं कैसे, हर बार अच्छा ही कर जाते हैं। अरशद वारसी उन्हीं में से एक हैं। मनोरंजन करना उन्हें बखूबी आता है। बाद में पता चला कि राजकुमार हिरानी के बेटे ने इसमें प्रीतम की भूमिका निभाई है। हैकर को हुडी पहनाने और बैकपैक टांगने की परंपरा को इसमें भी जारी रखा गया है। वैसे कुल मिलाकर, अच्छी और मनोरंजक सीरीज़ है। Amit Dubey Rajkumar Hirani लिंक :
Ankit Kumar Avasthi69,317 Aufrufe • vor 7 Tagen

बहुत से लोगों का यह मानना है कि मिड-डे मील में प्रोटीन के स्रोत के रूप में अंडे का विकल्प दाल, पनीर, टोफू, सोयाबीन इत्यादि हो सकते हैं, और इस पर देश में बहस चल ही रही है। इस पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की आहार विशेषज्ञ साफ कह रहीं है कि अंडे को किसी एक खाद्य पदार्थ से बदला नहीं जा सकता...यदि स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक या दो बार अंडा दिया जाता है, तो उसकी जगह समान मात्रा में प्रोटीन देने के लिए अन्य खाद्य पदार्थों की काफी अधिक मात्रा देनी होगी, जिसे सभी बच्चे पर्याप्त मात्रा में खा भी नहीं पाएंगे... इसलिए जो लोग पूरी तरह से शाकाहारी हैं या अंडा नहीं खाना चाहते, उनके लिए शाकाहारी विकल्प उपलब्ध होने चाहिए। लेकिन इसमें किसी तरह का सांस्कृतिक या नैतिक एंगल जोड़कर बच्चों के पोषण से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
Ankit Kumar Avasthi210,787 Aufrufe • vor 22 Tagen

बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट पर IndiGo के पायलट एक अजीब स्थिति में फंस गए। दरअसल, पायलट को विमान के ठीक आगे एक सियार (jackal) दिखाई दिया, जो वीडियो में भी नजर आ रहा है। लेकिन ATC में बैठे लोगों को समझ ही नहीं आया कि jackal क्या होता है। इसके बाद उन्होंने एक गाड़ी में दो लोगों को भेजा। उन्हें वहां सिर्फ एक पॉलीथिन दिखी और वे समझ ही नहीं पाए कि पायलट आखिर किस चीज के बारे में बता रहा है। Video via WingX Aviation
Ankit Kumar Avasthi569,063 Aufrufe • vor 2 Monaten

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने का बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उज्जैन मास्टर प्लान और सिंहस्थ मेला 2028 को लेकर प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर सड़कों के आसपास, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी गई। मास्टर प्लान के तहत कृषि भूमि को व्यावसायिक या आवासीय भूमि में बदला जा रहा है। खुलासा यह है कि मास्टर प्लान के सार्वजनिक होने से पहले ही परिवार ने उन स्थानों पर जमीन खरीदी, जिन्हें आगे चलकर व्यावसायिक या आवासीय उपयोग के लिए परिवर्तित किया जाना था। रिपोर्ट बहुत विस्तार से इस पूरे मामले की पड़ताल करती है। रिपोर्ट को देखकर या सुनकर आसानी से इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि यह सब महज संयोग नहीं है। उज्जैन को विकसित करने के मास्टर प्लान के समानांतर मोहन यादव का परिवार भी विकसित होता दिखाई दे रहा है। देखना होगा कि इतने बड़े आरोपों के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया होती है।
Ankit Kumar Avasthi171,757 Aufrufe • vor 25 Tagen

E20 पर सरकार लगातार देश की जनता के सामने यही तीन-चार तर्क रखती रही है। कहा जाता है कि इससे पेट्रोलियम का आयात बिल कम होगा, डॉलर का खर्च घटेगा और अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर पड़ेगा। यह भी कहा जाता है कि E20 मिश्रण अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में भी इस्तेमाल हो रहा है। अब एक और तर्क जोड़ा जा रहा है कि इस दिशा में पहल पिछली सरकारों ने की थी, जिसे मौजूदा सरकार आगे बढ़ा रही है। और जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं, उनके पीछे एक मजबूत लॉबी है, जो इस विरोध को हवा दे रही है। आज इस वीडियो में इन्हीं सभी तर्कों पर एक-एक करके बात करेंगे। वीडियो का लिंक
Ankit Kumar Avasthi103,938 Aufrufe • vor 16 Tagen

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और नगरासू में निहंग सिखों से जुड़ा विवाद बढ़ ही रहा है। पंजाब से आया निहंग सिखों का एक बड़ा जत्था देहरादून की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। इसे देखते हुए उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर कुल्हाल-विकासनगर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस बैरिकेड लगाकर जत्थे को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। लेकिन निहंग सिखों का कहना है कि वे तब तक वापस नहीं लौटेंगे, जब तक गिरफ्तार किए गए चार निहंग सिखों को रिहा नहीं किया जाता। इसी के चलते उत्तराखंड हिमाचल बोर्डर पर निहंग सीखों ने बवाल किया। पूरा विवाद कर्णप्रयाग में हुई एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि चार निहंग सिखों ने स्थानीय लोगों के एक समूह के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शनिवार को सात लोगों के एक समूह ने नगरासू गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ विवाद के बाद गुरुद्वारे की छत पर कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने गिरफ्तार निहंग सिखों की रिहाई की मांग की, गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर कब्जा किया और वहां से पथराव तथा तोड़फोड़ भी की।
Ankit Kumar Avasthi109,344 Aufrufe • vor 23 Tagen

अंजना जी YouTube टीचर्स पर भड़की हुई हैं। उनके हिसाब से ये लोग बोर्ड लेकर explainer वीडियो बनाते हैं...और views भी ले जाते हैं। भारत में इस विषय पर कोई और बोले, तो एक बार को समझ भी आता है… लेकिन टीवी मीडिया वाले, जो हर शाम स्टूडियो में मुर्गा लड़ाई करवाकर जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं, और उसके बाद आधा समय सीमा-सचिन करते रहते हैं -वो ऐसी बात बोलें तो बात थोड़ी हजम नहीं होती। देश की सबसे निकृष्ट और गैर-जवाबदेह संस्थाओं में अगर किसी का नाम लिया जाएगा, तो उसमें टीवी न्यूज मीडिया जरूर होगा। टीचर news explainer वीडियो बना रहा है और उसमें views भी मिल जा रहे हैं -देश में mainstream पत्रकारिता के बुरे हाल का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है।
Ankit Kumar Avasthi205,202 Aufrufe • vor 1 Monat

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर ने पद छोड़ने की घोषणा कर दी है। उनका यह फैसला उनकी अपनी ही पार्टी के भीतर बढ़ते दबाव के बीच आया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर स्टारमर के कार्यकाल की आलोचना करते हुए कहा था कि स्टारमर दो बेहद महत्वपूर्ण मुद्दों-Immigration और Energy-पर बुरी तरह विफल रहे।
Ankit Kumar Avasthi107,048 Aufrufe • vor 26 Tagen

राजस्थान के पचपदरा में HPCL रिफाइनरी का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया। यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। यानी बिल्कुल नई जगह पर एक ही परिसर में कच्चे तेल की रिफाइनिंग के साथ-साथ उससे पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। इस कॉम्प्लेक्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन है। इस रिफाइनरी में राजस्थान के मंगला टर्मिनल से 15 लाख टन कच्चे तेल के साथ-साथ 75 लाख टन आयातित कच्चे तेल की रिफाइनिंग की जाएगी। इसके लिए मुंद्रा बंदरगाह से 487 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन सीधे रिफाइनरी तक बिछाई गई है, जिससे रूस और खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल की भी यहां कुशलतापूर्वक रिफाइनिंग की जा सकेगी। यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर बाधित हो रही सप्लाई चेन के बीच ऊर्जा आपूर्ति को अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
Ankit Kumar Avasthi58,100 Aufrufe • vor 14 Tagen

भारत में इन दिनों एक कथित मदर ऑफ ऑल कॉर्पोरेट स्कैंडल की खूब चर्चा चल रही है!! जब से SEBI ने राजेश एक्सपोर्ट्स पर 15 लाख करोड़ रुपये के consolidated fund को लेकर गलत जानकारी देने का आरोप अपनी अंतरिम जांच में लगाया है। 15 लाख करोड़ इतना बड़ा आंकड़ा है कि इसपर बवाल मचना स्वाभाविक है। बवाल इसलिए भी क्योंकि इसमें LIC का भी पैसा लगा है। हमें इस पूरे मामले से चर्चा में आए राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मेहता से बात सीधे सवाल पूछने का मौका मिला। पूरा वीडियो आप हमारे YouTube चैनल पर देख सकते हैं।
Ankit Kumar Avasthi116,980 Aufrufe • vor 1 Monat

देश के जाने-माने अर्थशास्त्री सुरजीत भल्ला ने कल के Indian Express में भारत के वर्तमान चिंताजनक आर्थिक हालात को लेकर एक विचारोत्तेजक लेख लिखा। बहुत से लोगों ने उस लेख को शेयर भी किया था। अंग्रेजी में उसका शीर्षक था - BJP is winning the elections but losing the economy. हिंदी में - बीजेपी चुनाव जीत रही है, लेकिन अर्थव्यवस्था हार रही है। उस लेख में क्या कहा गया है, यह संक्षेप में जानने के लिए सौरभ द्विवेदी का यह वीडियो देख सकते हैं।
Ankit Kumar Avasthi185,642 Aufrufe • vor 1 Monat