Ankit Kumar Avasthi's banner
Ankit Kumar Avasthi's profile picture

Ankit Kumar Avasthi

@kaankit329,936 subscribers

Ankit Inspires India | Passionate educator | IIT Kanpur alumni 🎓 | Proud father & husband 💼📚👨‍👩‍👧‍👦 जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी 🇮🇳🇮🇳

Shorts

युद्ध रुकने की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं को राहत क्यों नहीं मिल रही है? तेल के दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे? इस पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि भारत जिस कच्चे तेल का इस्तेमाल कर रहा है, वह लगभग दो महीने पहले खरीदा गया था। अगर कच्चे तेल की कीमतें अगले 2–3 महीने तक इसी तरह कम बनी रहती हैं, तभी कीमतों में कमी पर विचार किया जा सकता है। अभी इस पर कुछ कहना काल्पनिक होगा। मतलब, 2–3 महीने पहले जो कच्चा तेल खरीदा गया था, वह महंगा था, इसलिए अभी सस्ते तेल का फायदा ग्राहकों को नहीं दिया जा सकता। बस मंत्री जी से लगे हाथों यह भी पूछना था कि यह पूरी स्कीम पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही कैसे लागू हो गई और लगभग उत्तर प्रदेश चुनाव तक कैसे चलने वाली है?

394,732 views

That one RE-NEET aspirant in Abu Dhabi

That one RE-NEET aspirant in Abu Dhabi

76,609 views

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिनों की यात्रा पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचे। प्योंगयांग एयरपोर्ट पर किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दो दिनों की यात्रा पर उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचे। प्योंगयांग एयरपोर्ट पर किम जोंग उन ने उनका स्वागत किया।

75,906 views

कॉक्रोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके पूरे Gen Z लुक में एयरपोर्ट से बाहर निकले। दिल्ली पुलिस ने उन्हें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। मौके पर मीडिया और पुलिस का भारी हुजूम नजर आ रहा है।

76,835 views

वो चाहता तो सिर्फ जय बांग्ला बोलकर भी काम चला सकता था, लेकिन उसने जय इतिहास, जय भूगोल और जय विज्ञान कहा। पहली बार किसी चुनावी सभा में इतना व्यापक विषय-दृष्टि का प्रमाण देखने को मिला है! यह बंगाल में ही संभव है-जय बांग्ला!

141,182 views

इतनी एक्सक्लूसिव खबर ब्रेक करने के बाद सूत्रों को सूत्रगिरी से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए।

इतनी एक्सक्लूसिव खबर ब्रेक करने के बाद सूत्रों को सूत्रगिरी से रिटायरमेंट ले लेनी चाहिए।

64,646 views

ओवर एक्टिंग के पैसे कटेंगे! 😅 अफ़गानिस्तान के कोच ड्रेसिंग रूम से इशारा कर रहे हैं कि हम DL मेथड से आगे हैं बारिश आने वाली है हमें खेल को धीमा करना होगा। उसके बाद स्लिप में फील्डिंग कर रहे गुलबदीन नैब को देखिए!!😂

618,167 views

डोनाल्ड ट्रंप से दुश्मनी तो फिर भी चल जाएगी, लेकिन उनकी दोस्ती बहुत भारी है-यह बात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को पता चल रही होगी। अब ट्रंप कह रहे हैं कि अगर उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध नहीं रुकवाया होता, तो “लोग कह रहे थे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान भी जा सकती थी।”

139,708 views

लाडली बहना पूरी तरह से मुस्तैद!!😂

लाडली बहना पूरी तरह से मुस्तैद!!😂

321,404 views

बहुत दुखद ख़बर एयर इंडिया का एक विमान गुजरात के अहमदाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में सैकड़ों यात्री मारे गए हैं। विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। फिलहाल हादसे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस कठिन घड़ी में हम सभी यात्रियों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करते हैं।

Sensitive content

329,279 views

आखिरकार तीसरे अटेम्प्ट में विजय को सफलता मिल गई है!!

आखिरकार तीसरे अटेम्प्ट में विजय को सफलता मिल गई है!!

66,167 views

एक बार को तो ट्रुडो की सांस अटक गई थी. 😂

एक बार को तो ट्रुडो की सांस अटक गई थी. 😂

400,288 views

यह बात H.C Verma Sir ही बोल सकते हैं... आखिर उनकी किताब की आधी प्रॉब्लम को सॉल्व करके दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियर बनते हैं. #AI बनाने वाले भी.

यह बात H.C Verma Sir ही बोल सकते हैं... आखिर उनकी किताब की आधी प्रॉब्लम को सॉल्व करके दुनिया के सबसे बेहतरीन इंजीनियर बनते हैं. #AI बनाने वाले भी.

367,574 views

अभ्यास अभ्यास अभ्यास ! पेरिस पैराओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले हरविंदर सिंह का यह वीडियो कोरोना के समय का है जब वो अपने खेतों में अभ्यास कर रहे हैं।

अभ्यास अभ्यास अभ्यास ! पेरिस पैराओलिंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करने वाले हरविंदर सिंह का यह वीडियो कोरोना के समय का है जब वो अपने खेतों में अभ्यास कर रहे हैं।

438,537 views

श्रीनगर स्टेशन में प्रवेश करती वंदे भारत ट्रेन...❤️ आखिर दशकों का इंतजार खत्म हुआ. आज इस रेल खंड पर वंदे भारत का ट्रायल रन था.

श्रीनगर स्टेशन में प्रवेश करती वंदे भारत ट्रेन...❤️ आखिर दशकों का इंतजार खत्म हुआ. आज इस रेल खंड पर वंदे भारत का ट्रायल रन था.

334,667 views

हिपोक्रेसी की भी सीमा है! भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका इतना हल्ला मचा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप से पत्रकार ने मुंह पर पूछा कि अमेरिका जो रूस से यूरेनियम, रसायनिक खाद खरीदता है उसका क्या? डोनाल्ड ट्रंप का जवाब था- "मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं। मुझे चेक करना होगा..."

209,800 views

Sunday shopping done —brought home the Mercedes-Benz GLE ! 🫶🏽

Sunday shopping done —brought home the Mercedes-Benz GLE ! 🫶🏽

322,233 views

चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर आक्रामक बयान दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा है: “ज़ंगनान चीन का इलाका है। चीन ने भारत द्वारा गैर-कानूनी तरीके से बनाए गए तथाकथित ‘अरुणाचल प्रदेश’ को कभी मान्यता नहीं दी है।” यह बयान उस घटना के बाद सामने आया है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली और यूके में रह रही भारतीय नागरिक पेमाज़ोम थोंगडोक ने आरोप लगाया कि शंघाई एयरपोर्ट पर उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ। उनका दावा है कि 21 नवंबर को लंदन से जापान जाते समय उनका पासपोर्ट सिर्फ इसलिए Invalid घोषित कर दिया गया क्योंकि उसमें जन्मस्थान के रूप में Arunachal Pradesh, India लिखा था। पेमाज़ोम के अनुसार, जहाँ केवल तीन घंटे का लेओवर होना था, वहीं उन्हें लगभग 18 घंटे हिरासत में रखकर पूछताछ की गई। चीनी अधिकारियों ने उनसे बार-बार सवाल किया: "अगर तुम अरुणाचल से हो, तो भारतीय पासपोर्ट क्यों लिए हुए हो?” उन्होंने यह भी कहा कि इमिग्रेशन अधिकारियों ने मजाक उड़ाते कहा कि उन्हें भारतीय नहीं बल्कि चीनी पासपोर्ट के लिए आवेदन करना चाहिए। इस घटना के बाद विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से यह खबर आई कि भारत ने चीन को इस मामले पर कड़ा विरोध पत्र (Strong Demarche) जारी किया है। अब चीन ने आधिकारिक रूप से इन आरोपों से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि किसी भी यात्री के साथ दुर्व्यवहार नहीं हुआ और चूंकि अरुणाचल प्रदेश “चीन का हिस्सा” है, इसलिए पासपोर्ट को invalid बताने जैसी बात तार्किक रूप से संभव ही नहीं।

146,311 views

अपने ही कॉलेज के ऑडिटोरियम में ऑडियंस से पोडियम का सफर! ❤️ IIT Kanpur में आज guest speaker के तौर पर बुलाया गया है.

अपने ही कॉलेज के ऑडिटोरियम में ऑडियंस से पोडियम का सफर! ❤️ IIT Kanpur में आज guest speaker के तौर पर बुलाया गया है.

296,580 views

Videos

kaankit's profile picture

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने घोषणा किया है कि वह दिसंबर के आसपास भारत से बांग्लादेश लौटकर आत्मसमर्पण करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके साथ उनकी पार्टी अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी स्वेच्छा से देश लौटेंगे और अदालत के सामने पेश होंगे। बांग्लादेश की एक अदालत उन्हें मृत्युदंड की सजा सुना चुकी है और उनकी पार्टी पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। भावनाओं से भरे अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा, “वापसी पर वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं, यहां तक कि मार भी सकते हैं। फिर भी मुझे जाना होगा... अगर मौत आनी ही है, तो मैं चाहती हूं कि वह अपनी मिट्टी पर आए, जहां मेरे माता-पिता दफन हैं और जहां उनका खून बहा था।” शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जिस तरह बांग्लादेश में बड़े हिंसक प्रदर्शन हुए, उसके बाद उन्हें अचानक अपना देश छोड़कर भारत में शरण लेनी पड़ी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बांग्लादेश में भारत विरोधी ताकतों ने भारत के खिलाफ माहौल बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई।

Ankit Kumar Avasthi

137,958 views • 7 days ago

kaankit's profile picture

बहुत से लोगों का यह मानना है कि मिड-डे मील में प्रोटीन के स्रोत के रूप में अंडे का विकल्प दाल, पनीर, टोफू, सोयाबीन इत्यादि हो सकते हैं, और इस पर देश में बहस चल ही रही है। इस पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल की आहार विशेषज्ञ साफ कह रहीं है कि अंडे को किसी एक खाद्य पदार्थ से बदला नहीं जा सकता...यदि स्कूलों में बच्चों को सप्ताह में एक या दो बार अंडा दिया जाता है, तो उसकी जगह समान मात्रा में प्रोटीन देने के लिए अन्य खाद्य पदार्थों की काफी अधिक मात्रा देनी होगी, जिसे सभी बच्चे पर्याप्त मात्रा में खा भी नहीं पाएंगे... इसलिए जो लोग पूरी तरह से शाकाहारी हैं या अंडा नहीं खाना चाहते, उनके लिए शाकाहारी विकल्प उपलब्ध होने चाहिए। लेकिन इसमें किसी तरह का सांस्कृतिक या नैतिक एंगल जोड़कर बच्चों के पोषण से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

Ankit Kumar Avasthi

210,787 views • 22 days ago

kaankit's profile picture

Pritam and Pedro चार-पांच बैठकों में देख लिया। बहुत दिनों बाद कोई वेब सीरीज़ पूरी देखी। देखना इसलिए शुरू किया था क्योंकि इससे राजकुमार हिरानी का नाम जुड़ा था। साथ ही यह अमित दुबे की किताब पर आधारित है। वह कुछ दिन पहले हमारे यहां साइबर सुरक्षा पर बातचीत करने आए थे और उन्होंने ही इसे देखने का सुझाव दिया था। वह खुद साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ हैं, इसलिए जाहिर है कि सीरीज़ भी इसी विषय पर है। कहानी गोवा की लोकेशन में सेट की गई है। चूंकि कहानी साइबर क्राइम पर आधारित है और फिक्शन भी है, इसलिए थोड़ा अतिरंजना तो होगी ही। कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जो पता नहीं कैसे, हर बार अच्छा ही कर जाते हैं। अरशद वारसी उन्हीं में से एक हैं। मनोरंजन करना उन्हें बखूबी आता है। बाद में पता चला कि राजकुमार हिरानी के बेटे ने इसमें प्रीतम की भूमिका निभाई है। हैकर को हुडी पहनाने और बैकपैक टांगने की परंपरा को इसमें भी जारी रखा गया है। वैसे कुल मिलाकर, अच्छी और मनोरंजक सीरीज़ है। Amit Dubey Rajkumar Hirani लिंक :

Ankit Kumar Avasthi

69,317 views • 7 days ago

kaankit's profile picture

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में धार्मिक नगरी उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदने का बड़ा खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उज्जैन मास्टर प्लान और सिंहस्थ मेला 2028 को लेकर प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर, खासकर सड़कों के आसपास, मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों द्वारा बड़ी मात्रा में जमीन खरीदी गई। मास्टर प्लान के तहत कृषि भूमि को व्यावसायिक या आवासीय भूमि में बदला जा रहा है। खुलासा यह है कि मास्टर प्लान के सार्वजनिक होने से पहले ही परिवार ने उन स्थानों पर जमीन खरीदी, जिन्हें आगे चलकर व्यावसायिक या आवासीय उपयोग के लिए परिवर्तित किया जाना था। रिपोर्ट बहुत विस्तार से इस पूरे मामले की पड़ताल करती है। रिपोर्ट को देखकर या सुनकर आसानी से इस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है कि यह सब महज संयोग नहीं है। उज्जैन को विकसित करने के मास्टर प्लान के समानांतर मोहन यादव का परिवार भी विकसित होता दिखाई दे रहा है। देखना होगा कि इतने बड़े आरोपों के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की क्या प्रतिक्रिया होती है।

Ankit Kumar Avasthi

171,757 views • 25 days ago

kaankit's profile picture

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और नगरासू में निहंग सिखों से जुड़ा विवाद बढ़ ही रहा है। पंजाब से आया निहंग सिखों का एक बड़ा जत्था देहरादून की ओर जाने की कोशिश कर रहा है। इसे देखते हुए उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर कुल्हाल-विकासनगर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।पुलिस बैरिकेड लगाकर जत्थे को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। लेकिन निहंग सिखों का कहना है कि वे तब तक वापस नहीं लौटेंगे, जब तक गिरफ्तार किए गए चार निहंग सिखों को रिहा नहीं किया जाता। इसी के चलते उत्तराखंड हिमाचल बोर्डर पर निहंग सीखों ने बवाल किया। पूरा विवाद कर्णप्रयाग में हुई एक घटना से जुड़ा है। आरोप है कि चार निहंग सिखों ने स्थानीय लोगों के एक समूह के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद शनिवार को सात लोगों के एक समूह ने नगरासू गुरुद्वारे के प्रबंधन के साथ विवाद के बाद गुरुद्वारे की छत पर कब्जा कर लिया। पुलिस के अनुसार, इन लोगों ने गिरफ्तार निहंग सिखों की रिहाई की मांग की, गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर कब्जा किया और वहां से पथराव तथा तोड़फोड़ भी की।

Ankit Kumar Avasthi

109,370 views • 23 days ago

kaankit's profile picture

अंजना जी YouTube टीचर्स पर भड़की हुई हैं। उनके हिसाब से ये लोग बोर्ड लेकर explainer वीडियो बनाते हैं...और views भी ले जाते हैं। भारत में इस विषय पर कोई और बोले, तो एक बार को समझ भी आता है… लेकिन टीवी मीडिया वाले, जो हर शाम स्टूडियो में मुर्गा लड़ाई करवाकर जरूरी मुद्दों से ध्यान भटकाते हैं, और उसके बाद आधा समय सीमा-सचिन करते रहते हैं -वो ऐसी बात बोलें तो बात थोड़ी हजम नहीं होती। देश की सबसे निकृष्ट और गैर-जवाबदेह संस्थाओं में अगर किसी का नाम लिया जाएगा, तो उसमें टीवी न्यूज मीडिया जरूर होगा। टीचर news explainer वीडियो बना रहा है और उसमें views भी मिल जा रहे हैं -देश में mainstream पत्रकारिता के बुरे हाल का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है।

Ankit Kumar Avasthi

205,202 views • 1 month ago

kaankit's profile picture

राजस्थान के पचपदरा में HPCL रिफाइनरी का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री द्वारा कर दिया गया। यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स है। यानी बिल्कुल नई जगह पर एक ही परिसर में कच्चे तेल की रिफाइनिंग के साथ-साथ उससे पेट्रोकेमिकल उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। इस कॉम्प्लेक्स की वार्षिक उत्पादन क्षमता 90 लाख मीट्रिक टन है। इस रिफाइनरी में राजस्थान के मंगला टर्मिनल से 15 लाख टन कच्चे तेल के साथ-साथ 75 लाख टन आयातित कच्चे तेल की रिफाइनिंग की जाएगी। इसके लिए मुंद्रा बंदरगाह से 487 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन सीधे रिफाइनरी तक बिछाई गई है, जिससे रूस और खाड़ी देशों से आने वाले कच्चे तेल की भी यहां कुशलतापूर्वक रिफाइनिंग की जा सकेगी। यह परियोजना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर बाधित हो रही सप्लाई चेन के बीच ऊर्जा आपूर्ति को अधिक स्थिर और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

Ankit Kumar Avasthi

58,100 views • 14 days ago