
Ankit Kumar Avasthi
@kaankit • 330,869 subscribers
Ankit Inspires India SEBI Registered Research Analyst (Corporate) Reg. No.: INH000030870 Ex-Civil Servant | IIT Kanpur Alumnus Proud Educator
Shorts
Videos

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का एक और रहस्यमय भारत दौरा होने वाला है। जब उनके इस दौरे को डिकोड करने की कोशिश की, तो नजर अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की भारत में गतिविधियों पर पड़ी। गोर सही अर्थों में राजा के दूत वाला फील लेकर अपना कार्यकाल चला रहे हैं। जिस तरह उनका भारत भ्रमण और बाकी कार्यक्रम चल रहे हैं, उससे अंग्रेजी शासन के समय के वायसराय की याद आ रही है।
Ankit Kumar Avasthi78,818 次观看 • 4 天前

आपके सेकेंड्री या अतिरिक्त SIM को सिर्फ जिंदा रखने के एवज में टेलीकॉम कंपनियां 300 रुपए महीने तक वसूल रही हैं। बहुत से लोगों के लिए यह खर्च भी बोझ है, लेकिन OTP या पुराने मोबाइल नंबर की वजह से उन्हें मजबूरी में इसे चालू रखना पड़ता है। अब TRAI ने एक बार फिर टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसे रिचार्ज प्लान लेकर आएं, जिनमें सिर्फ SMS और कॉलिंग की सुविधा हो-फालतू में यूजर को डेटा प्लान के पैसे न देने पड़ें।
Ankit Kumar Avasthi134,044 次观看 • 24 天前

बैंक कर्मचारियों की यूनियन ने सप्ताह में दो दिन अवकाश की मांग को लेकर अगले तीन दिन हड़ताल की घोषणा की है। मैंने कल इसी मुद्दे पर यह वीडियो बनाया था। कमेंट में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने अपनी परेशानी और काम के दबाव के बारे में लिखा। वीडियो यहां भी लगा रहा हूं, ताकि उनकी बात सरकार और आम लोगों तक भी पहुंचे-और हम उस दबाव को भी समझें, जिसके बीच बैंक कर्मचारी हर दिन काम करते हैं।
Ankit Kumar Avasthi87,809 次观看 • 22 天前

बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट पर IndiGo के पायलट एक अजीब स्थिति में फंस गए। दरअसल, पायलट को विमान के ठीक आगे एक सियार (jackal) दिखाई दिया, जो वीडियो में भी नजर आ रहा है। लेकिन ATC में बैठे लोगों को समझ ही नहीं आया कि jackal क्या होता है। इसके बाद उन्होंने एक गाड़ी में दो लोगों को भेजा। उन्हें वहां सिर्फ एक पॉलीथिन दिखी और वे समझ ही नहीं पाए कि पायलट आखिर किस चीज के बारे में बता रहा है। Video via WingX Aviation
Ankit Kumar Avasthi569,205 次观看 • 5 个月前

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की बहादुरी के किस्से अब पूरी दुनिया में !! राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और मदद के लिए आवाज़ लगाई। उन्होंने कहा-“एक तरह से वह हीरो थे।” वहीं इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को true hero बताते हुए उनकी असाधारण बहादुरी को सैल्यूट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें हीरो बताते हुए कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने असाधारण साहस दिखाया, सैकड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की और एक बड़ी त्रासदी टाल दी। कैप्टन स्मित मच्छार ने सच में अपनी बहादुरी से ऐसी ख्याति अर्जित की है, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
Ankit Kumar Avasthi69,009 次观看 • 18 天前

इस पूरे CEC ज्ञानेश कुमार विवाद में विपक्ष ने अब TCS को भी लपेट लिया है, और बात वहां से TATA के नेतृत्व विवाद और गृह मंत्री तक ले जाई जा रही है। आप ज्ञानेश कुमार का विरोध कर रहे हैं या उनका विरोध करने वालों का-उससे पहले FORM 6 का मामला और TCS मामला जान लेना चाहिए।
Ankit Kumar Avasthi63,896 次观看 • 17 天前

UN में आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर लाइबेरिया की विदेश मंत्री के साथ मीडिया ब्रीफिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उन्हें बीच में टोकते और उकसाने वाले अंदाज़ में आतंकवाद पर सवाल किया। इस पर विदेश मंत्री ने पलटकर जवाब दिया- “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।”
Ankit Kumar Avasthi86,457 次观看 • 24 天前

अभी ये चुनाव आयोग और एक-दो अन्य मुद्दों पर भी अपनी ताकत टेस्ट करने की कोशिश करेंगे। जंतर-मंतर पर जो भीड़ उमड़ी और जैसा माहौल बना, उसके पीछे कई फैक्टर थे और शायद CJP नेतृत्व इस बात को जानता होगा। अगली बार जब वे चुनाव आयोग या अन्य किसी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, तब सरकार, विपक्ष, मीडिया और जनता-सभी अलग तरीके से तैयार होंगे। ऐसे में उन परिस्थितियों में उन्हें जनता से कैसा रिस्पांस मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
Ankit Kumar Avasthi231,296 次观看 • 2 个月前

अप्रैल में अमेरिका-ईरान युद्ध जब अपने पीक पर था, तब ईरान ने अमेरिकी वायुसेना के एक फाइटर जेट को हिट कर दिया था। ईरान के ऊपर एक अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान को कंधे से दागी गई मिसाइल से मार गिराया गया। जेट में दो क्रू सवार थे। पायलट का कॉल साइन Alpha था और पीछे बैठा weapons systems officer Bravo दोनों ईरान की सीमा के अंदर गिरे। इसके बाद जो हुआ, उसे सैन्य इतिहास के सबसे जटिल और मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है। अब इस बेहद नाटकीय रेस्क्यू ऑपरेशन की पूरी कहानी पहली बार विस्तार से सामने आई है। CIA ने जिस top-secret technology की मदद से Bravo की लोकेशन का पता लगाया, वह अपने आप में आज भी दुनिया के लिए एक रहस्य है।
Ankit Kumar Avasthi113,337 次观看 • 1 个月前

खबर चली कि जुलाई में तुर्की में हुए NATO सम्मेलन से लौटते समय एक कथित सुरक्षा खतरे के बीच राष्ट्रपति ट्रंप को चुपचाप Air Force One से निकालकर एक कैटरिंग ट्रक के जरिए दूसरे विमान तक ले जाया गया। बताया गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के निशाने पर थे और उनकी जान को खतरा था, इसलिए सीक्रेट सर्विस ने यह कदम उठाया गया। उनके साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों को इसकी भनक तक नहीं लगी और वे Air Force One में आगे उड़ते रहे, जबकि राष्ट्रपति उस विमान में थे ही नहीं। अब इस पूरी घटना को लेकर नेटफ्लिक्स एक डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहा है।
Ankit Kumar Avasthi127,768 次观看 • 1 个月前

दस सालों में यह पहली बार है कि भारत को चीनी का आयात करने की जरूरत पड़ रही है। सरकार ने घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 31 अक्टूबर तक 10 लाख मीट्रिक टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी है। चीनी की कीमतों में इतनी तेजी क्यों आई है? क्या E20 पॉलिसी अब महंगी पड़ रही है, या गन्ने की फसल अच्छी नहीं रही? जो भी वजह हो, यह सरकार की चिंता बढ़ाने वाला है, क्योंकि आगे त्योहारों का सीजन है और मांग भी बढ़ने वाली है।
Ankit Kumar Avasthi144,736 次观看 • 2 个月前