
Kailash Vijayvargiya
@KailashOnline • 1,993,398 subscribers
Cabinet Minister, Madhya Pradesh Government - Active Worker & a Proud Indian who continuously strives for development. #BJP
Shorts
Videos

अपने लिए जिए तो क्या जिए... ऐ दिल तू जी जमाने के लिए !!! आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत दिवाली की पूर्व संध्या इंदौर में बिटिया के सारे दीपक खरीदकर उसके साथ पर्व की खुशियां साझा की। मैं, आप सभी से भी अनुरोध करता हूं कि स्थानीय दुकानदारों से उत्पाद खरीदकर उन्हें सशक्त बनाएं, उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटें। #diwali #deepawali #vocalforlocal #indore
Kailash Vijayvargiya734,183 次观看 • 1 年前

दिल्ली के दिल में मोदी जी !!! दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की विराट विजय के अवसर पर नई दिल्ली स्थित हरियाणा भाजपा कार्यालय में आयोजित जलेबी उत्सव में सम्मिलित होकर मा.मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी का मुंह मीठा कराया। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली की महान जनता हार्दिक अभिनंदन, जिसने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया और दिल्ली में आप_दा की विदाई करते हुए कमल खिलाकर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी की सामाजिक कल्याण की गारंटियों पर पक्की मुहर लगा दी। इस अवसर पर Haryana BJP प्रदेश अध्यक्ष श्री Pandit Mohan Lal Badoli जी, राज्य सभा सांसद श्री Subhash Barala जी, प्रदेश सरकार में मंत्री श्री किशन बेदी जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवार के सदस्यों की उपस्थिति रही। #DelhiAssemblyElection2025
Kailash Vijayvargiya107,025 次观看 • 1 年前

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी का महाअभियान !!! 9 अगस्त को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री B L Santhosh जी के सानिध्य में इंदौर की रेवती रेंज में 1 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। #PedLagaoPaniBachao #पेड़_लगाओ_पानी_बचाओ #EkPedMaaKeNaam #Indore
Kailash Vijayvargiya10,880 次观看 • 1 个月前

अपनों से स्नेहिल भेंट !!! हर वर्ष की तरह आज पावन धनतेरस पर इंदौर स्थित अपनी पुश्तैनी किराना दुकान ‘काकी जी की दुकान’ पर सामान की बिक्री करते हुए स्वजनों से भेंट का स्नेहिल अवसर प्राप्त हुआ। यह दुकान वह पारिवारिक विरासत है, जिसकी दीवारों में अपनापन और हर कोने में स्नेह की गर्माहट रची-बसी है। परंपरा का यह दीपक हमें हर वर्ष अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रेरणा देता है। आप सभी को दीपों के पांच दिवसीय महोत्सव दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Kailash Vijayvargiya50,928 次观看 • 11 个月前

लॉर्ड्स फतह... इतिहास रच दिया !!! भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 270 रन से हराकर लॉर्ड्स में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की। यह केवल जीत नहीं, भारतीय नारी शक्ति के अदम्य साहस और संकल्प का स्वर्णिम अध्याय है। गर्व है हमारी बेटियों पर #TeamIndia #WomensCricket #Lords
Kailash Vijayvargiya14,136 次观看 • 2 个月前

मंगलमय जन्मदिन !!! मेरी जीवनसंगिनी आशा, अपने नाम के अनुरूप मेरे जीवन की सबसे बड़ी आशा हैं। उनका साथ मेरे जीवन में नई ऊर्जा, नया उत्साह और नया विश्वास भर देता है। उनकी सादगी, सरलता और सहजता हमारे दांपत्य जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। आज उनके जन्मदिन पर बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, असीम सुख और अपार खुशियाँ प्रदान करें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ, आशाजी
Kailash Vijayvargiya12,244 次观看 • 2 个月前