
Ajay Rai🇮🇳
@kashikirai • 75,283 subscribers
Former President @INCUttarPradesh | लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे
Shorts
Videos

वाराणसी के शिवाला की गली में विदेशी पर्यटक गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। वाराणसी के सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर भी उनके संसदीय क्षेत्र की यह बदहाली विकास के दावों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। कैमरों में चमकती काशी से आगे बढ़कर उन गलियों का हाल भी देखिए, जहाँ जनता के साथ विदेशी पर्यटक भी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान हैं। विदेशी मेहमानों का इस तरह गंदे पानी से गुजरना सिर्फ वाराणसी की बदहाली नहीं, बल्कि पूरे देश की बेइज्जती है। काशी पूछ रही है—जब विदेशी मेहमानों को भी गंदे पानी से गुजरना पड़े, तो यह कैसा विकास है?
Ajay Rai🇮🇳152,363 просмотров • 1 месяц назад

📍वाराणसी में पुजारी को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने शराब पीने से मना किया। हमलावर भाजपा सरकार के पाले हुए हिस्ट्रीशीटर निकले। रामराज नहीं, भाजपा राज में अब पुजारी भी सुरक्षित नहीं! उत्तर प्रदेश अब अपराधियों का अड्डा बन चुका है। Yogi Adityanath जवाब दो! #वाराणसी #BJPFailsUP #YogiSarkarExpose
Ajay Rai🇮🇳309,301 просмотров • 1 год назад

सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के पीड़ितों से मिलने जा रहे मुझ समेत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया था। अब इको गार्डन, लखनऊ से हमारी रिहाई हो गई है। भाजपा सरकार जितनी चाहे ताकत लगा ले, न हम डरेंगे और न ही पीड़ितों के इंसाफ की आवाज को दबने देंगे। यह तानाशाही नहीं चलेगी! #Saharanpur #AjayRai #EcoGarden #UPPolice #Congress
Ajay Rai🇮🇳30,241 просмотров • 1 месяц назад

एक महिला दिनदहाड़े सरेराह मदद की गुहार लगा रही है। लेकिन जिनसे उसे मदद की उम्मीद है, वही उसकी संपत्ति और सम्मान के सबसे बड़े शत्रु निकले हैं। यह महिला और इसके पूर्वज एक जगह पर पिछले 50 सालों से एक जगह ढाबा चलाते आ रहे हैं लेकिन कुछ गुंडे वहां जबरन कब्जा करने पर उतारू हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भी पीड़िता की बजाय आरोपियों के चारण में लगी हुई है। ऐसा निर्लज्ज और लानतभरा रवैया केवल 'सत्ताभोगी' सरकार में ही दिख सकता है, जहां एक महिला की ना तो 112 पर सुनवाई होती हो, ना 1090 पर। यही नहीं बल्कि आयुक्त के आदेश को वर्दीधारी पांवों तले रौंद देते हों। किसके इशारे पर ये पुलिसवाले आयुक्त के आदेश को भी रौंद दिए? अपने 'कुशासन' से इस प्रदेश को और कितना 'बदतर' बनाएगी, भाजपा सरकार? 📍बस्ती
Ajay Rai🇮🇳269,762 просмотров • 1 год назад

आज पता चला कि BJP के कुछ कार्यकर्ता हमारे कांग्रेस मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। हमने भी अपने मेहमानों के 'खास स्वागत' की पूरी तैयारी कर ली थी! लेकिन डरी हुई भाजपा सरकार ने भारी पुलिस बल भेजकर घेराबंदी करवा दी और अपने ही लोगों को रोक दिया। BJP वाले याद रखें—कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता शांत और सज्जन ज़रूर है, लेकिन ईंट का जवाब पत्थर से देने के लिए हर तरह से सक्षम और तैयार भी है! #Congress #UttarPradesh #YouthCongress #AjayRai
Ajay Rai🇮🇳52,849 просмотров • 2 месяцев назад

कांग्रेस पार्टी महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सवाल पूछने के बाद उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाना,धमकाए जाने, घर पर बुलडोजर चलाने की धमकी देने और LIU द्वारा परेशान किए जाने के जो आरोप उन्होंने लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं। दिव्या जी, आप अकेली नहीं हैं। आपकी आवाज़ को दबाने की किसी भी कोशिश के खिलाफ हम आपके साथ खड़े हैं। पत्रकार का काम सत्ता से सवाल पूछना है। सवाल पूछने पर धमकी देना लोकतंत्र का अपमान है। डर के आगे पत्रकारिता नहीं झुकेगी। सवाल पूछने वाली हर आवाज़ के साथ हम खड़े हैं।
Ajay Rai🇮🇳22,076 просмотров • 1 месяц назад

हमारे पास कार्यक्रम की अनुमति और ₹51,000 की रसीद के सभी पुख्ता सबूत मौजूद हैं। सरकार Rahul Gandhi जी और छात्रों की बुलंद आवाज से पूरी तरह घबरा चुकी है। 8 तारीख को शाम 5 बजे यह कार्यक्रम हर हाल में होकर रहेगा। तानाशाही सरकार को छात्रों के आगे झुकना ही पड़ेगा! #RahulGandhi #Congress #YouthPower #UPCongress #ChhatronKiGoonj
Ajay Rai🇮🇳37,504 просмотров • 2 месяцев назад

वाराणसी में वीवीआईपी मूवमेंट के नाम पर आधे से ज्यादा मंत्रिमंडल, विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी है। कल प्रधानमंत्री आ रहे हैं और आज बाबतपुर चौराहे पर एंबुलेंस आधे घंटे से ज्यादा जाम में फंसी रही और मरीज तड़पता रहा। क्या जनता की जान से ज्यादा अहम है वीवीआईपी मूवमेंट❓ #Varanasi #Congress
Ajay Rai🇮🇳154,020 просмотров • 1 год назад

खाकी का पहरा और दमनकारी सरकार की घेराबंदी मुझे मेरे अपनों से मिलने से नहीं रोक सकती। पुलिस को चकमा देकर, बिना सुरक्षा अकेले ही घमहापुर,पिंडरा (वाराणसी) पहुँचकर शहीद मनीष सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश में 'कानून का राज' पूरी तरह खत्म हो चुका है। मैं खास तौर पर केवल मनीष के परिवार का संबल बनने वाराणसी आया हूँ। हमारी माँग स्पष्ट है: पीड़ित परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी तत्काल दी जाए। अपराधियों और उनके संरक्षकों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। मनीष के परिवार से मिलने के बाद अब मैं लखनऊ के लिए निकल चुका हूँ। हमारे पिंडरा परिवार के इस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। #UPLawAndOrder #JusticeForManishSingh #Varanasi #Congress #Pindra
Ajay Rai🇮🇳67,235 просмотров • 5 месяцев назад

प्रयागराज की पावन व ऐतिहासिक धरती पर आदरणीय श्री Rahul Gandhi जी के 'छात्रों की गूँज' कार्यक्रम को जो अभूतपूर्व जनसमर्थन और अपार प्यार मिला है, उसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद! 🙏 तमाम विपरीत परिस्थितियों, खराब मौसम और भाजपा सरकार द्वारा पैदा की गई बाधाओं के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में आए नौजवानों, छात्र-छात्राओं और कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। पेपर लीक, अन्याय और अत्याचार से परेशान युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। डटे रहिए, लड़ते रहिए... 2027 में निश्चित तौर पर प्रदेश में बदलाव होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी। जय हिंद! जय कांग्रेस! 🇮🇳
Ajay Rai🇮🇳29,855 просмотров • 2 месяцев назад

सीटी बजाकर पेशी कराना लोकतंत्र की खुली हत्या है। पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर जी को कोर्ट में लाते समय जानबूझकर सीटी बजाई गई ताकि वे मीडिया से कुछ न बोल सकें। यह भाजपा सरकार की घबराहट और दमनकारी मानसिकता को दिखाता है। पुलिस अधिकारी याद रखें—सरकारें आती-जाती रहती हैं, ईमान मत बेचिए। #AmitabhThakur #DemocracyUnderAttack #BJPExposed
Ajay Rai🇮🇳97,143 просмотров • 9 месяцев назад

समस्त काशीवासियों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। मैं आपका था,हूँ और हमेशा रहूँगा। हर हर महादेव
Ajay Rai🇮🇳202,044 просмотров • 2 лет назад

हमने कुछ दिन पहले भी प्रेस के माध्यम से प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया था कि वे अपनी धर्मपत्नी के साथ काशी आएं और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लें। आज काशी में महिलाओं के बीच उनकी बड़ी-बड़ी बातें सुनकर मेरी धर्मपत्नी रीना राय जी ने फिर वही बुनियादी सवाल पूछा है—जो अपने जीवनसाथी को सम्मान और स्थान न दे सका, उसका महिला सम्मान का दावा कितना खोखला है? #Kashi #AjayRai #Varanasi #WomenEmpowerment #Congress
Ajay Rai🇮🇳51,595 просмотров • 5 месяцев назад

कल मथुरा की पवित्र धरती पर देश की महामहीम राष्ट्रपति जी आईं, लेकिन न मुख्यमंत्री पहुँचे और न ही राज्यपाल। ये साफ दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों और देश की सर्वोच्च दलित महिला राष्ट्रपति की गरिमा की कोई परवाह नहीं है। मोदी जी, क्या दलित समाज की बेटी होने के कारण उनका सम्मान करना आपको मंजूर नहीं था?
Ajay Rai🇮🇳93,631 просмотров • 1 год назад