
Keshav Dev Maurya
@keshavdevmaurya • 10,615 subscribers
'केशव देव मौर्य,राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल' भाजपा-काॅंग्रेस को अलग-अलग समझने वाले पूरे 'मूर्ख' हैं, दोनों मिलकर स्वतंत्र दलों को खत्म कर रहे हैं.!
Shorts
Videos

भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए दलित समाज का अधिकतर वोट समाजवादी पार्टी के साथ जाने के लिए तैयार है.! उसे समाजवादी पार्टी में जाने से रोकने के लिए ही कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश का प्रभारी दलित समाज से यानी जाटव समाज से बनाया है.! राहुल गाॅंधी का पहला प्रयास सत्ता में कांग्रेस को लाओ, कांग्रेस न आने की स्थिति में हो तो भाजपा को लाओ और भाजपा भी न आ पाये तो आम आदमी पार्टी को लाओ.! और जो दल आर.एस.एस के गुलाम नहीं हैं यानी सपा बसपा राजद कम्युनिस्ट पार्टी को किसी प्रकार सत्ता से दूर रखकर आर.एस.एस का गुलाम बनने के लिए मजबूर करो.! -केशव देव मौर्य 'बुद्धाॅंश' राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
Keshav Dev Maurya16,636 Aufrufe • vor 7 Tagen

आईएएस अफसर की नियुक्ति केंद्र सरकार करता है.! जिस चीफ सेक्रेटरी IAS अफसर नृपेंद्र मिश्रा के आदेश पर अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चली थी, आज वही नृपेंद्र मिश्रा राम मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष क्यों है.? भाजपा सरकार ने नृपेंद्र मिश्रा को इतना बड़ा सम्मान कोई एहसान चुकाने के लिए ही तो दिया होगा.! राजनीति को समझो.!
Keshav Dev Maurya73,857 Aufrufe • vor 4 Monaten

आरोपी का नाम 'शुभम मिश्रा' है..शायद इसलिए 'चित्रकूट-बलात्कार पीड़िता' का साथ देने के लिए कोई तैयार नहीं है.! योगी आदित्यनाथ की पुलिस ने चित्रकूट की गरीब नर्स के साथ बलात्कार करने के आरोपी 'शुभम मिश्रा' के घर पर न तो बुलडोजर चलाया न आरोपी के पैर में गोली मारी और न ही उसे मिट्टी में मिलाया.! भाजपा सरकार बलात्कार पीड़िता का न तो समुचित इलाज करा रही है और न ही उसे किसी तरह की अब तक आर्थिक मदद दे रही है.! सबसे दु:खद बात ये है कि अगड़े हिन्दू बेटियों के बलात्कार पर तूफान खड़ा करने वाले बड़े-बड़े चैनल भी न जाने किस बिल में घुस गये हैं.! दिल्ली की बलात्कार पीड़िता का फ्री में केस लड़ने वाली अधिवक्ता भी न जाने कहाॅं दुबक कर बैठी हैं.! -केशव देव मौर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष,महान दल
Keshav Dev Maurya162,120 Aufrufe • vor 1 Jahr

गाजीपुर मे निशा विश्वकर्मा के संदिग्ध बलात्कार और हत्या का आरोपी यदि यादव मुसलमान मौर्य या कोई अन्य दलित पिछड़ा होता तो अब तक योगी जी का बुलडोजर उसके घर ऑंगन को जमींदोज कर चुका होता और वो आरोपी पुलिस की गोली खाकर जेल मे सड़ रहे होते..और पुलिसिया कार्रवाई से डरे-सहमे उसके परिजन इस प्रकार के पथराव करने की स्थिति में ही नहीं होते.! लेकिन भाजपा सरकार धर्म की आड़ में खुला जातिवाद करके पूरे प्रदेश में अपने बेस वोटरों खासतौर पर ठाकुर ब्राह्मण आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है बल्कि प्रशासन के माध्यम से उन्हें बचाने का काम कर रही है.!
Keshav Dev Maurya20,649 Aufrufe • vor 2 Monaten

आदरणीय लालू प्रसाद यादव ने रेल मंत्री रहते बिना किराया बढ़ाए रेल मंत्रालय को हजारों करोड़ का मुनाफा दिया.! लालू प्रसाद यादव जी के रेल मंत्री बनने से पहले भी रेल मंत्रालय हजारों करोड़ के घाटे में था और आज भी रेल मंत्रालय घाटे मे है.! लेकिन भारतीय जनता पार्टी जैसी बेईमान और भ्रष्ट पार्टी जिसके भ्रष्टाचार पर गोदी मीडिया लगातार पर्दा डालती है वो दलित पिछड़े स्वतंत्र नेताओं को बेइज्जत करने के लिए कमजोर करने के लिये सरकारी संस्थाओं का गलत इस्तेमाल करके परेशान करने की काम करती है.! #TejashwiYadav #keshavdevmaurya #justiceforAmitmaurya
Keshav Dev Maurya30,965 Aufrufe • vor 8 Monaten

बिहार का चुनाव तेजस्वी यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के बीच में है और इस समय तेजस्वी यादव जी से बेहतर कोई दूसरा मुख्यमंत्री बिहार को मिल ही नहीं सकता है.! ~जिनको नौकरी और रोजगार चाहिए वो तेजस्वी को चुनें.! ~जिनको जाति आधारित हिस्सेदारी चाहिए वो तेजस्वी को चुनें.! ~जिनको विकसित बिहार चाहिए वो तेजस्वी को चुनें.! ~जिनको आरक्षण मजबूत करना हो वो तेजस्वी को चुनें.! ~जिनको अगड़े हिंदुओं की गुलामी से मुक्ति चाहिए वो भी तेजस्वी यादव को ही चुनें.! समझदार को इशारा काफी और मूर्खों की जिम्मेदारी मैंने लिया नहीं है.!
Keshav Dev Maurya26,414 Aufrufe • vor 10 Monaten

अखिलेश भैया आपका P.D.A. खतरे मे है.! समाजवादी पार्टी की सरकार आने के पहले ही "हृदेश यादव, शिवम यादव, सर्वेंद्र यादव आदि" ने PDA (शाक्य समाज) का जीना मुश्किल कर दिया है.! अपने घर ट्रैक्टर ले जाने के लिए आरोपियों के घर के सामने रास्ते में बज रहे डीजे को हटा लेने के लिए कह देने मात्र पर भड़के दबंग "हृदेश यादव, शिवम यादव, सर्वेंद्र यादव आदि" ने मिलकर तेज सिंह शाक्य की हत्या कर दी तथा उनके दो भाइयों को घर मे घुसकर पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया जो अस्पताल में जीवन मृत्यु के बीच में झूल रहे हैं.! अखिलेश यादव जी आपसे निवेदन है कि तत्काल कासगंज पहुॅंचकर PDA समाज के अंतर्गत आने वाले "तेज सिंह शाक्य" के परिवार को न्याय दिलाने के लिए दबंग आरोपियों "हृदेश यादव" आदि को तत्काल जेल भिजवायें और साथ ही साथ आर्थिक मदद भी प्रदान करें.!
Keshav Dev Maurya29,806 Aufrufe • vor 1 Jahr

उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे भ्रष्ट एवं सबसे जातिवादी सरकार है.! हजारों करोड़ का घोटाला करने के लिए कफ-सिरप मे नशीली दवा मिलाकर सैकड़ो मासूम बच्चों की जान ले ली गई, उस घोटाले और भ्रष्टाचार में केवल दिखावे की कार्यवाही हो रही है.! योगी सरकार असली कार्यवाही पर आ जाती तो अब तक कईयों का एनकाउंटर हो गया होता और तमाम आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चल गया होता.!
Keshav Dev Maurya14,249 Aufrufe • vor 7 Monaten

आदरणीया बहन सुश्री मायावती जी ने बिल्कुल ठीक कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने से पहले उत्तर प्रदेश मे दलित समाज को इंसान नहीं समझा जाता था..दलित समाज को ये बात जान लेना चाहिए कि बहुजन समाज पार्टी ही उनकी एकमात्र हितैषी पार्टी है.! बहुजन समाज पार्टी के कमजोर होने के बाद दलित समाज की उत्तर प्रदेश में पुनः वही स्थिति हो जाएगी क्योंकि नीला गमछा लेकर जय भीम जय भीम चिल्लाने वाले अधिकतर नेता सामंतवादियों के एजेंट हैं और उनकी नीयत केवल बहुजन समाज पार्टी को समाप्त कर पर्दे के पीछे से सामंतवादी पार्टियों को मजबूत करना है.!
Keshav Dev Maurya24,170 Aufrufe • vor 1 Jahr
Keine weiteren Inhalte verfügbar