
K K Shastri
@KKShastrii • 14,695 subscribers
National Coordinator @INCIndia SM and Digital. Incharge @INCGujarat . Bharat Yatri, Narmada Yatri , 10K Padyatra.
Shorts
Videos

अभी तो जन आक्रोश यात्रा को सिर्फ छह दिन हुए हैं. बनासकाँठा की धरती से यात्रा का कारवां आगे बढ़ा और सड़कों पर उमड़ती भीड़ ने साफ संदेश दिया — जनता का गुस्सा अब शब्दों में नहीं, कदमों में नजर आ रहा है। लेकिन जैसे ही इस उभरते जनआवाज़ को रफ्तार मिली, भाजपा के सिस्टम ने माहौल बिगाड़ने की चाल चली। पुलिसकर्मियों की माँ–बहनों को ढाल बनाकर टकराव की कोशिश की गई, पर सच के रास्ते में खड़ी भीड़ इतनी मजबूत थी कि चाल चलने वाले ही अपनी जाल में उलझ गए। गुजरात में नशाबंदी के नाम पर जो खेल चल रहा है, वह किसी से छिपा नहीं , करोड़ों की हफ्ताखोरी , मासूम बेरोजगार युवाओं का शोषण और नशे के कारोबार ये सब ऐसे है जैसे कोई अदृश्य डायन युवाओं के भविष्य को हर दिन थोड़ा–थोड़ा खा रही हो। लोग पूछते हैं— ये ड्रग, दारू और गांजे का धंधा क्यों बढ़ाया जा रहा है? जवाब सीधा है— ताकि गुजरात का युवाधन शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर सवाल न उठा सके। जो युवा माता–पिता की खून–पसीने की कमाई से पढ़-लिख भी जाए, वह बेरोजगारी, फिक्स पगार और सरकारी तंत्र की नाकामी के खिलाफ आवाज न उठा सके। जरा सोचिए जब एकबार यह यात्रा पांच चरण के (60दिन) में गुजरात के सड़कों पर होकर निकल जाएगी. तब यह जन आक्रोश यात्रा केवल एक यात्रा नहीं रहेगी. वह एक कहानी होगी और गुजरात में बदलाब की धड़कन होगी. Gujarat Congress Amit Chavda Mukul Wasnik Lalji Desai Geniben Thakor Jignesh Mevani Anant Patel MLA Gulabsinh Rajput
K K Shastri33,289 views • 6 months ago
No more content to load