
Keshav Prasad Maurya
@kpmaurya1 • 4,998,726 subscribers
उप-मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, सदस्य राष्ट्रीय कार्यसमिति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद लोकसभा फूलपुर, पूर्व विधायक सिराथू कौशांबी
Shorts
Videos

माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Jagat Prakash Nadda जी और डॉ. Dr Jitendra Singh जी के साथ गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में हुए सकारात्मक संवाद के बाद, श्री सोनम वांगचुक जी ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। सरकार ने विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर समाधान के प्रति अपनी स्पष्ट प्रतिबद्धता जताई है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में देश के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के सपनों और भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Keshav Prasad Maurya22,633 次观看 • 1 天前

शौर्यं दाक्ष्यं बलं धैर्यं प्राज्ञता नयसाधनम्। विक्रमश्च प्रभावश्च हनूमति कृतालया:॥ ज्येष्ठ मास के अष्टम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और साहस का संचार हो, यही प्रार्थना है।
Keshav Prasad Maurya48,143 次观看 • 1 个月前

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज भारत आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन इसी परिवर्तनकारी सोच की प्रतीक है। हाइड्रोजन आधारित रेल सेवा भारत की हरित, स्वच्छ और भविष्योन्मुख परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह उपलब्धि विकसित भारत के संकल्प के साथ तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान को भी मजबूत करती है। देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ राष्ट्र को समर्पित करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!
Keshav Prasad Maurya10,455 次观看 • 8 天前

प्रनवउँ पवनकुमार खल बन पावक ग्यान घन। जासु हृदय आगार बसहिं राम सर चाप धर॥ ज्येष्ठ मास के सप्तम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं! भगवान हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त हो, यही मंगलकामना है।
Keshav Prasad Maurya22,831 次观看 • 1 个月前

नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा प्रख्यात रंगकर्मी श्री अनिल कुमार रस्तोगी जी को कला क्षेत्र में 'पद्म श्री' सम्मान से अलंकृत किया जाना उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है। रंगमंच और कला जगत में उनके दीर्घकालिक योगदान, सृजनशीलता एवं समर्पण को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों का गौरवपूर्ण अभिनंदन है, बल्कि प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का भी सम्मान है। इस गौरवपूर्ण सम्मान हेतु श्री अनिल कुमार रस्तोगी जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
Keshav Prasad Maurya15,640 次观看 • 1 个月前

जब मेरे पूज्य पिताश्री का निधन हुआ तब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे फोन किया और ढांढस बंधाया। इसके बाद मैं पार्टी के कार्यों में जुट गया, उसके दो साल बाद लोकसभा चुनाव के दौरान जब माननीय प्रधानमंत्री जी सभा को संबोधित करने कौशांबी आए, उन्होंने सबसे पहले मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता की सराहना की और तब तक उन्हें वह घटना याद थी। मैं आश्चर्यचकित था कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय माननीय प्रधानमंत्री जी जिनके साथ देश विदेश के हज़ारों लाखों लोग मिलकर फोटो खिचाना चाहते हैं, मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता की लगभग दो साल पुरानी घटना को यादकर उसका जिक्र करते हैं। #MyModiStory
Keshav Prasad Maurya89,802 次观看 • 10 个月前

अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥ समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को प्रभु श्रीराम जी के परम भक्त, संकट मोचन, भक्तवत्सल श्री हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं! असीम शक्ति और अटूट भक्ति के प्रतीक प्रभु श्री हनुमान जी से प्रार्थना है कि वे हम सभी को ऊर्जा, साहस एवं आरोग्यता प्रदान करें तथा सभी के जीवन से समस्त संकटों का नाश करें। जय बजरंगबली! 🚩
Keshav Prasad Maurya38,453 次观看 • 3 个月前
