
Kumari Selja
@Kumari_Selja • 226,754 subscribers
Member of Parliament | Member, CWC | General Secretary, INC | Incharge, Uttarakhand | Former President, HPCC | Former Union Cabinet Minister
Shorts
Videos

हमारी सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है, और इसके पीछे तीन प्रमुख कारण हैं: 1. श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा और हरियाणा चुनाव में की गई अथक मेहनत । 2. भाजपा की एंटी-इनकंबेंसी – जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के प्रति विश्वास जता रही है। 3. हरियाणा के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा की गई जी तोड़ मेहनत। #ExitPolls #HaryanaElections2024
Kumari Selja172,185 Aufrufe • vor 2 Jahren

पंजाब यूनिवर्सिटी के मेरे युवा साथियों, 31 अगस्त को अपने अधिकारों, अपने मुद्दों और अपने बेहतर भविष्य के लिए मतदान अवश्य करें। अध्यक्ष पद के लिए 4, गुरमन सिंह सिद्धू उपाध्यक्ष पद के लिए 1, आकांक्षा ठाकुर महासचिव पद के लिए 2, ध्यान सिंह समीर संयुक्त सचिव पद के लिए 2, देवराज सिंह नैन याद रखिए, पैनल 4122 आपकी आवाज़, आपके मुद्दे, आपका कैंपस।
Kumari Selja10,076 Aufrufe • vor 1 Monat

श्री राहुल गांधी जी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने कांग्रेस में एक नई जान फूंक दी। लोगों ने रात-रात भर जागकर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का इंतजार किया। आज उस यात्रा का नतीजा हमें जमीनी स्तर पर साफ तौर पर दिख रहा है। हरियाणा में कांग्रेस की लहर है, और यह लहर नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी और कांग्रेस महासचिव श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी के आने से और भी तेज हो गई है।
Kumari Selja102,790 Aufrufe • vor 2 Jahren

सारा दिन हो गया। आपने देखा, धूप और गर्मी में यहां बैठे रहे। लेकिन किसके लिए? अपने लिए नहीं। न नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी अपने लिए बैठे हैं, न कांग्रेस पार्टी अपने लिए बैठी है। सुबह हम पीड़ित परिवार के साथ यहां आए थे। सरकार ने कहा कि ऐसी कोई गन चली ही नहीं है, लेकिन आप सबने देखा है कि इस बच्चे के साथ क्या हुआ है। आज भी उसके शरीर में छर्रे हैं, आंख में छर्रे हैं, हाथ में छर्रे हैं। मांग सिर्फ इतनी थी कि FIR दर्ज की जाए। लेकिन पीड़ित परिवार को जगह-जगह भटकाया गया और उनकी FIR तक दर्ज नहीं होने दी गई। मजबूरन नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को यहां आना पड़ा, पीड़ित परिवार के साथ बैठना पड़ा। 7 घंटे से ज्यादा समय तक यहां बैठे रहने के बाद आखिरकार FIR दर्ज हुई। यह FIR भी सरकार ने अपनी मर्जी से नहीं, दबाव में दर्ज की है। सुबह से हम यही कह रहे थे कि FIR दर्ज कर लीजिए। अगर सुबह ही FIR दर्ज कर देते तो पूरे दिन पीड़ित परिवार और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को यहां क्यों बैठना पड़ता? आखिर न्याय के लिए एक पीड़ित परिवार को इतना संघर्ष करने के लिए मजबूर क्यों किया गया?
Kumari Selja10,204 Aufrufe • vor 1 Monat

1991 में सिरसा के लोगों ने मुझे ऐतिहासिक जीत दी थी, हरियाणा में मुझे सबसे ज़्यादा बहुमत से जिताया था। 2004 में अम्बाला के लोगों ने मुझे ऐतिहासिक जीत दी थी, मुझे करीबन ढाई लाख मतों से जिताया था। अम्बाला के लोगों का भी प्यार है, सिरसा के लोगों का भी प्यार है। मेरी हाई कमान अगर मुझे कहेगी चुनाव लड़ना है तो लड़ूंगी, कहेगी नहीं लड़ना तो मै नहीं लड़ूंगी।
Kumari Selja79,974 Aufrufe • vor 2 Jahren

बिहार के नवादा में दलितों के 80 घरों में आगजनी और गोलियां चलाने की यह घटना दिखाती है कि आज भी समाज में दलितों को हाशिये पर रखा जाता है। यह अत्याचार तब तक होता रहेगा जब तक हम सत्ता में उनके अधिकारों की लड़ाई को गंभीरता से नहीं लेंगे। पूरे देश में हमें न्यायसंगत समाज की स्थापना करनी होगी।
Kumari Selja56,900 Aufrufe • vor 2 Jahren

श्री Rahul Gandhi जी की यात्रा ने हरियाणा में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल बनाया है। आज हर वर्ग का विश्वास कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ गया है, विशेष रूप से दलित और वंचित वर्गों की उम्मीदें कांग्रेस से और अधिक मजबूत हुई हैं। श्री राहुल गांधी जी का नेतृत्व हरियाणा के लोगों को एक नई दिशा दे रहा है, जो सबके विकास और समान अधिकारों की गारंटी देता है।
Kumari Selja53,965 Aufrufe • vor 2 Jahren

यह सादगी, संजीदगी और अपनापन हमें एक दूसरे से जोड़ने की डोर है। हम सब एक हैं और यही है भारत को जोड़ना... हमारी आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री Rahul Gandhi जी एवं श्रीमती Priyanka Gandhi Vadra जी की सोच और सहजता देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम कर रही है।
Kumari Selja56,799 Aufrufe • vor 3 Jahren

स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी के बारे में भाजपा नेताओं द्वारा जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मैंने पहले दिन ही स्पष्ट कहा था कि यह टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है। चौधरी भजनलाल जी हरियाणा के अत्यंत वरिष्ठ और जनप्रिय नेता रहे। वह हरियाणा के निर्माताओं में गिने जाते हैं। ऐसे व्यक्तित्व के प्रति इस प्रकार की भाषा सार्वजनिक जीवन की गरिमा के अनुरूप नहीं कही जा सकती। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि उनके परिवार का एक सदस्य आज भाजपा में भी है, फिर भी इस तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं।
Kumari Selja11,510 Aufrufe • vor 4 Monaten

हौसलों की उड़ान, नया दौर, नया निर्माण। लेकर समृद्धि का वचन बढ़ाएँ विकास की ओर कदम!
Kumari Selja35,402 Aufrufe • vor 2 Jahren